×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:51 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
ग़ाज़ा: कचरा, गन्दगी, चूहे, भीड़भाड़ वाले शिविरों में बीमारियों का डर बढ़ा
Source: UN News: बुधवार, 20 मई 2026 00:00 AM (IST)
ग़ाज़ा पट्टी में भीड़भाड़ वाले तम्बुओं और विस्थापन शिविरों में रह रहे हज़ारों परिवार, चूहों और कीट-पतंगों की बढ़ती समस्या से जूझ रहे हैं, जिससे अनेक बीमारियाँ फैलने का ख़तरा बढ़ रहा है. इस तटीय क्षेत्र में बहुत से परिवारों को इसराइल और हमास के बीच जारी युद्ध से बचने के लिए, बार-बार अपना घर छोड़कर सुरक्षित जगह तलाश करनी पड़ी है.स्वास्थ्य व्यवस्था का बड़ा हिस्सा नष्ट हो चुका है. अब सड़कों पर कचरा जमा होने और सीवेज सेवाएँ ठप पड़ने से स्वास्थ्य और पर्यावरणीय हालात तेज़ी से बिगड़ रहे हैं.विस्थापित लोगों का कहना है कि चूहे रोज़ तम्बुओं में घुस जाते हैं, भोजन सामग्री को दूषित करते हैं, रात में बच्चों पर हमला करते हैं. बुनियादी सेवाओं की कमी और भीड़भाड़ के कारण त्वचा रोगों और प्रदूषण का ख़तरा भी बढ़ रहा है.पूर्वी ग़ाज़ा शहर से भागकर ग़ाज़ा सिटी के मध्यवर्ती इलाक़े में एक विस्थापन शिविर में पहुँचे विस्थापित निवासी फ़ादी जुन्दिया ने बताया कि शिविर में चूहे रोज़मर्रा की ज़िन्दगी का हिस्सा बन गए हैं.उन्होंने कहा, “इस शिविर की स्थापना के पहले दिन से ही चूहों की समस्या रही है, लेकिन अब वे तम्बुओं के बीच असामान्य रूप से फैल रहे हैं. हम जब एक चूहे से छुटकारा पाते हैं, तो दस और दिखाई देने लगते हैं. उनकी संख्या तेज़ी से बढ़ रही है और हमारे पास कोई समाधान नहीं है.”उन्होंने बताया कि चूहे प्लास्टिक के तम्बुओं को कुतर देते हैं और भोजन सामग्री नष्ट कर देते हैं. चूहों को मारने के लिए उचित कीटनाशक उपलब्ध नहीं होने या उसके बहुत महंगे होने के कारण, स्थानीय स्तर पर बनाए गए जाल भी अब असरदार नहीं रहे हैं.उन्होंने बताया कि बच्चे रात में लगातार डर के माहौल में रहते हैं, ख़ासतौर पर शौचालय जाते समय, क्योंकि शिविरों में चूहों द्वारा काटने और खरोंच लगने की घटनाएँ बार-बार सामने आई हैं. © UNRWA ग़ाज़ा में साफ़-सफ़ाई व्यवस्था ढहने से हर ओर गंदगी व्याप्त है, जिससे बीमारियों का जोखिम है. एक अन्य तम्बू में रह रहे विस्थापित निवासी मोहम्मद तलाल बताते हैं कि सोते समय उनके बच्चे पर चूहों ने हमला कर दिया, जिसके बाद उन्हें सुबह होने से पहले ही इलाज के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा.उन्होंने कहा, “मेरे बच्चे पर चूहों ने हमला किया और शुक्र है कि स्थिति इससे ज़्यादा गम्भीर नहीं हुई. मैं उसे सुबह पाँच बजे अस्पताल ले गया, जहाँ उसके चेहरे के घाव का इलाज किया गया. हम अब भी चूहों की समस्या से जूझ रहे हैं, विशेषकर इसलिए क्योंकि यहाँ रौशनी नहीं है.”संयुक्त राष्ट्र के मानवीय साझीदारों के अनुसार, विस्थापित परिवारों में त्वचा सम्बन्धी चोटों और अन्य बीमारियों की शिकायतें बढ़ रही हैं. अब स्वच्छता व्यवस्था में सुधार और कीट नियंत्रण के प्रयास किए जा रहे हैं.फ़लस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र एजेंसी, (
UNRWA
) की टीमें विस्थापन शिविरों में लगातार सफ़ाई, संक्रमणमुक्ति और कीटनाशक छिड़काव अभियान चला रही हैं.संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (
UNDP
) ने भी स्थानीय नगरपालिकाओं के सहयोग से ग़ाज़ा पट्टी में चूहों व कीड़ों से निपटने के लिए एक व्यापक योजना शुरू करने की घोषणा की है.विस्थापित निवासी मोहम्मद तलाल का कहना है कि हालात में जल्द से जल्द सुधार होना बेहद ज़रूरी है.उन्होंने कहा, “मैं चूहों के कारण पूरी रात जागता रहता हूँ और रौशनी के लिए मोबाइल फ़ोन हाथ में रखता हूँ. अगर मेरे पास धन होता है तो मैं फ़ोन की बैटरी चार्ज कर लेता हूँ, नहीं तो अंधेरे में सोने के लिए मजबूर होता हूँ.""मेरे बच्चे भी रात में शौचालय जाने से डरते हैं और उनके साथ किसी को रौशनी लेकर चलना पड़ता है. जब मेरे पास रौशनी नहीं होती, तो मैं डंडा लेकर उनके साथ जाता हूँ. मुझे नहीं पता कि और क्या करूँ.” © UN News ग़ाज़ा के विस्थापन शिविरों में संयुक्त राष्ट्र टीमें कीटनाशक छिड़काव और सफ़ाई कार्य करती हुईं. संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) ने संकट से निपटने के प्रयासों के तहत, स्थानीय नगरपालिकाओं के साथ मिलकर ग़ाज़ा पट्टी में चूहों और कीट-पतंगों से निपटने के लिए एक व्यापक योजना शुरू करने की घोषणा की है. अस्पतालों, स्कूलों और आश्रय स्थलों को भारी नुक़सान पहुँचने के बाद यह क़दम उठाया गया है.फ़लस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत एवं कार्य एजेंसी (
UNRWA
) की टीमें भी विस्थापन शिविरों और आश्रय स्थलों में बदले गए स्कूलों में सफ़ाई और कीटनाशक छिड़काव अभियान चला रही हैं. चेतावनी दी गई है कि अगर कचरे और बुनियादी ढाँचे का संकट जारी रहा, तो स्वास्थ्य जोखिम और बढ़ सकते हैं.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
सोना खरीदने से बचने की अपील का लोगों ने किया पालन, कीमतों में गिरावट से बचा पैसा : पीएम मोदी
सर्दियों में पक्षियों का स्वर्ग बन जाता है भरतपुर, प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहतरीन पर्यटन ठिकाना
सोनिया गांधी की किताब पर बैन की मांग, भाजपा विधायक ने सीएम फडणवीस को लिखा पत्र
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी
अंकिता को लेकर मां के रिएक्शन पर बोले विक्की जैन, कहा- लोगों ने उन्हें विलेन बना दिया था
आईएफएफआई फिल्म फेस्टिवल में 'धुरंधर' क्यों बनी ओपनिंग फिल्म? मधुर भंडारकर ने बताई वजह
ओरी को मिला सबसे मजेदार रियलिटी चेक! फैन ने पहचाना तो सही, लेकिन कर दी जान्हवी कपूर के साथ फोटो खिंचवाने की डिमांड
वज्रासन : रोज 10 मिनट बैठने से मिलेगा फायदा, पाचन से लेकर मानसिक शांति तक बेहद कारगर
और खबरें
Features
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces