-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मध्य पूर्व हिंसक टकराव का असर, सोमालिया में खाद्य असुरक्षा का गहराता साया

Source: UN News: रविवार, 17 मई 2026 00:01 AM (IST)
मध्य पूर्व हिंसक टकराव का असर, सोमालिया में खाद्य असुरक्षा का गहराता साया
संयुक्त राष्ट्र मानवतावादी एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि सोमालिया में कम से कम 60 लाख लोगों को कई दिनों तक भरपेट भोजन नहीं मिल पा रहा है, और इनमें से लगभग 20 लाख छोटे बच्चों पर बीमारी की चपेट में आने या उनकी मौत होने का जोखिम बढ़ रहा है. सोमालिया में यूएन के शीर्ष सहायता अधिकारी जॉर्ज कॉनवे के अनुसार, देश में मानवीय स्थिति तेज़ी से बिगड़ रही है, आशंका से भी अधिक गति से. मध्य पूर्व में भड़के संकट से आपूर्ति चेन पर पनपे दबाव और कई सप्ताह बीतने के बावजूद उसमें कोई सुधार न होने की वजह से स्थिति बिगड़ती जा रही है. Tweet URL “बच्चे इसकी सबसे ऊँची क़ीमत चुका रहे हैं. लगभग 20 लाख बच्चे गहन कुपोषण का शिकार हैं, ख़तरनाक ढंग से अल्पपोषित हैं और शारीरिक रूप से कमज़ोर हैं, जिससे उन पर बीमारी या मौत का उच्च जोखिम है.”उन्होंने कहा कि लगभग 5 लाख बच्चे गम्भीर कुपोषण की चपेट में हैं और उनके जीवन की रक्षा के लिए तत्काल उपचार मुहैया कराए जाने की आवश्यकता है.मध्य पूर्व युद्ध के दुष्प्रभावइस बीच, संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) ने ऐसे अनेक स्थानों की जानकारी दी है, जहाँ भूख से जुड़ी बीमारियों का उपचार करने के लिए स्वास्थ्य देखभाल उपलब्ध नहीं है या फिर सप्लाई चेन में देरी की वजह से वहाँ दबाव बढ़ रहा है. यूनीसेफ़ प्रवक्ता रिकॉर्डो पिरेस ने कहा कि मध्य पूर्व क्षेत्र में उपजा व्यवधान इसका प्रमुख कारण है.संयुक्त राष्ट्र समर्थित एक खाद्य सुरक्षा आकलन (IPC) के अनुसार, सोमालिया में हर 3 में से 1 व्यक्ति गम्भीर खाद्य असुरक्षा से पीड़ित है. इस अध्ययन में अकाल को एक ऐसी स्थिति बताया गया है जब 5 में से कम से कम 1 घर-परिवार के पास भोजन की अत्यधिक क़िल्लत हो, और वे भुखमरी का सामना कर रहे हों. यह अति-गम्भीर कुपोषण और मौत होने की वजह बन सकती है. यूएन मानवीय सहायता अधिकारी जॉर्ज कॉनवे ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम प्रान्त में सबसे अधिक तेज़ी से सहायता की आवश्यकता है, और बाराकाबा नामक ज़िले में अकाल का जोखिम वास्तविक है.सोमालिया की जनता ने वर्ष 2024 से ही सूखे का सामना किया है, हालांकि इस वर्ष अप्रैल से जून महीने की वर्षा ऋतु के दौरान कुछ इलाक़ों में थोड़ी राहत आई है.मगर, यह चिन्ता निरन्तर बरक़रार है कि पर्याप्त बारिश न होने की स्थिति में मानवीय सहायता की आवश्यकता होगी, और वर्तमान हालात में यह अत्यधिक ख़र्चीली होती जा रही है.ईंधन क़ीमतों में उछालजॉर्ज कॉनवे ने कहा कि सूखे की स्थिति और जल केन्द्रों के सिकुड़ने की वजह से, अब बहुत से समुदाय ट्रकों के ज़रिए जल की आपूर्ति पर निर्भर हो गए हैं.“संकट के कारण ईंधन की क़ीमत में वृद्धि होने से ट्रक से जल आपूर्ति की लागत भी बढ़ जाती है. इसलिए, कुछ इलाक़ों में, हमने बीते एक महीने के दौरान, ट्रक से लाए जाने वाले जल की क़ीमत में 3 गुना उछाल देखा है.”गम्भीर भूख से पीड़ित बच्चों के लिए पौष्टिक आहार एक अहम उपाय है, लेकिन उसकी निरन्तर आपूर्ति फ़िलहाल सवालों के घेरे में है. मध्य पूर्व में संकट जारी रहने, ईंधन की क़ीमतें बढ़ने और हवाई मार्ग से मालढुलाई की लागत में वृद्धि से यह चुनौती बढ़ सकती है. यूनीसेफ़ ने बताया है कि केनया की राजधानी नैरोबी में एक फ़ैक्ट्री में पौष्टिक आहार तैयार किया जाता है, जिसे फिर अन्य देशों के लिए रवाना किया जाता है. मगर, सोमालिया की स्थिति अलग है चूँकि वहाँ यह आपूर्ति सड़क मार्ग से कर पाना उतना सरल नहीं है.इस वजह से, वायु मार्ग से मालढुलाई पर निर्भर रहना पड़ता है और ईंधन की क़ीमतों में यदि उछाल का रुझान यूँ ही जारी रहा, तो फिर इसकी आपूर्ति बहुत जटिल हो जाएगी.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement