-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हंटावायरस की चपेट में आए क्रूज़ जहाज़ से, यात्रियों को उतारने का कार्य सम्पन्न

Source: UN News: गुरुवार, 14 मई 2026 00:01 AM (IST)
हंटावायरस की चपेट में आए क्रूज़ जहाज़ से, यात्रियों को उतारने का कार्य सम्पन्न
हंटावायरस संक्रमण की चपेट में आए क्रूज़ जहाज़, एमवी होंडियस से सभी यात्रियों और नाविक दल के सदस्यों को स्पेन के द्वीप, टेनेरीफ़ में सुरक्षित उतारने का कार्य पूरा हो गया है और अनेक यात्री अपने देश पहुँच चुके हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इस अभियान को एकजुटता की विजय बताया है. यात्रियों को उनके देश रवाना किए जाने के प्रयासों को यूएन स्वास्थ्य एजेंसी के सहयोग से स्पेनी प्रशासन, रोग रोकथाम व नियंत्रण के लिए योरोपीय केन्द्र, योरोपीय संघ और अनेक देशों की सरकारों ने साथ मिलकर पूरा किया है.अटलांटिक महासागर से गुज़र रहे यात्री जहाज़ में हंटावायरस संक्रमण के प्रकोप ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था, जिसके बाद उस पर सवार यात्रियों को संक्रमण से बचाने और सुरक्षित बाहर निकालने के लिए निरन्तर प्रयास किए गए. Tweet URL WHO ने मंगलवार को बताया कि इस जहाज़ पर अब तक 11 संक्रमण मामले सामने आए, जिनमें से 9 की प्रयोगशाला में पुष्टि हुई और 3 यात्रियों की मौत हुई. 2 अन्य मामलों में अभी परीक्षण के बाद कोई स्पष्ट नतीजा नहीं निकल पाया है और उसकी जाँच की जा रही है.योजनाबद्ध अभियानविश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टैड्रॉस एडहेनॉम घेबरेयेसस, आपात राहत टीम के साथ टेनेरीफ़ में पहुँचे और उन्होंने स्पेनी सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि योजना के अनुरूप, यात्रियों को सुरक्षित उतारने का कार्य सम्पन्न हुआ है.डॉक्टर टैड्रॉस ने स्पेन, योरोपीय साझीदारों, टेनेरीफ़ में स्थानीय प्रशासन और नाविक दल के सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि “यह एकुजटता की विजय है.”यात्रियों का अन्तिम समूह, कैनेरी आइलैंड्स से विशेष उड़ानों के ज़रिए सोमवार को अपने देशों के लिए रवाना हो गया. नाविक दल के 30 से अधिक सदस्य और 2 स्वास्थ्यकर्मी अभी जहाज़ पर ही मौजूद हैं और यह क्रूज़ अब नैदरलैंड्स के रॉटरडैम में स्थित अपने मूल बन्दरगाह की ओर रवाना हुआ है.हंटावायरस संक्रमणहंटावायरस संक्रमण, चीज़ों को कुतरने वाले जानवरों (कृंतकों) जैसेकि संक्रमित छोटे या बड़े चूहों (rodents) के मल-मूत्र या थूक के सम्पर्क में आने की वजह से फैलता है. विश्व भर में, हर वर्ष इसके हज़ारों मामले दर्ज किए जाते हैं. किसी संक्रमित के सम्पर्क में आने के बाद, मनुष्यों में इसके लक्षण 1 से 6 सप्ताह के भीतर दिखाई देते हैं, जिनमें बुख़ार, सिरदर्द, माँसपेशियों में दर्द, और पाचन तंत्र से जुड़ी मुश्किलें जैसेकि पेट दर्द, मितली या उल्टी हैं. होंडियस नामक यह क्रूज़ अफ़्रीकी तट पर स्थित अनेक द्वीपों पर रुका था, जिनमें से कई स्थानों पर बड़ी संख्या में कृंतक (rodents) हैं, और उन द्वीपों पर संक्रमण का स्रोत हो सकता है. WHO का मानना है कि बहुत नज़दीकी सम्पर्क होने की स्थिति में एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में भी संक्रमण हो सकता है.कमर्शियल उड़ान नहींWHO अधिकारियों ने ज़ोर देकर कहा कि किसी भी यात्री को कमर्शियल विमान के ज़रिए नहीं भेजा गया है. जिन देशों में यात्री पहुँच रहे हैं, वहाँ स्थानीय प्रशासन से सख़्त निगरानी उपाय लागू करने का आग्रह किया गया है.यूएन एजेंसी ने 10 मई से 42 दिनों तक के लिए क्वारन्टीन (किसी भी सम्पर्क से अलग रखे जाने) का अनुरोध किया है, जिसे घर में या विशेष केन्द्रों में पूरा किया जा सकता है.संगठन के अनुसार, इस वायरस के लक्षण को उभरने में अक्सर लम्बा समय लगता है और इसलिए ये ऐहतियाती उपाय बरते जाना आवश्यक है.महानिदेशक घेबरेयेसस ने कहा कि “मेरा विश्वास है कि देश अपने नागरिकों की रक्षा करने के लिए हरसम्भव प्रयास करेंगे...दिशानिर्देश स्पष्ट हैं. यह 42 दिनों तक अलग रखा जाना है.”स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, लम्बी अवधि के लिए निगरानी व्यवस्था, वायरस के किसी भी प्रकार से फैलाव की आशंका को रोकने पर लक्षित है, जोकि लक्षण शुरू होते ही संक्रामक हो सकता है. अगला चरणWHO प्रमुख ने कहा कि हंटावायरस फैलाव के विरुद्ध यह अभियान अब अपने निगरानी चरण में प्रवेश कर चुका है. अन्तरराष्ट्रीय स्वास्थ्य नियामन के तहत, देशों से साप्ताहिक अपडेट प्राप्त पकिए जाएंगे, ताकि यात्रियों व नाविक दल के सदस्यों के स्वास्थ्य का ध्यान रखा जा सके.“हर किसी के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए अन्तरराष्ट्रीय समन्वय का जारी रखना अति-आवश्यक है.”यूएन स्वास्थ्य एजेंसी के विशेषज्ञों का मानना है कि फ़िलहाल हंटावायरस का प्रकोप अच्छे ढंग से नियंत्रण में है, लेकिन आने वाले दिनों या हफ़्तों में कुछ और संक्रमण मामले सामने आ सकते हैं.महानिदेशक घेबरेयेसस ने कहा है कि यह एक और कोविड नहीं है, और देशों को अपने नागरिकों के प्रति करुणा व एकजुटता का भाव दर्शाना होगा.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement