-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:04 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

देश वापिस आए अफ़ग़ान नागरिकों की रिकॉर्ड संख्या, सूखे व सहायता कटौती ने बढ़ाया संकट

Source: UN News: गुरुवार, 14 मई 2026 00:00 AM (IST)
देश वापिस आए अफ़ग़ान नागरिकों की रिकॉर्ड संख्या, सूखे व सहायता कटौती ने बढ़ाया संकट
अफ़ग़ानिस्तान में गहराती निर्धनता की वजह से देश की एक बड़ी आबादी त्रस्त है और हर 4 में से 3 अफ़ग़ान नागरिक, यानि लगभग 2.8 करोड़ लोग, पिछले साल अपनी बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करने में असमर्थ थे. संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, अफ़ग़ानिस्तान में मामूली आर्थिक प्रगति दर्ज की गई है, मगर तेज़ी से बढ़ी जनसंख्या, अन्तरराष्ट्रीय सहायता में आई गिरावट, जलवायु परिवर्तन के बढ़ते दुष्प्रभावों और महिला अधिकारों पर पाबन्दियों के जारी रहने से स्थिति बिगड़ रही है. पहले से ही एक बड़े मानवीय संकट से जूझ रहे देश में, वर्ष 2025 में एक नई चुनौती तब उपजी थी, जब ईरान, पाकिस्तान समेत अन्य देशों से 29 लाख अफ़ग़ान नागरिक अपने देश लौटे थे. Tweet URL उनकी वापसी से, अफ़ग़ानिस्तान में भीषण दबाव झेल रही सेवाओं और आजीविका साधनों पर बोझ और गहरा गया था.इस वजह से, वर्ष 2025-26 में जनसंख्या वृद्धि को 6.5 प्रतिशत आंका गया. 2025 में यह आँकड़ा 27 लाख था, और 2023 से 2025 के दौरान कुल 49 लाख लोग लौटे हैं. मगर, देश की आबादी में हुए इस अभूतपूर्व विस्तार को सहन कर पाने के लिए अफ़ग़ान अर्थव्यवस्था, न तो पर्याप्त दर से बढ़ रही है और न ही गुणवत्तापरक रोज़गार अवसर सृजित हो पा रहे हैं. इन परिस्थितियों में 14 लाख अतिरिक्त लोग प्रभावित हुए हैं.यूएन विकास कार्यक्रम ने आशंका जताई है कि जीवन-व्यापन के स्तर में वर्ष 2025 में बेहतरी दर्ज नहीं की गई है और यदि आर्थिक प्रगति में तेज़ी नहीं आई तो आगे भी यह स्थिति बने रह सकती है.चुनौतियों का अम्बारएशिया व प्रशान्त क्षेत्र के लिए यूएन विकास कार्यक्रम की क्षेत्रीय निदेशक कन्नी विग्नाराजा ने कहा कि इस रिपोर्ट में, अफ़ग़ानिस्तान की सामाजिक-आर्थिक वास्तविकताओं का आकलन किया गया है.यह देश पर बढ़ते बोझ, 2025 में बड़ी संख्या में वापसी करने वाले नागरिकों की विशाल संख्या और गहराती जलवायु समस्याओं को उजागर करती है.लाखों परिवारों के लिए कठिनाइयाँ बढ़ती जा रही हैं: उनके पास जल, भोजन, स्वास्थ्य देखभाल, आवास व तापन व्यवस्था और कपड़े समेत अन्य बुनियादी आवश्यकताओं का अभाव है.80 प्रतिशत से अधिक घर-परिवार ऋण में हैं और लगभग तीन-चौथाई किसी तरह से दिन काटने के लिए नकारात्मक उपायों का सहारा ले रहे हैं.जिन क्षेत्रों में वापसी करने वाले नागरिकों की संख्या अधिक है, वहाँ केवल 3 प्रतिशत आबादी के पास औपचारिक रोज़गार हैं और 78 प्रतिशत दिहाड़ी श्रमिक के रूप में काम करते हैं.यह रिपोर्ट दर्शाती है कि “मूलभूत मानव विकास के लिए प्रगति, अफ़ग़ानिस्तान और उसकी सीमाओं से परे तक की स्थिरता के लिए क्यों महत्वपूर्ण है.” विशेष रूप से उन निर्बल समुदायों के लिए, जो पारिस्थितिकी तंत्रों के नज़रिए से अत्यधिक नाज़ुक हालात वाले ज़ोन में रह रहे हैं. प्रगति की सुस्त रफ़्तार © UNHCR ईरान से लौट रहे अफ़ग़ान नागरिक अफ़ग़ानिस्तान में इस्लाम क़ला सीमा चौकी के ज़रिए प्रवेश कर रहे हैं. अफ़ग़ानिस्तान में वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वर्ष 2024 में 2.3 प्रतिशत दर्ज किया गया था, जोकि 2025 में घटकर 1.9 फ़ीसदी रह गया.आबादी में 6.5 प्रतिशत की वृद्धि, आर्थिक विस्तार से कहीं तेज़ गति से हुई, और इसलिए प्रति व्यक्ति वास्तविक जीडीपी में गिरावट आई है. लोगों की आय 2020 से भी नीचे के स्तर पर चली गई हैं. प्रति व्यक्ति में निरन्तर दर्ज की जा रही गिरावट से अफ़ग़ानिस्तान, इस मानक पर विश्व के सबसे निर्धनतम देशों में है.अफ़ग़ानिस्तान में व्यापार घाटा, पिछले वर्ष बढ़कर 11.3 अरब डॉलर तक पहुँच गया जोकि रिकॉर्ड स्तर पर है. इसकी वजह आयात में हुई बढ़ोत्तरी और निर्यात में कमी है. कृषि पर जलवायु व्यवधानों का प्रभाव है, जोकि 2025 में और अधिक गहन हो गए. सूखा पड़ने के मामले दोगुने हो गए हैं और इससे देश में 64 प्रतिशत आबादी प्रभावित है. पर्याप्त पेयजल सुविधा तक लोगों की पहुँच में, राष्ट्रीय स्तर पर गिरकर 44 प्रतिशत तक पहुँच गई है, जबकि 2024 में यह 59 फ़ीसदी थी. महिलाओं व लड़कियों के अधिकारों पर थोपी गई पाबन्दियों से अफ़ग़ानिस्तान में श्रम बल सिकुड़ रहा है और आर्थिक सम्भावनाओं को क्षति पहुँच रही है. अगस्त 2021 में, अफ़ग़ानिस्तान की सत्ता पर तालेबान की वापसी के बाद से अब तक 100 अधिकारिक आदेश जारी किए जा चुके हैं, जिसका महिलाओं के लिए रोज़गार, शिक्षा, आवाजाही के अवसरों पर गहरा असर हुआ है. लड़कियों की स्कूलों में उपस्थिति 42 प्रतिशत है, जबकि लड़कों के लिए यह आँकड़ा 73 फ़ीसदी है.बुनियादी सेवाओं में निवेश2025 में, अफ़ग़ानिस्तान के लिए कुल अन्तरराष्ट्रीय सहायता में भी 16.5 प्रतिशत की गिरावट आई है, जबकि आवश्यकताएँ बढ़ती जा रही हैं. 440 से अधिक स्वास्थ्य क्लीनिक को बन्द करना पड़ा है या फिर धनराशि में कटौती की वजह से सेवाओं का स्तर घटाना पड़ा है.2024 में, 16 प्रतिशत लोग स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँचने में असमर्थ थे, जोकि 2025 में बढ़कर 23 फ़ीसदी हो गया है.अफ़ग़ानिस्तान में यूएन विकास कार्यक्रम के रैज़िडेंट प्रतिनिधि स्टीफ़न रोड्रिग्वेज़ ने ध्यान दिलाया है कि पूरे अफ़ग़ानिस्तान में, समुदायों को अल्पकालिक राहत से कहीं अधिक की आवश्यकता है. उन्हें प्रगति की दिशा में जाने के लिए रास्ता चाहिए. “नौकरियों, सेवाओं और स्थानीय बाज़ारों में निवेश से घर-परिवारों की अर्थव्यवस्था मज़बूत होगी और लोगों को अपना जीवन फिर से पटरी पर लाने व भविष्य को अपने हाथ में फिर वापिस लेने का एक वास्तविक अवसर देने के लिए यह आवश्यक है.”

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement