Advertisement
हंटावायरस का संक्रमण, नहीं है कोविड जैसी किसी नई महामारी की शुरुआत

जबकि, अर्जेंटीना से काबो वर्दे की यात्रा के दौरान जहाज़ पर मौजूद यात्रियों में गम्भीर श्वसन सम्बन्धी बीमारी के लक्षण पाए गए थे.WHO के महानिदेशक डॉक्टर टैड्रॉस एडहेनॉम घेबरेयेसस ने गुरूवार को जिनीवा में पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि अब तक 8 मामलों की जानकारी मिली है, जिनमें 5 मामलों की पुष्टि हुई है और 3 संदिग्ध मामले शामिल हैं. ये मामले हंटावायरस के दुर्लभ एंडीज़ स्ट्रेन से जुड़े बताए जा रहे हैं.स्वास्थ्य जोखिम कमहंटावायरस संक्रमण, चीज़ों को कुतरने वाले जानवरों (कृंतकों) जैसेकि संक्रमित छोटे या बड़े चूहों (rodents) के मल-मूत्र या थूक के सम्पर्क में आने की वजह से फैलता है. लैटिन अमेरिका के कुछ हिस्सों में पाया जाने वाला एंडीज़ स्ट्रेन, हंटावायरस का एकमात्र ज्ञात प्रकार है, जो सीमित स्तर पर एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है.WHO के अनुसार, इसका संक्रमण आमतौर पर निकट और लम्बे समय तक सम्पर्क में रहने से फैलता है, विशेषकर परिवार के सदस्यों, क़रीबी साथियों या स्वास्थ्यकर्मियों के बीच.महानिदेशक ने कहा, “फ़िलहाल समग्र सार्वजनिक स्वास्थ्य जोखिम कम बना हुआ है.”कोरोना महामारी जैसा कोई ख़तरा नहींWHO अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह प्रकोप 2020 की कोरोना महामारी से बिल्कुल अलग है, जिसमें दुनिया भर में लाखों लोगों की मौत हुई थी.WHO में महामारी और वैश्विक प्रकोप प्रबन्धन की कार्यवाहक निदेशक मारिया वान कर्कहोव ने कहा, “यह SARS-CoV-2 नहीं है. यह किसी नई कोविड महामारी की शुरुआत नहीं है.”उन्होंने कहा, “हंटावायरस लम्बे समय से मौजूद हैं. हम इस वायरस को जानते हैं. यह कोरोनावायरस की तरह नहीं फैलता.”अन्तरराष्ट्रीय स्वास्थ्य विनियमइस प्रकोप के बाद अन्तरराष्ट्रीय स्वास्थ्य विनियमों (IHR) के तहत कार्रवाई शुरू की गई है. यह वैश्विक ढाँचा सीमापार स्वास्थ्य ख़तरों के प्रति समन्वित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए बनाया गया है.WHO ने कहा कि वह काबो वर्दे, स्पेन, नैदरलैंड, दक्षिण अफ़्रीका, ब्रिटेन और अर्जेंटीना के अधिकारियों के साथ, योरोपीय रोग निवारण एवं नियंत्रण केन्द्र (ECDC) के सहयोग से मिलकर काम कर रहा है.काबो वर्दे द्वारा सार्वजनिक स्वास्थ्य सम्बन्धी चिन्ताओं के कारण अनुमति नहीं देने के बाद, स्पेन ने जहाज़ को कैनरी द्वीपसमूह में ठहरने की अनुमति दे दी है, जो स्पेन का एक स्वायत्त क्षेत्र है.WHO महानिदेशक ने इसे “एकजुटता” और “नैतिक ज़िम्मेदारी” का क़दम बताते हुए स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ का धन्यवाद किया.उन्होंने कहा, “कैनरी द्वीपसमूह के लोगों के लिए जोखिम वास्तव में कम है.”
© CDC
माइक्रोस्कोप के ज़रिए बड़ी की गई एक तस्वीर, हंटावायरस को दर्शा रही है.
भ्रामक जानकारी से बचेंWHO के स्वास्थ्य आपात कार्यक्रम के डॉक्टर अब्दिरहमान महमूद ने, सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक जानकारी को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस बात के कोई संकेत नहीं हैं कि यह किसी महामारी की शुरुआती अवस्था है.उन्होंने बताया कि संक्रमण एक सीमित वातावरण में फैला, जहाँ जहाज़ पर यात्रियों के बीच लम्बे समय तक निकट सम्पर्क रहा.यह स्थिति अर्जेंटीना में 2018–2019 के दौरान एंडीज़ हंटावायरस के सीमित प्रकोप जैसी है. उस मामले में संक्रमण एक सामाजिक कार्यक्रम के दौरान, एक संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क से फैला था और केवल कुछ ही मामले सामने आए थे.डॉक्टर महमूद ने कहा कि सम्पर्क खोज (contact tracing), अलग रहने और निगरानी जैसे मौजूदा सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों के ज़रिए, संक्रमण की श्रृंखला को प्रभावी ढंग से तोड़ा जा सकता है. लिहाज़ा, जिससे बड़े पैमाने पर महामारी फैलने की आशंका बेहद कम है.WHO ने चेतावनी दी है कि एंडीज़ हंटावायरस के छुपे रहने की अवधि (incubation period) 6 सप्ताह तक हो सकती है, इसलिए आगे भी नए मामले सामने आ सकते हैं.डॉक्टर टैड्रोस ने कहा कि “वायरस न तो राजनीति की परवाह करते हैं और न ही सीमाओं की. हमारे पास सबसे बेहतर सुरक्षा एकजुटता है.”
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


