-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रवासन समझौते पर प्रगति की समीक्षा, चुनौतियाँ बरक़रार

Source: UN News: शनिवार, 09 मई 2026 00:01 AM (IST)
प्रवासन समझौते पर प्रगति की समीक्षा, चुनौतियाँ बरक़रार
ऑस्ट्रेलिया में आधे से अधिक डॉक्टर, अमेरिका के 40 प्रतिशत से अधिक नोबेल पुरस्कार विजेता और कुछ खाड़ी देशों के कार्यबल का बड़ा हिस्सा - इन सभी में कुछ समानता है, ओर वो ये कि ये सभी जन प्रवासी हैं. यानि ये लोग जिस स्थान या देश में पैदा हुए, बाद में या तो शिक्षा हासिल करने के लिए किसी अन्य देश में पहुँचे, उन्हें रोज़गार की तलाश ने किसी अन्य देश में पहुँचा दिया या फिर इन्होंने अपने परिवारों में घुलने-मिलने के लिए परदेस का रुख़ किया. इन्हीं कारणों से प्रवास करने वाले लोगों की संख्या, इस समय दुनिया में लगभग 30 करोड़ है. प्रवासी जन स्थानीय समाजों में योगदान तो करते ही हैं, अपने मूल स्थानों को भी हर साल भारी रक़म भेजते हैं. ये प्रवासी जन, अपने स्थानीय समाजों में तो योगदान करते ही हैं, अपने मूल स्थानों को भी भारी मात्रा में धन भेजते हैं और अनुमान है कि हर साल ये रक़म 1 ट्रिलियन डॉलर से भी अधिक होती है. © UNICEF/Juan Haro बहुत से प्रवासियों व शरणार्थियों को दुनिया के सबसे ख़तरनाक मार्गों पर यात्रा करनी पड़ती है. ये वेनेज़ुएला के एक परिवार की यात्रा है. इसी सच्चाई के सन्दर्भ में संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों ने गुरूवार को, सुरक्षित, सुव्यवस्थित और नियमित प्रवासन पर वैश्विक समझौते (Global Compact) को लागू किए जाने के बारे में हुई प्रगति की समीक्षा की. ग्लोबल कॉम्पैक्ट, 2018 में अपनाया गया एक स्वैच्छिक और ग़ैर‑बाध्यकारी समझौता है.प्रवासन मानवीय इतिहास का हिस्सासंयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष ऐनालेना बेयरबॉक ने इस समीक्षा सत्र को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रवासन को अक्सर एक नया और अत्यधिक राजनैतिक विषय माना जाता है, जबकि यह हज़ारों वर्षों से मानव इतिहास का हिस्सा रहा है. उन्होंने कहा, “प्रवासन एक अपरिहार्य मानवीय वास्तविकता है.” असली सवाल यह नहीं है कि प्रवासन अच्छा है या बुरा, बल्कि सवाल ये है कि हम इसे कितनी अच्छी तरह और मिलकर प्रबन्धित करते हैं, क्योंकि आज हर देश ऐसे हालात का सामना करता है जहाँ से प्रवासी बाहर निकलते हैं और अन्य देशों से प्रवासी वहाँ पहुँचते भी हैं.संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने कहा कि प्रवासियों पर इस समझौते को अपनाए जाने के बाद से ठोस प्रगति हुई है.नियमित प्रवासन मार्गों का विस्तार किया गया है, श्रम गतिशीलता को मज़बूत किया गया है, खोज और बचाव प्रयासों में सुधार हुआ है, बेहतर डेटा प्रणालियाँ विकसित हुई हैं, तथा सुरक्षित वापसी और पुनःएकीकरण को समर्थन मिला है. फिर भी गम्भीर चुनौतियाँ बनी हुई हैं. उन्होंने कहा कि बीते चार वर्षों में कम से कम 2 लाख लोगों की तस्करी हुई, जिनमें अधिकांश महिलाएँ और लड़कियाँ थीं; केवल दो वर्षों में 15 हज़ार से अधिक लोग प्रवासन मार्गों पर मारे गए या लापता हो गए; और बहुत से प्रवासी अब भी हिरासत, शोषण तथा श्रम सुरक्षा से बहिष्कार का सामना कर रहे हैं. Tweet URL प्रवासन से श्रम बल को मिलती मज़बूतीअन्तरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (IOM) की महानिदेशक एमी पोप का कहना था कि सही ढंग से प्रबन्धित प्रवासन से, श्रम की कमी पूरी होती है, आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा मिलता है और मूल स्थानों के धन प्रेषण व कौशल हस्तान्तरण के ज़रिए विकास सुदृढ़ होता है. लेकिन उन्होंने ज़ोर दिया कि ये लाभ अपने‑आप नहीं मिलते; इसके लिए निरन्तर अन्तरराष्ट्रीय सहयोग ज़रूरी है.एंतोनियो गुटेरेश ने ज़ोर दिया कि कोई भी देश प्रवासन का प्रबन्धन अकेले नहीं कर सकता. उन्होंने कार्रवाई के लिए छह प्रमुख बिन्दु प्रस्तुत किए: प्रवासन शासन को गरिमा और मानवाधिकारों पर आधारित करना; प्रवासन को अधिक सुरक्षित बनाना, जिसमें बच्चों और परिवारों की हिरासत समाप्त करना और सम्मानजनक वापसी सुनिश्चित करना शामिल है; मानव तस्करों और तस्करी नैटवर्क के ख़िलाफ़ कड़ा क़दम उठाना; श्रमिकों, छात्रों, परिवारों और सुरक्षा चाहने वालों के लिए व्यावहारिक नियमित प्रवासन मार्ग बनाना; शिक्षा और सम्मानजनक रोज़गार के माध्यम से मूल देशों में अवसरों का विस्तार करना;और सहयोग को मजबूत करना, ख़ासकर तब, जब शरणार्थी और आर्थिक प्रवासी अक्सर साथ‑साथ यात्रा करते हैं.यह दूसरा अन्तरराष्ट्रीय प्रवासन समीक्षा मंच शुक्रवार को समाप्त होगा, जहाँ चार दिनों तक वैश्विक समझौते के क्रियान्वयन और सतत विकास लक्ष्यों से इसके सम्बन्ध पर चर्चा की गई.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement