-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इसराइल को मानवाधिकार सन्देश - ग़ाज़ा के लिए सहायता पहुँचाना ‘कोई अपराध नहीं’

Source: UN News: शुक्रवार, 08 मई 2026 00:01 AM (IST)
इसराइल को मानवाधिकार सन्देश - ग़ाज़ा के लिए सहायता पहुँचाना ‘कोई अपराध नहीं’
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय (OHCHR) ने इसराइल से ग़ाज़ा के लिए सहायता सामग्री पहुँचाने के लिए निकले वैश्विक सुमुद समुद्री सहायता क़ाफ़िले (Flotilla) के उन दो सदस्यों को तत्काल रिहा करने की अपील की है जिन्हें अन्तरराष्ट्रीय जलक्षेत्र से रिहासत में लिया गया है. मानवाधिकार कार्यालय ने कहा है कि फ़लस्तीनी लोगों के साथ एकजुटता दिखाना और ग़ाज़ा तक मानवीय सहायता पहुँचाने का प्रयास करना “कोई अपराध नहीं है.” यूएन मानवाधिकार कार्यालय - OHCHR के प्रवक्ता थमीन अल-ख़ीतान ने बुधवार को बताया कि इस क़ाफ़िले के कार्यकर्ता सैफ़ अबुकेशेक और थियागो डी अविला को, अन्तरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में हिरासत में लिया गया और इसराइल ले जाया गया, जहाँ उन्हें “बिना किसी आरोप के अब भी हिरासत में रखा गया है.” Tweet URL ग़ौरतलब है कि वैश्विक समुद्री सहायता क़ाफ़िला (Sumud Flotilla) सिविल सोसायटी की एक पहल है, जिसका उद्देश्य समुद्र के रास्ते ग़ाज़ा तक मानवीय सहायता पहुँचाना है.बताया गया है कि इसमें स्पेन, फ़्रांस और इटली से जुड़े लगभग 60 जहाज़ शामिल थे, जिन्हें 30 अप्रैल को ग्रीस के तट के पास इसराइली बलों ने रोक लिया.ख़बरों के अनुसार, इसराइल के अश्केलोन स्थित एक अदालत ने मंगलवार को अधिकारियों की उस अपील को स्वीकार कर लिया, जिसमें दोनों कार्यकर्ताओं की हिरासत अवधि, अगले रविवार तक बढ़ाने का अनुरोध किया गया था.मानवाधिकार प्रवक्ता अल-ख़ीतान ने कहा, "इसराइल को तुरन्त और बिना किसी शर्त के दोनों व्यक्तियों को रिहा करना चाहिए." यह अपील ऐसे समय में आई है जब ग़ाज़ा में मानवीय सहायता और पहुँच पर प्रतिबन्धों को लेकर अन्तरराष्ट्रीय चिन्ता बढ़ रही है. कोई अपराध नहीं है...ग़ाज़ा में कई वर्ष से जारी युद्ध और घेराबन्दी के कारण, वहाँ की आबादी गम्भीर रूप से खाद्य, दवाइयों और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कमी का सामना कर रही है.थमीन अल-ख़ीतान ने कहा, “ग़ाज़ा में ज़रूरतमन्द फ़लस्तीनी आबादी के साथ एकजुटता दिखाना और मानवीय सहायता पहुँचाने का प्रयास करना कोई अपराध नहीं है.”मानवाधिकार कार्यालय ने हिरासत में रखे गए इन दो कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार के आरोपों पर भी चिन्ता जताई है.OHCHR प्रवक्ता ने कहा कि हिरासत में लिए गए दोनों व्यक्तियों के साथ गम्भीर दुर्व्यवहार किए जाने की, परेशान करने वाली ख़बरों की जाँच होनी चाहिए और ज़िम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए.”अन्तरराष्ट्रीय मानवाधिकार क़ानून का पालन होमानवाधिकार कार्यालय ने, इसराइल से उन तरीक़ों को रोकने की भी अपील की, जिन्हें उसने अन्तरराष्ट्रीय मानवाधिकार मानकों के उल्लंघन के रूप में बताया है.OHCHR ने अपने एक वक्तव्य में कहा कि “हम इसराइल से मनमानी हिरासत के प्रयोग को समाप्त करने और आतंकवाद से जुड़े व्यापक तथा अस्पष्ट रूप से परिभाषित क़ानूनों के इस्तेमाल को बन्द करने की अपील करते हैं, जो अन्तरराष्ट्रीय मानवाधिकार क़ानून के अनुरूप नहीं हैं.”इसके साथ ही, कार्यालय ने ग़ाज़ा में मानवीय सहायता की अधिक व्यापक पहुँच सुनिश्चित करने की अपनी मांग भी दोहराई है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement