×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:02 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
संक्षेप में: ग़ाजा में हमले में सहायताकर्मी हताहत; योरोप में तापमान वृद्धि की दोगुनी रफ़्तार
Source: UN News: शुक्रवार, 01 मई 2026 00:01 AM (IST)
संयुक्त राष्ट्र मानवतावादी कार्यालय (OCHA) ने बताया है कि ग़ाज़ा सिटी में हुए इसराइली हवाई हमले में एक ग़ैर-सरकारी संगठन के कुछ कर्मचारी हताहत हुए हैं. वहीं, विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) के एक नए अध्ययन के अनुसार, योरोपीय क्षेत्र में वैश्विक औसत की तुलना में तापमान में दोगुनी गति से बढ़ोत्तरी हो रही है. यूएन प्रवक्ता स्तेफ़ान दुजैरिक ने बुधवार को न्यूयॉर्क में नियमित पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि ग़ाज़ा पट्टी में हमले अब भी जारी हैं, जिनसे रिहायशी इलाक़े भी प्रभावित हैं और बुनियादी सेवाओं में व्यवधान आया है.हाल ही में, ग़ाज़ा सिटी में एक जल कुएँ के पास, एक ग़ैर-सरकारी संगठन के लिए काम कर रहे कुछ कर्मचारी ऐसे ही एक हवाई हमले की चपेट में आ गए. इनमें एक कर्मचारी की मौत हो गई है जबकि चार अन्य घायल बताए गए हैं.इस घटना में कुएँ को भारी नुक़सान पहुँचा है और वहाँ मरम्मत कार्य को फ़िलहाल स्थगित कर दिया गया है. इससे पहले, अल मंसूरा में एक अन्य जल केन्द्र पर गतिविधियों को रोका गया था, जहाँ यूनीसेफ़ के साथ एक अनुबन्ध के तहत काम कर रहे दो ट्रक डाइवर मारे गए थे.यूएन प्रवक्ता ने कहा कि इन चुनौतियों के बावजूद, जल उत्पादन में कमी न आने देने के लिए कोशिश जारी हैं. स्वच्छ जल के स्रोतों की तलाश की जा रही है और ट्रक के ज़रिए पानी वितरित किया जा रहा है. हालांकि, उनका कहना है कि जल के लिए लोगों की आवश्यकताएँ अभी पूरी नहीं हो पा रही हैं. ग़ाज़ा में 60 प्रतिशत परिवारों की दैनिक कार्यों में उपयोग में लाए जाने वाले स्वच्छ जल तक पहुँच नहीं है.फ़िलहाल, जल वितरण के लिए जिस व्यवस्था पर निर्भरता है, वह ख़र्चीली है और टिकाऊ नहीं है. इसमें ईंधन के अधिक इस्तेमाल, जनरेटर, तेल, मरम्मत के लिए पुर्ज़ों, ट्रक, पाइपलाइन के नैटवर्क की आवश्यकता है, जोकि फ़िलहाल पर्याप्त स्तर पर नहीं है.स्तेफ़ान दुजैरिक ने बताया कि ग़ाज़ा पट्टी में इस सामग्री समेत अन्य वस्तुएँ पहुँचाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं और यदि ये ज़रूरतें पूरी नहीं हुई, तो जल उत्पादन व अन्य सेवाओं के ढहने का जोखिम है.उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि अन्तरराष्ट्रीय मानवतावादी क़ानून के तहत आम नागरिकों और बुनियादी प्रतिष्ठानों की रक्षा की जानी होगी, और इनमें वे व्यवस्था भी हैं, जिन पर आम लोग अपनी दैनिक आवश्यकताओं के लिए निर्भर हैं.इस बीच, ग़ाज़ा पट्टी में सभी सैक्टर में मानवीय सहायता अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है. मानवीय सहायता एजेंसियों ने मंगलवार को केरेम शलोम सीमा चौकी से भोजन, दवा, स्वच्छता सामग्री को एकत्र किया था. इसके अलावा, 24 मरीज़ों और उनके तिमारदारों को चिकित्सा कारणों से बाहर जाने की अनुमति दी गई और ग़ाज़ा लौटने वाले 50 लोगों को संरक्षण व अन्य सेवाएँ मुहैया कराई गईं.योरोप: वैश्विक औसत की तुलना में, तापमान वृद्धि की दोगुनी गति © WHO योरोपीय क्षेत्र में तापमान, वैश्विक औसत की तुलना में दोगुनी रफ़्तार से बढ़ रहा है. योरोप में तापमान में हो रही तेज़ बढ़ोत्तरी की वजह से बर्फ़ और जमे हुए पानी की चादर का आकार सिकुड़ता जा रहा है. वहीं, ऊँचा तापमान, सूखा, ताप लहरें और महासागर का रिकॉर्ड तापमान, आर्कटिक से भूमध्यसागर तक के क्षेत्र को प्रभावित कर रहा है.विश्व मौसम विज्ञान संगठन (
WMO
) के एक नए अध्ययन में बताया गया है कि दुनिया के अन्य क्षेत्रों की तरह योरोप में भी इस बदलाव के प्रभाव महसूस किए जा रहे हैं. भूमि व समुद्र में ताप लहरें चल रही हैं, वनों में भयावह आग लगने की घटनाएँ हो रही हैं, और जैवविविधता को हानि पहुँच रही है.कॉपेरनिकस जलवायु परिवर्तन सेवा के साथ मिलकर तैयार की गई इस रिपोर्ट के अनुसार, योरोप में, वैश्विक औसत की तुलना में दोगुनी गति से तापमान में वृद्धि हो रही है.WMO के अनुसार, योरोप के कम से कम 95 प्रतिशत हिस्से में, वर्ष 2025 के दौरान औसत से अधिक वार्षिक तापमान दर्ज किए गए. इसके अलावा, स्कैंडिनेविया क्षेत्र में तीन सप्ताह तक रिकॉर्ड ताप लहरों का सामना किया गया, जहाँ आर्कटिक सर्किल में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुँच गया. योरोप के लिए समुद्री सतह के वार्षिक तापमान ने भी रिकॉर्ड बनाया, और 86 प्रतिशत क्षेत्र में तेज़ समुद्री ताप लहरों का अनुभव किया गया. वनों में आग लगने की घटनाओं से 10 लाख हैक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र जल गया, जोकि अब तक रिकॉर्ड पर सबसे अधिक इलाक़ा है. वहीं, नदियों में जल प्रवाह को 11 महीने के लिए औसत से कम आंका गया.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की सियासी पारी का आगाज़, भाजपा में हुए शामिल : नेशनल OBC मोर्चा की नई कार्यकारिणी में बनाए गए विशेष आमंत्रित सदस्य
चिंता और गुस्से से आजादी चाहिए तो अपनी दिनचर्या में शामिल करें शशांकासन
सर्दियों में राजस्थान: कहीं झीलों का सुकून, कहीं रेगिस्तान की सुनहरी शाम; ये खूबसूरत जगहें बुला रही हैं आपको
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा गुरुवार
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
देवउठनी एकादशी पर इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल
अंकिता को लेकर मां के रिएक्शन पर बोले विक्की जैन, कहा- लोगों ने उन्हें विलेन बना दिया था
अल्लू अर्जुन ने बेटी अरहा को बताया अपनी जिंदगी की खुशी, जन्मदिन पर लिखा प्यारा संदेश
और खबरें
Features
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces