×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 1:14 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
वैश्विक जलमार्गो के संरक्षण पर सुरक्षा परिषद की बैठक, लेबनान में हालात अब भी नाज़ुक
Source: UN News: बुधवार, 29 अप्रैल 2026 00:01 AM (IST)
मध्य पूर्व में 16 अप्रैल से प्रभावी और हाल ही में बढ़ाए गए इसराइल व लेबनान के बीच युद्धविराम के बावजूद, ज़मीनी स्तर पर हिंसा जारी रहने से, स्थिति अब भी नाज़ुक बनी हुई है. इस बीच, यूएन सुरक्षा परिषद ने अन्तरराष्ट्रीय शान्ति और सुरक्षा के एजेंडे के तहत, वैश्विक जलमार्गों की सुरक्षा और संरक्षण पर एक उच्च-स्तरीय बैठक आयोजित की है. सुरक्षा परिषद की इस बैठक में विभिन्न देशों के मंत्री और राजदूत, समुद्री सुरक्षा से जुड़े बदलते ख़तरों पर ध्यान केन्द्रित कर रहे हैं.इनमें नौवहन की स्वतंत्रता पर जोखिम, व्यावसायिक जहाज़ों पर हमले और समुद्री कर्मियों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दे शामिल हैं.इसके साथ ही, प्रतिभागी देशों से उम्मीद है कि वे इन चुनौतियों से निपटने के लिए, अन्तरराष्ट्रीय सहयोग को मज़बूत करने के उपायों पर भी विचार-विमर्श करेंगे.यह चर्चा ऐसे समय में हो रही है, जब वैश्विक जल मार्गों में बाधाओं को लेकर चिन्ताएँ लगातार बढ़ रही हैं.कच्चे तेल की आसमान छूती क़ीमतेंहाल के दिनों में, होर्मुज़ जल क्षेत्र में तनाव ने यह स्पष्ट किया है कि महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग कितने संवेदनशील हैं और इनका असर व्यापार, ऊर्जा आपूर्ति और मानवीय सहायता श्रृँखलाओं पर सीधे तौर पर पड़ सकता है.होर्मुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में संकट का कोई समाधान नहीं निकलने और वहाँ परिवहन गतिविधियों के लगभग ठप रहने के बीच, कच्चे तेल की क़ीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है.ब्रैंट क्रूड कच्चे तेल की क़ीमत सोमवार को 107 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुँच गई, जबकि होर्मुज़ जल मार्ग को लेकर ईरान और अमेरिका के बीच गतिरोध जारी है.होर्मुज़ जल मार्ग, कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति के लिए एक अत्यन्त अहम मार्ग माना जाता है. © Unsplash/Zach Theo यह जलडमरूमध्य कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति के लिए एक अत्यन्त अहम मार्ग माना जाता है. लेबनान में फिर हमले...लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, रविवार को इसराइली हमलों में महिलाओं और बच्चों समेत 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि अनेक लोग घायल हुए हैं. ये हमले उस समय किए गए जब इसराइली सेना ने, लेबनान के दक्षिणी इलाक़े में निकासी चेतावनी जारी करते हुए कहा था कि वह उन ठिकानों को निशाना बना रही है, जिनका इस्तेमाल हमलों के लिए किया जा रहा है.उधर, इसराइली सेना ने ये भी बताया है कि उसके एक सैनिक की मौत हो गई है और अनेक अन्य घायल हुए हैं. इसराइली सेना ने, इस हमले के लिए हिज़बुल्लाह द्वारा किए गए ड्रोन हमले को ज़िम्मेदार ठहराया है.बिगड़ते मानवीय हालातयूएन शरणार्थी एजेंसी -
UNHCR
ने कहा है कि इस बीच युद्धविराम से सीमित स्तर पर लोगों की आवाजाही सम्भव हुई है, लेकिन लगातार बनी असुरक्षा और पहुँच सम्बन्धी पाबन्दियाँ सुरक्षित और स्थाई वापसी में बाधा बन रही हैं.इसके कारण, आश्रय स्थलों और मेज़बान समुदायों पर दबाव जारी है, ख़ासकर बेरूत में.UNHCR ने अपने आकलन में यह भी बताया है कि लम्बे समय से जारी विस्थापन, भीड़भाड़ और आर्थिक दबाव के कारण सामाजिक तनाव बढ़ रहा है. इसकी वजह से, कुछ कमज़ोर समूहों के लिए सेवाओं और सुरक्षा तक पहुँच और अधिक कठिन होती जा रही है.
संयुक्त राष्ट्र बाल कोष
(
UNICEF
) ने, दक्षिणी लेबनान में सीमा के निकट स्थित सबसे दुर्गम इलाक़ों में आवश्यक राहत सामग्री पहुँचाई है.यूएन एजेंसी के अनुसार, सैकड़ों परिवारों को पीने का पानी और घरेलू पानी के फ़िल्टर उपलब्ध कराए गए, जबकि बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में मदद के लिए शैक्षणिक किट भी वितरित की गई हैं. © UNICEF दक्षिणी लेबनान में हवाई हमलों में ध्वस्त हुई एक इमारत. यूएन की सहायता जारी...संयुक्त राष्ट्र एजेंसियाँ और मानवीय साझीदार, युद्धविराम के दौरान स्थिति के नाजु़क बने रहने के बीच, लेबनान में संरक्षण सेवाओं का विस्तार कर रहे हैं.यूएन एजेंसियों ने बताया है कि मार्च 2025 की शुरुआत में, हिंसा बढ़ने के बाद से अब तक 1 लाख 40 हज़ार से अधिक विस्थापित लोगों को सहायता प्रदान की गई है. इसमें मनोसामाजिक देखभाल, जागरूकता सत्र और उच्च जोखिम वाले मामलों के लिए लक्षित सहायता शामिल है.इसके अलावा, हज़ारों महिलाओं और लड़कियों को गरिमा किट भी वितरित की गई हैं, जबकि कमज़ोर स्थिति वाले परिवारों को आपात नक़दी सहायता उपलब्ध कराई गई है.यूएन एजेंसियों के अनुसार, प्रभावित इलाक़ों में हालात पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और विस्थापित परिवारों के साथ-साथ लौटने की कोशिश कर रहे लोगों तक पहुँचने के प्रयास जारी हैं.हालाँकि, एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि ज़रूरतें अब भी काफ़ी विशाल हैं. लगातार जारी विस्थापन, क्षतिग्रस्त बुनियादी ढाँचे और सुरक्षा से जुड़े जोखिम राहत एवं पुनर्वास प्रयासों को गम्भीर चुनौती दे रहे हैं, विशेषकर बच्चों और कमज़ोर समूहों के लिए.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
मणिपुर में जहरीली शराब त्रासदी: मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हुई, करीब 600 लोग बीमार
सोना खरीदने से बचने की अपील का लोगों ने किया पालन, कीमतों में गिरावट से बचा पैसा : पीएम मोदी
एसआईआर ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल न होने वाले मतदाता फॉर्म-6 के जरिए आवेदन कर सकते हैं: ईसीआई
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
अल्लू अर्जुन ने बेटी अरहा को बताया अपनी जिंदगी की खुशी, जन्मदिन पर लिखा प्यारा संदेश
वज्रासन : रोज 10 मिनट बैठने से मिलेगा फायदा, पाचन से लेकर मानसिक शांति तक बेहद कारगर
टाटा समूह की तकनीक और वाहनों में होंडा-हुंडई की दिलचस्पी, साझेदारी को लेकर चल रही बातचीत
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
'ढिंढोरा 2' में स्पेशल अपीयरेंस पर हेली दारूवाला ने लुटाया प्यार, भुवन बाम को बताया बेहतरीन इंसान
और खबरें
Features
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces