-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एशिया-प्रशान्त: सभी उम्र के लोगों के लिए समावेशी समाजों पर सहमति

Source: UN News: सोमवार, 27 अप्रैल 2026 00:01 AM (IST)
एशिया-प्रशान्त: सभी उम्र के लोगों के लिए समावेशी समाजों पर सहमति
एशिया और प्रशान्त के देशों की सरकारों ने सामाजिक विकास को मज़बूत करने, सामाजिक सुरक्षा का विस्तार करने और अधिक समावेशी विकास को बढ़ावा देने का संकल्प लिया है. यह क़दम ऐसे समय उठाया गया है, जब क्षेत्र असमानता, जनसांख्यिकीय बदलावों और सामाजिक सुरक्षा की कमियों जैसी चुनौतियों से जूझ रहा है. यह संकल्प शुक्रवार को बैंकॉक में, एशिया और प्रशान्त के लिए संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक आयोग (ESCAP) के 82वें सत्र के समापन पर अपनाई गई बाकू-बैंकॉक घोषणा का हिस्सा है.यह घोषणा जीवन के हर चरण में लोगों की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए अधिक न्यायसंगत और सहनसक्षम समाज बनाने का रोडमैप पेश करती है.ESCAP की कार्यकारी सचिव आर्मिडा साल्सियाह आलिसजहबाना ने कहा, “बाकू-बैंकॉक घोषणा केवल इरादे का बयान नहीं है. यह हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता का एक मज़बूत ढाँचा है, ताकि सामाजिक विकास की पहलें समावेशी, टिकाऊ और सभी आयु वर्गों की ज़रूरतों के अनुरूप हों.”घोषणा में उत्तम रोज़गार के अवसर बढ़ाने, सार्वभौमिक सामाजिक सुरक्षा प्रणालियों को मज़बूत करने और कमज़ोर समूहों के सामने मौजूद संरचनात्मक बाधाओं को दूर करने का एजेंडा रखा गया है. इसमें देखभाल प्रणालियों, डिजिटल समावेशन और जीवन पर्यन्त सीखने में अधिक संसाधन निवेश की अपील भी की गई है. साथ ही, बुज़ुर्ग आबादी की ज़रूरतों, सेवाओं और अवसरों से जुड़ी अर्थव्यवस्था - “Silver Economy” जैसे जनसाँख्यिकीय बदलावों से लाभ उठाने वाली नीतियों पर भी बल दिया गया है.सदस्य देशों ने कज़ाख़िस्तान में सतत विकास के लिए एशिया-प्रशान्त डिजिटल समाधान केन्द्र स्थापित करने पर भी सहमति जताई. इसका उद्देश्य मध्य एशिया और उससे आगे के क्षेत्रों में व्यावहारिक डिजिटल समाधान उपलब्ध कराना है. © UNHCR/Oxygen Empire Media Production अन्य निर्णयइसके अलावा, सरकारों ने जलवायु परिवर्तन, जैवविविधता हानि, प्रदूषण, खाद्य बर्बादी और ग़रीबी जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए टिकाऊ जैव-अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ने का समर्थन किया.क्षेत्रीय परिवहन और बुनियादी प्रणालियों को मज़बूत करने के लिए एक अलग प्रस्ताव भी अपनाया गया. इसमें सहनक्षमता, पहुँच, किफ़ायत, दक्षता, सुरक्षा और कार्बन के कम उत्सर्जन पर ख़ास ध्यान दिया गया.बैंकॉक में पाँच दिनों तक चले सत्र में 47 सदस्य देशों और दो सहयोगी सदस्यों के मंत्रियों व वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने राष्ट्रीय अनुभव साझा किए और क्षेत्र में सतत विकास को तेज़ करने के उपायों पर चर्चा की.ESCAP का 83वाँ सत्र अप्रैल 2027 में चीन के शंघाई शहर में आयोजित होगा. इसका विषय होगा -“ESCAP के 80 वर्ष: बदलावों के दौर में दिशा तय करना, सम्पर्क को बढ़ावा देना और एशिया-प्रशान्त में सतत विकास को तेज़ करना.” यह सत्र, आयोग की 80वीं वर्षगाँठ को रेखांकित करेगा और शंघाई में उसकी ऐतिहासिक वापसी का प्रतीक होगा, जहाँ 1947 से 1949 तक इसका मूल मुख्यालय था.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement