-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:09 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

संक्षिप्त: अफ़ग़ानिस्तान में बढ़ीं ज़रूरतें, ज़ैपोरिझझिया संयंत्र में बाहरी बिजली ठप

Source: UN News: सोमवार, 20 अप्रैल 2026 00:00 AM (IST)
संक्षिप्त: अफ़ग़ानिस्तान में बढ़ीं ज़रूरतें, ज़ैपोरिझझिया संयंत्र में बाहरी बिजली ठप
अफ़ग़ानिस्तान में, पाकिस्तान के साथ फ़रवरी (2026) में शुरू हुई सीमा पार युद्धक झड़पों के बाद, बढ़ती मानवीय ज़रूरतों के प्रति चेतावनी देनी जारी रखी है. उधर अन्तरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) ने यूक्रेन के ज़ैपोरिझझिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र (ZNPP) में, इस सप्ताह दो बार बाहरी बिजली आपूर्ति ठप होने के बीच, परमाणु सुरक्षा को लेकर चिन्ताएँ व्यक्त की हैं. अफ़गानिस्तान: पाकिस्तान के साथ सीमा पार झड़पों में हज़ारों लोग विस्थापितसंयुक्त राष्ट्र के आपदा राहत समन्वय कार्यालय (OCHA) ने बताया है कि अफ़ग़ानिस्तान के छह प्रान्तों में 94 हज़ार से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं. लगभग 1लाख 60 हज़ार लोग भुखमरी का सामना कर रहे हैं और क़रीब 90 हज़ार लोगों की, स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच कम हो गई है.क्षति: गोलाबारी, हवाई हमलों और झड़पों सहित इस लड़ाई ने घरों, स्वास्थ्य केन्द्रों, स्कूलों और अन्य नागरिक बुनियादी ढाँचों को नुक़सान पहुँचाया है या नष्ट कर दिया है.बाधाएँ: मानवीय कार्यों में भी रुकावट आई है, जबकि विस्फोटक ख़तरों का जोखिम बना हुआ है. इस बीच सैकड़ों लोगों के हताहत होने की ख़बर है.ताज़ा घटनाक्रम: इस सप्ताह हुई गोलाबारी में अफ़गानिस्तान में एक, और पाकिस्तान में तीन लोगों की मौत हो गई. सहायता संगठनों के अनुसार, बुधवार को अफ़ग़ानिस्तान के पूर्वोत्तर प्रान्त - कुनार में एक और स्कूल पर हमला हुआ जिससे वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. अलबत्ता किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.सुरक्षा स्थिति: OCHA ने बताया है कि वैसे तो कुनार और पड़ोसी नूरिस्तान प्रान्त के दो ज़िलों के बीच मुख्य आपूर्ति मार्ग दो महीने बन्द रहने के बाद सोमवार को फिर से खुल गया, मगर सुरक्षा चिन्ताओं के कारण, संयुक्त राष्ट्र के मिशन अब भी काम नहीं कर रहे हैं. अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा चौकियाँ भी बहुत हद तक बन्द हैं.यूक्रेन: परमाणु संयंत्र में बार-बार बिजली ठप होने की समस्या © IAEA/Fredrik Dahl अन्तरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) ने कहा कि यूक्रेन के ज़ैपोरिझझिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र (ZNPP) में, इस सप्ताह दो बार बाहरी बिजली आपूर्ति ठप हुई, जिससे युद्ध जारी रहने के बीच, परमाणु सुरक्षा को लेकर चिन्ताएँ और बढ़ गई हैं.यह बिजली आपूर्ति तब बाधित हुई जब संयंत्र के लिए बाहर से बिजली आपूर्ति करने वाली अन्तिम लाइन कट गई, जिसके कारण ऑपरेटरों को महत्वपूर्ण सुरक्षा प्रणालियों को संचालित रखने के लिए आपातकालीन डीज़ल जैनरेटर पर निर्भर होना पड़ा.IAEA के महानिदेशक रफ़ाएल मारियानो ग्रॉस्सी ने इस घटनाक्रम के बारे में कहा, "बाहरी बिजली की आपूर्ति में बार-बार बाधा के हालात, जारी युद्ध के बीच ZNPP की संवेदनशीलता और परमाणु सुरक्षा व सुरक्षा के प्रति निरन्तर जोखिमों को एक बार फिर उजागर करते हैं."मुख्य तथ्य:चार साल से अधिक समय पहले रूस द्वारा यूक्रेन पर पूर्ण पैमाने पर आक्रमण शुरू किए जाने के बाद से यह 14वीं बार है जब इस संयंत्र में इसकी पूरी बाहरी बिजली ठप हो गई.मुख्य 750 kV निप्रोव्स्का बिजली आपूर्ति लाइन 24 मार्च से बन्द है, जिसके कारण यह संयंत्र एकल आपात लाइन - 330 kV पर निर्भर है, जो हाल के दिनों में दो बार विफल रही है.संयंत्र में तैनात IAEA विशेषज्ञ, स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं और घटनाओं की आन्तरिक जाँच के परिणामों का इन्तज़ार कर रहे हैं.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement