×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:42 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
अफ़ग़ानिस्तान: एक फ़ोन कॉल से, बारूदी सुरंग के ख़तरे से कवच
Source: UN News: बुधवार, 15 अप्रैल 2026 00:01 AM (IST)
अफ़ग़ानिस्तान में युद्ध के दौरान प्रयोग की गईं विस्फोटक सामग्रियों के बचे-खुचे हिस्से यानि अवशेष अब भी समुदायों के लिए बड़ा ख़तरा बने हुए हैं. ऐसे हालात में, ‘आवाज़ अफ़ग़ानिस्तान’, अपनी देशव्यापी निःशुल्क हॉटलाइन के ज़रिए, लोगों को ख़तरों की सूचना देने, मदद हासिल करने और सीधे मानवीय सहायता कर्मियों से जुड़ने में मदद कर रहा है. अफ़ग़ानिस्तान में टकराव की विरासत आज भी लोगों के दैनिक जीवन को प्रभावित कर रही है. खेतों के नीचे, सड़कों के किनारे और बस्तियों के भीतर, युद्ध के विस्फोटक अवशेष अब भी छिपे हुए हैं, जो लगातार और अक्सर अदृश्य ख़तरा बने हुए हैं. वर्ष 2026 की शुरुआत तक, 1,000 वर्ग किलोमीटर से अधिक भूमि दूषित थी, जबकि अनेक क्षेत्रों का अब भी सर्वेक्षण नहीं हुआ है.इसका मानवीय असर गहरा है. केवल वर्ष 2025 में ही 471 लोग हताहत दर्ज किए गए, जिनमें बड़ी संख्या बच्चों और महिलाओं की थी. अनेक परिवारों के लिए खेती करना या जलाने के लिए लकड़ी इकट्ठा करना जैसे दैनिक काम भी जानलेवा साबित हो सकते हैं.ग़ज़नी प्रान्त में, विस्थापन से लौटे एक व्यक्ति ने ऐसे इलाक़े में संदिग्ध बारूदी सुरंग (Mines) होने की सूचना दी, जहाँ पहले हुए एक विस्फोट में एक बच्चे की जान जा चुकी थी. उसने आवाज़ हॉटलाइन पर फ़ोन किया, जिसके बाद यह सूचना तुरन्त बारूदी सुरंग निष्क्रिय करने वाले साझीदारों तक पहुँचा दी गई. एक ही दिन के भीतर उस ख़तरे को सुरक्षित रूप से हटा दिया गया, जिससे समुदाय में फिर से सुरक्षा की भावना बनी. © UNOPS Afghanistan काबुल में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया, जहाँ कबाड़ बटोरने वाले एक व्यक्ति ने एक ख़तरनाक विस्फोटक अवशेष की सूचना दी. आवाज़ के मार्गदर्शन और साझीदारों के तेज़ समन्वय से, अगले ही दिन उस वस्तु को हटा दिया गया, और एक सम्भावित गम्भीर हादसा टल गया.ये उन हज़ारों मामलों में से कुछ हैं, जिन्हें ‘आवाज़ अफ़ग़ानिस्तान’ के माध्यम से सम्भाला गया है. यह संयुक्त राष्ट्र का एक देशव्यापी जवाबदेही तंत्र है, जो समुदायों को सीधे मानवीय सहायता प्रदान करने वालों से जोड़ता है. लोग, इसकी निःशुल्क हॉटलाइन - 410 के ज़रिये, सुरक्षित रूप से जोखिमों की सूचना दे सकते हैं, मदद माँग सकते हैं और भरोसेमन्द जानकारी हासिल कर सकते हैं. © UNOPS Afghanistan समय रहते जोखिम की पहचानकेवल वर्ष 2025 में ही, ‘आवाज़’ ने 1 लाख 48 हज़ार से अधिक कॉल सम्भालीं, जिनमें लगभग 1,750 कॉल बारूदी सुरंग कार्रवाई से जुड़ी थीं.अफ़ग़ानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र परियोजना सेवा कार्यालय (UNOPS) की देश निदेशक और प्रतिनिधि केटी वेब्ली का कहना है “आवाज़ केवल एक हॉटलाइन नहीं, बल्कि एक जीवनरेखा है. हम, समुदायों को सीधे जवाब देने वालों से जोड़कर, यह सुनिश्चित करने में मदद कर रहे हैं कि जोखिमों की पहचान समय रहते हो, कार्रवाई तेज़ हो, और सहायता उन लोगों के प्रति जवाबदेह बनी रहे जिनकी सेवा के लिए वह मदद मुहैया कराई जा रही है.”संयुक्त राष्ट्र प्रणाली की ओर से UNOPS द्वारा संचालित और प्रबन्धित, ‘आवाज़,’ पूरे तंत्र के लिए एक साझा जवाबदेही मंच के रूप में काम करता है. यह 260 से अधिक साझेदारों को जोड़ता है, जिनमें संयुक्त राष्ट्र एजेंसियाँ भी शामिल हैं. इसे कई प्रमुख दानदाताओं का समर्थन प्राप्त है, जिनमें योरोपीय नागरिक सुरक्षा और मानवीय सहायता परिचालन (ECHO), अफ़ग़ानिस्तान मानवीय सहायता कोष, विश्व बैंक, यूएनडीपी, अन्तरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (
IOM
), संयुक्त राष्ट्र महिला संस्था (
UN Women
) और संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (
UNFPA
) शामिल हैं.अफ़ग़ानिस्तान में आवाज़ हॉटलाइन सेवा, समुदायों की आवाज़ को कार्रवाई में बदलते हुए, जोखिम कम करने, जवाबदेही को मज़बूत करने, मानवीय सहायता की प्रभावशीलता बढ़ाने, और अन्ततः लोगों की जान बचाने तथा उनकी आजीविकाओं की रक्षा करने में मदद कर रहा है.यह लेख पहले
यहाँ
प्रकाशित हुआ.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
संसद भवन में पीएम मोदी से मिले डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़: आधे घंटे हुई चर्चा, प्रधानमंत्री को दिया उदयपुर आने का न्यौता
सोनिया गांधी की किताब पर बैन की मांग, भाजपा विधायक ने सीएम फडणवीस को लिखा पत्र
सोना खरीदने से बचने की अपील का लोगों ने किया पालन, कीमतों में गिरावट से बचा पैसा : पीएम मोदी
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
टाटा समूह की तकनीक और वाहनों में होंडा-हुंडई की दिलचस्पी, साझेदारी को लेकर चल रही बातचीत
'हनु-मान' के बाद अब आएगी 'हनुमान 2 - द राइज ऑफ वानरास', सामने आया धमाकेदार पोस्टर
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
रवि किशन जुड़े विंडोज़ प्रोडक्शन और निर्माता रघुवेन्द्र सिंह की अनटाइटल्ड फ़िल्म से, नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी करेंगे निर्देशन
सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी
और खबरें
Features
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces