Advertisement
मध्य पूर्व: लेबनान में आम नागरिकों के लिए बढ़ते जोखिम, सहायता आवश्यकताओं में उछाल

अन्तरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (IOM) के अनुसार, एक बेहद उथलपुथल भरे माहौल में विस्थापन संकट फैल रहा है. देश की सीमाओं के भीतर लोगों के सुरक्षित आश्रय की तलाश में अन्य हिस्सों का रुख़ करने के मामले बढ़े हैं. विशेष रूप से ईरान में जहाँ हिंसक टकराव में बड़े पैमाने पर नागरिक प्रतिष्ठानों को क्षति पहुँची है. स्वास्थ्य सेवाओं पर हमलेविश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने आगाह किया है कि लेबनान में स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम पांत के राहतकर्मियों को लक्षित ढंग से निशाना बनाए जाने के मामले बढ़ रहे हैं. मध्य पूर्व में इसराइल, संयुक्त राज्य अमेरिका और ईरान में हिंसक टकराव भड़कने के बाद हिज़बुल्लाह ने इसराइल पर रॉकेट हमले किए थे. इसके बाद, इसराइली सैन्य बलों ने लेबनान में बड़े स्तर पर अपनी सैन्य कार्रवाई शुरू की थी. यूएन स्वास्थ्य एजेंसी के अनुसार, 2 मार्च के बाद हिंसा व हमलों में अब तक 57 स्वास्थ्यकर्मी मारे जा चुके हैं और 158 घायल हुए हैं.हाल ही में, लेबनान में WHO के प्रतिनिधि अब्दीनासिर अबूबकर ने यूएन न्यूज़ को बताया था कि जब आप स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम पंक्ति के सहायताकर्मियों को मारते हैं, ऐम्बुलेंस पर हमले करते हैं, तो अन्त में आपके पास घायलों तक राहत पहुँचाने के लिए न ऐम्बुलेंस होती हैं और न ही चिकित्सा कर्मचारी.लेबनान में मौजूदा हालात में बच्चे भी विशाल जोखिमों के साए में हैं. उनके हताहत, विस्थापन का शिकार होने और अति-आवश्यक सेवाओं में व्यवधान आने के मामले बढ़ रहे हैं.हिंसक टकराव में अब तक, 2 हज़ार से अधिक लोग मारे जा चुके हैं और 6,500 घायल हुए हैं. 8 अप्रैल बच्चों के लिए सबसे घातक दिन साबित हुआ, जब एक दिन में कम से कम 33 बच्चे मारे गए और 150 घायल हुए थे. विस्थापन मामलों में उछाललेबनान में हिंसा में 11 लाख से अधिक लोग विस्थापन का शिकार हुए हैं, जिनमें 3.90 लाख बच्चे हैं. बड़ी संख्या में लोगों को बार-बार विस्थापन का शिकार होना पड़ रहा है, भीड़भाड़ भरे केन्द्रों में रहना पड़ रहा है और स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा व सुरक्षित जल तक उनकी सीमित पहुँच है.संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) ने बताया कि हिंसक टकराव से बच्चों की सुरक्षा के लिए जोखिम बढ़े हैं, उनके परिवार से अलग होने, मनोसामाजिक दबाव का शिकार होने और बीमारियों की चपेट में आने की आशंका है.यूनीसेफ़ ने वित्तीय संसाधनों की कमी के बावजूद, ऊँचे जोखिमों में रह रहे 1 लाख लोगों तक जीवनरक्षक सहायता पहुँचाई है और हज़ारों बच्चों को शिक्षा सम्बन्धी व मनोरंजन के लिए सामग्री वितरित की गई है.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


