×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:56 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
लेबनान में विनाश का स्तर अत्यन्त भयावह, बच्चे चुका रहे हैं भारी क़ीमत
Source: UN News: शनिवार, 11 अप्रैल 2026 00:00 AM (IST)
लेबनान पर 8 अप्रैल को इसराइल के सबसे बड़े हवाई हमलों में तबाही का बेहद भयावह स्तर देखा गया है. अनेक इलाक़ों में रिहायशी इमारतें मलबे में तब्दील हो गई हैं और सड़कों पर मलबा बिखरा पड़ा है, जबकि बचाव दल अब भी मलबे में फँसे लोगों की तलाश में जुटे हैं. इसराइल और लेबनान में हिज़्बुल्लाह के बीच फिर बढ़े हमलों ने पहले से अस्थिर क्षेत्रीय हालात को और गम्भीर बना दिया है. लेबनान में हताहत नागरिकों की बढ़ती संख्या, विशाल विस्थापन और बुनियादी ढाँचे व स्वास्थ्य सेवाओं पर बढ़ते दबाव के बीच मानवीय संकट और गहराता जा रहा है.इन हमलों में बच्चों सहित सैकड़ों लोगों की मौतें हुई है और हज़ारों लोग घायल हुए हैं, जिससे पहले से दबाव झेल रहे अस्पतालों पर और भारी बोझ पड़ गया है.बच्चे चुका रहे हैं भयावह क़ीमत
संयुक्त राष्ट्र बाल कोष
(
UNICEF
) ने चेतावनी दी है कि लेबनान में इस युद्ध की सबसे भयावह क़ीमत बच्चे चुका रहे हैं.ख़बरों के अनुसार, 8 अप्रैल को हुए इसराइली हवाई हमलों में कम से कम 33 बच्चों की मौत हो गई और 153 घायल हुए हैं, जबकि मार्च की शुरुआत से अब तक 600 से अधिक बच्चे मारे जा चुके हैं या घायल हुए हैं.यूनीसेफ़ ने बताया कि अनेक बच्चों को मलबे के नीचे से निकाला जा रहा है, जबकि अनेक बच्चे अब भी लापता हैं या अपने परिवारों से बिछड़ गए हैं.देशभर में, 10 लाख से अधिक लोग विस्थापित हो चुके हैं, जिनमें लगभग 3 लाख 90 हज़ार बच्चे शामिल हैं. इनमें से अनेक परिवारों को बार-बार पलायन करने के लिए मजबूर होना पड़ा है.यूनीसेफ़ के अनुसार, यह हिंसा बच्चों पर गहरा मानसिक आघात छोड़ रही है.यूएन एजेंसी ने अपनी राहत कार्रवाई तेज़ कर दी है. विस्थापित परिवारों को चिकित्सा देखभाल, आपातक सामग्री सहायता उपलब्ध कराई जा रही है.साथ ही, सभी पक्षों से नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और मानवीय सहायता के लिए सुरक्षित पहुँच देने की अपील की गई है. © WFP/Mustapha Ghabris विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP), लेबनान के बेरूत में विस्थापित परिवारों को गर्म भोजन मुहैया करा रहा है. गम्भीर खाद्य असुरक्षा संयुक्त राष्ट्र
विश्व खाद्य कार्यक्रम
(
WFP
), लगातार बढ़ती मानवीय ज़रूरतों के बीच, क्षेत्र में लाखों लोगों तक राहत पहुँचा रहा है.लेबनान में 9 अप्रैल तक क़रीब 4 लाख 40 हज़ार विस्थापित लोगों को खाद्य सामग्री और नक़दी सहायता मुहैया कराई गई है.सीरिया की सीमा पार करने वाले लगभग 85 हज़ार विस्थापित लोगों को, आपात खाद्य सहायता दी गई है, जबकि ईरान में शरणार्थी बस्तियों में रह रहे 33 हज़ार से अधिक लोगों को भोजन और नक़दी मदद उपलब्ध कराई गई है.हालाँकि, राहत सहायता तक पहुँच अब भी बड़ी चुनौती बनी हुई है. देश के दक्षिणी इलाक़ों में मानवीय क़ाफ़िलों को भेजने के अधिकांश अनुरोध या तो ख़ारिज कर दिए गए हैं या उनका कोई जवाब नहीं मिला है. © UNHCR WFP ने अमेरिका और ईरान के बीच घोषित दो सप्ताह के युद्धविराम का स्वागत किया है. मगर, यूएन खाद्य सहायता एजेंसी ने चेतावनी दी है कि हालात अब भी बेहद अनिश्चित हैं, ख़ासकर अहम समुद्री मार्गों के ज़रिए आपूर्ति श्रृंखला और राहत पहुँचाने पर ख़तरा बना हुआ है, जिससे जीवनरक्षक सहायता की पहुँच प्रभावित हो सकती है.उधर, मध्य पूर्व और उत्तरी अफ़्रीका के युद्ध-प्रभावित हिस्सों में खाद्य क़ीमतें लगातार बढ़ रही हैं, क्योंकि आपूर्ति में बाधा और पहुँच सम्बन्धी मुश्किलें बाज़ारों पर दबाव बढ़ा रही हैं.WFP ने चेतावनी दी है कि इन दबावों के कारण लोगों की ख़रीद क्षमता घट रही है और भोजन तक पहुँच सीमित होती जा रही है, ख़ासकर कमज़ोर परिवारों के लिए.वैश्विक स्तर पर, अगर हालात ऐसे ही बने रहे, तो यह संकट साढ़े 4 करोड़ और लोगों को गम्भीर खाद्य असुरक्षा की स्थिति में धकेल सकता है.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
चिंता और गुस्से से आजादी चाहिए तो अपनी दिनचर्या में शामिल करें शशांकासन
सोना खरीदने से बचने की अपील का लोगों ने किया पालन, कीमतों में गिरावट से बचा पैसा : पीएम मोदी
2027 में दस्तक देगी लैंड रोवर की नई Range Rover GT EV, लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों को देगी चुनौती
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
ओएम: ऑपरेशन मोल में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
केएल राहुल ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ जड़ा शतक, बनाया नया रिकॉर्ड
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा गुरुवार
अंकिता को लेकर मां के रिएक्शन पर बोले विक्की जैन, कहा- लोगों ने उन्हें विलेन बना दिया था
और खबरें
Features
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces