Advertisement
अमेरिका-ईरान युद्धविराम से होर्मुज़ समुद्री मार्ग के खुलने की उम्मीद बढ़ी

• तटीय देशों को जल परिवहन को रोकना या उसमें बाधा नहीं डालनी चाहिए.सीधे शब्दों में, इस जलडमरूमध्य को अन्तरराष्ट्रीय नौपरिवहन के लिए खुला रहना चाहिए.हालाँकि, यहाँ एक अहम बात है. ईरान इस कन्वेंशन का पक्षकार नहीं है. फिर भी, जलडमरूमध्य मार्गों से गुज़रने का अधिकार आमतौर पर परम्पारगत अन्तरराष्ट्रीय क़ानून का हिस्सा माना जाता है.क्या नौपरिवहन फिर शुरू होगा, और कैसे?अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर यह इच्छा मौजूद है कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य फिर से खोला जाए. लेकिन अन्तरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) के डेमियन शेवेलिये के अनुसार, “जहाज़ संचालकों को पहले सुरक्षा जोखिमों का बहुत सावधानी से आकलन करना होगा. सामान्य व्यापार की बहाली समुद्री सुरक्षा की स्थिति पर निर्भर करेगी.” © IMO होर्मुज़ जलडमरूमध्य से गुज़रते समय जहाज़, अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर तय मार्गों का पालन करते हैं. इस बीच, संयुक्त राष्ट्र और उसके साझीदार इस बात पर कूटनैतिक बातचीत कर रहे हैं कि जहाज़ों के लिए इस जलडमरूमध्य से सुरक्षित, संरक्षित और प्रभावी आवाजाही कैसे सुनिश्चित की जाए.उम्मीद है कि जल परिवहन पुराने निर्धारित मार्गों से फिर शुरू होगा. इसके लिए मुख्य व्यवस्था समुद्री यातायात पृथक्कीकरण प्रणाली (TSS) होगी. यह ईरान और ओमान के प्रस्ताव पर तैयार की गई थी, जिसे वर्ष 1968 में अन्तरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) ने अपनाया था. इसके तहत समुद्री यातायात के लिए अलग-अलग मार्ग तय किए गए, ताकि:• टक्करों का ख़तरा कम किया जा सके
• सुरक्षा बेहतर रखी जा सके
• तनाव के समय भी जहाज़ों की आवाजाही व्यवस्थित और अनुमानित बनी रहेपिछले एक महीने में जो थोड़े-बहुत जहाज़ ओमान की खाड़ी की ओर निकल पाए, उन्होंने ईरान के निकट उत्तरी मार्ग लिया. ख़बरों के मुताबिक, ऐसा इसलिए किया गया ताकि ईरानी अधिकारी उनकी गतिविधियों पर अधिक क़रीब से नज़र रख सकें.आगे क्या होगा?होर्मुज़ जलडमरूमध्य का फिर से खुलना इस बात पर निर्भर करेगा कि युद्धविराम कितने समय तक क़ायम रहता है, कूटनैतिक कोशिशें कितनी सफल होती हैं, समुद्री समन्वय कितना प्रभावी रहता है, और अन्तरराष्ट्रीय जल परिवहन नियमों का कितना पालन किया जाता है.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


