×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:40 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
मध्य पूर्व: युद्ध के शोर में, 'दब गए हैं फ़लस्तीनियों के मानवाधिकार उल्लंघन के मामले'
Source: UN News: गुरुवार, 09 अप्रैल 2026 00:00 AM (IST)
संयुक्त राष्ट्र के स्वतंत्र अन्तरराष्ट्रीय जाँच आयोग ने चिन्ता जताई है कि क़ाबिज़ फ़लस्तीनी इलाक़े में फ़लस्तीनी आबादी के विरुद्ध मानवाधिकार उल्लंघन मामलों में तेज़ी आई है, मगर ईरान में भड़के युद्ध की वजह से मौजूदा स्थिति छिप गई है. स्वतंत्र आयोग ने मध्य पूर्व क्षेत्र में बड़ी संख्या में हुई मौतों पर गहरा क्षोभ व्यक्त करते हुए सभी पक्षों से हिंसा पर विराम लगाने और अन्तरराष्ट्रीय मानवतावादी व मानवाधिकार क़ानूनों का पालन करने का आग्रह किया है.स्वतंत्र मानवाधिकार विशेषज्ञों के अनुसार, अस्थाई युद्धविराम की घोषणा क्षेत्रीय स्तर पर टकराव का अन्त करने की दिशा में पहला क़दम है, लेकिन अन्तरराष्ट्रीय क़ानून का उल्लंघन करने और क़ाबिज़ फ़लस्तीनी इलाक़े व इसराइल में आम नागरिकों को निशाना बनाने वाले सभी पक्षों की जवाबदेही तय की जानी होगी.क़ाबिज़ फ़लस्तीनी इलाक़े और इसराइल में अनेक इलाक़े हवाई हमलों की चपेट में आए हैं. स्वतंत्र आयोग ने समय पूर्व चेतावनी या सुरक्षा व्यवस्था के बिना ही रह रहे फ़लस्तीनी समुदायों, सैन्य प्रतिष्ठानों के नज़दीक स्थित इलाक़ों में बसी इसराइली आबादी और इसराइल में हमलों से बचाव के लिए आश्रय से वंचित फ़लस्तीनी नागरिकों की स्थिति पर विशेष रूप से चिन्ता जताई है.आयोग के अनुसार, 28 फ़रवरी को मध्य पूर्व क्षेत्र में हिंसक टकराव भड़कने के बाद क़ाबिज़ फ़लस्तीनी इलाक़े में फ़लस्तीनियों के मानवाधिकारों के लिए हालात बद से बदतर हुए हैं. व्यापक टकराव की वजह से फ़लस्तीनी लोगों की व्यथा और वर्तमान स्थिति छिपी हुई है.चिन्ताजनक स्थिति28 फ़रवरी के बाद से अब तक, ग़ाज़ा में इसराइली हवाई हमलों, बमबारी और ड्रोन हमलों में कम से कम 200 लोगों की जान जा चुकी है. ग़ाज़ा के कुछ इलाक़ों में मानवीय सहायता अभियान स्थगित कर दिए गए हैं, सीमा चौकियों पर आवाजाही में कमी आई है और बेहतर इलाज के लिए फ़लस्तीनियों को ग़ाज़ा से बाहर भेजे जाने की प्रक्रिया भी रुक गई है.अक्टूबर 2025 में युद्धविराम लागू होने के बाद से ग़ाज़ा में स्थिति ख़राब हुई है और फ़लस्तीनियों को सीमित मेडिकल देखभाल, खाद्य सहायता और शरण व्यवस्था हासिल हो पा रही है. © UNRWA/Kazem abu Khalaf फ़लस्तीनी परिवार, पश्चिमी तट के हेब्रॉन में बस्तियों के बेहद नज़दीक रह रहे हैं. वहीं, पश्चिमी तट में 28 फ़रवरी के बाद से अब तक, इसराइली बस्तियों के निवासियों व सुरक्षा बलों के हाथों 22 फ़लस्तीनियों की जान जा चुकी है, जिनमें बच्चे भी हैं.इसराइली बस्तियों के बाशिन्दों द्वारा निरन्तर हमले किए जा रहे हैं और पश्चिमी तट के कुछ इलाक़ों में चौकियाँ स्थापित की गई हैं, जिससे और हिंसा हुई है और फ़लस्तीनियों के विरुद्ध यौन व लिंग-आधारित हिंसा को अंजाम दिए जाने की भी ख़बरें हैं.जाँच आयोग ने बताया कि इसराइली प्रशासन ने पश्चिमी तट में भूमि को ज़ब्त करने या उसे अपने नियंत्रण में लेने की कार्रवाई जारी रखी है, बड़े शरणार्थी शिविरों पर सैन्य नियंत्रण बढ़ाया है और फ़लस्तीनी परिवारों को उनके घरों से बेदख़ल किया जा रहा है.रक्षा का दायित्वजाँच आयोग ने इसराइली संसद क्नैसेट द्वारा मृत्युदंड सम्बन्धी क़ानून को पास किए जाने की भी निन्दा की है, जिसमें आतंकवाद से जुड़े अपराधों में हत्याओं के लिए दोषी क़रार दिए गए फ़लस्तीनी व्यक्तियों को फाँसी की सज़ा का प्रावधान है.आयोग ने मृत्युदंड का विरोध करते हुए सचेत किया कि इस क़ानून में फ़लस्तीनियों के साथ भेदभाव किया गया है, चूँकि यह केवल उन सैन्य अदालतों में लागू होगा, जिनमें क़ाबिज़ फ़लस्तीनी इलाक़े में फ़लस्तीनियों के विरुद्ध अदालती कार्रवाई होगी, जबकि उसी इलाक़े में रह रहे यहूदी इसराइलियों के लिए अलग से एक क़ानूनी व्यवस्था होगी.जाँच आयोग ने ध्यान दिलाया है कि एक क़ाबिज़ शक्ति के तौर पर इसराइल का यह दायित्व है कि पूर्वी येरूशलम समेत पश्चिमी तट में फ़लस्तीनियों की रक्षा सुनिश्चित की जाए.आयोग ने ध्यान दिलाया कि अन्तरराष्ट्रीय न्यायालय ने पहले से ही अपनी सलाहकार राय में यह स्पष्ट किया था कि क़ाबिज़ फ़लस्तीनी इलाक़े में इसराइली उपस्थिति का जारी रहना अवैध है और बस्तियों के विस्तार, भूमि हरण के क़दम और प्राकृतिक संसाधनों का दोहन अन्तरराष्ट्रीय क़ानून का उल्लंघन है, जिस पर विराम लगाया जाना होगा.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
एसआईआर ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल न होने वाले मतदाता फॉर्म-6 के जरिए आवेदन कर सकते हैं: ईसीआई
सोना खरीदने से बचने की अपील का लोगों ने किया पालन, कीमतों में गिरावट से बचा पैसा : पीएम मोदी
सर्दियों में पक्षियों का स्वर्ग बन जाता है भरतपुर, प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहतरीन पर्यटन ठिकाना
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
ओएम: ऑपरेशन मोल में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
'ढिंढोरा 2' में स्पेशल अपीयरेंस पर हेली दारूवाला ने लुटाया प्यार, भुवन बाम को बताया बेहतरीन इंसान
अल्लू अर्जुन ने बेटी अरहा को बताया अपनी जिंदगी की खुशी, जन्मदिन पर लिखा प्यारा संदेश
आईएफएफआई फिल्म फेस्टिवल में 'धुरंधर' क्यों बनी ओपनिंग फिल्म? मधुर भंडारकर ने बताई वजह
ओरी को मिला सबसे मजेदार रियलिटी चेक! फैन ने पहचाना तो सही, लेकिन कर दी जान्हवी कपूर के साथ फोटो खिंचवाने की डिमांड
और खबरें
Features
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces