×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:04 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
'सम्पूर्ण परिवार बेरहमी से मिटा दिए गए': रवांडा जनसंहार के पीड़ितों की याद
Source: UN News: बुधवार, 08 अप्रैल 2026 00:01 AM (IST)
बत्तीस वर्ष पहले, रवांडा में तुत्सी समुदाय के ख़िलाफ़ एक जनसंहार चलाया गया था, जिसमें 10 लाख से अधिक लोग मारे गए. मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र इस त्रासदी की स्मृति में एक कार्यक्रम आयोजित कर रहा है, ताकि इस जनसंहार को नहीं कभी भुलाया जाए और न ही जनसंहार को फिर कहीं दोहराने दिया जाए. सर्ज गैसोर का बचपन किसी दुःस्वप्न से कम नहीं था.जब वर्ष 1994 में रवांडा में तुत्सी समुदाय के ख़िलाफ़ जनसंहार शुरू हुआ, तब वह बहुत छोटे थे. वह कई बार मौत के बेहद निकट पहुँचकर बचे. उनकी माँ की हत्या कर दी गई, और उन्होंने अपनी दादी को एक चर्च पर हुए ग्रेनेड हमले में मारे जाते हुए देखा, जहाँ तुत्सी लोग शरण लिए हुए थे.उन्होंने हुतू हमलावरों से बचते हुए कई सप्ताह भागकर बिताए, लेकिन युद्ध की चपेट में आने से नहीं बच सके. केवल नौ वर्ष की आयु में उन्हें रवांडन पैट्रियॉटिक फ़्रंट यानि RPF सेना के साथ लड़ने के लिए मजबूर किया गया.सर्ज गैसोर आख़िरकार, युवा अवस्था में रवांडा छोड़कर अमेरिका जा बसे. वहाँ उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मिलकर “रवांडा चिल्ड्रन” नामक एक ग़ैर-लाभकारी संस्था की स्थापना की, जो जोखिम में जी रहे बच्चों को आश्रय, भोजन, चिकित्सा देखभाल और शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए समर्पित है.सर्ज गैसोर उन हज़ारों लोगों में से एक हैं, जो वर्ष 1994 की भयावह घटनाओं के तीन दशक बाद भी अपने जीवन को फिर से सँवारने की कोशिश कर रहे हैं. उन घटनाओं में तीन महीनों के भीतर क़रीब दस लाख से ज़्यादा लोगों को सुनियोजित ढंग से मौत के मुँह में धकेल दिया गया था, जिनमें बड़ी संख्या तुत्सी समुदाय के लोगों की थी. साथ ही, जनसंहार का विरोध करने वाले और हुतू समुदाय के मध्यमार्गी लोगों को भी नहीं बख़्शा गया. © UN Photo/Manuel Elías मंगलवार को सर्ज गैसोर, एक अन्य जीवित बचे व्यक्ति मार्सेल मुत्सिनदाश्याका के साथ, संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित एक
समारोह
में अपनी आपबीती साझा करेंगे. मार्सेल ने अपने परिवार के 25 सदस्यों को खो दिया था. यह कार्यक्रम रवांडा में वर्ष 1994 में तुत्सी समुदाय के ख़िलाफ़ हुए जनसंहार पर अन्तरराष्ट्रीय चिन्तन दिवस के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है.छिनी हुई गरिमा को सम्मान
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश
ने, 7 अप्रैल को मनाए जाने वाले इस अन्तरराष्ट्रीय दिवस से पहले, पीड़ितों के लिए शोक व्यक्त किया और उनकी “छिनी हुई गरिमा” को सम्मान दिया. इनमें वे “पूरे के पूरे परिवार” भी शामिल थे, जिन्हें “निर्दयता से मिटा दिया गया.”
यूएन महासचिव
ने अपने
सन्देश
में, सर्ज गैसोर जैसे जीवित बचे लोगों के साहस को भी सम्मान दिया. उनका धैर्य और साहस “मानव आत्मा की शक्ति” को दर्शाता है.महासचिव गुटेरेश ने कहा कि अन्तरराष्ट्रीय समुदाय ने उस समय बड़ी भारी ग़लती की थी, क्योंकि चेतावनियों को नज़रअन्दाज़ किया गया और लोगों की जान बचाने के लिए तुरन्त कार्रवाई नहीं की गई. उन्होंने कहा कि हमें इस अतीत से सीख लेनी होगी और आज लोगों की रक्षा के लिए “नफ़रत, भड़काऊ भाषा और हिंसा के उकसावे को ठुकराना होगा.” © UN Photo स्मरण और शिक्षा7 अप्रैल को आयोजित यह कार्यक्रम, और दुनिया भर में संयुक्त राष्ट्र कार्यालयों में होने वाले अन्य स्मृति आयोजन, वर्ष 1994 में रवांडा में
तुत्सी समुदाय के ख़िलाफ़ हुए जनसंहार से जुड़े जनजागरूकता कार्यक्रम
के तहत समन्वित किए जाते हैं.इस कार्यक्रम की स्थापना महासभा ने वर्ष 2005 में की थी, ताकि रवांडा जनसंहार के पीड़ितों की स्मृति को जीवित रखा जा सके, लोगों को इस त्रासदी के बारे में शिक्षित किया जा सके, और भविष्य में जनसंहार जैसी घटनाओं को रोका जा सके.अन्तरराष्ट्रीय चिन्तन दिवस के अवसर पर स्मृति समारोहइस समारोह में संयुक्त राष्ट्र के कई वरिष्ठ अधिकारी अपने विचार व्यक्त करेंगे. इनमें महासभा की अध्यक्ष ऐनालेना बेयरबॉक, महासचिव के शेफ़ द कैबिनेट कोर्टीने रैट्रे, और वैश्विक संचार के लिए अवर-महासचिव मैलिसा फ़्लेमिंग शामिल हैं.मार्सेल मुत्सिनदाश्याका, 'इबुका सर्वाइवर एसोसिएशन USA’ के अध्यक्ष हैं. यह संगठन जनसंहार से बचे लोगों के पक्ष में काम करता है और पूरे अमेरिका में स्मृति कार्यक्रम आयोजित करता है, ताकि पीड़ितों को सम्मान दिया जा सके तथा वर्तमान एवं भावी पीढ़ियों को तुत्सी समुदाय के ख़िलाफ़ हुए जनसंहार के बारे में जागरूक बनाया जा सके.रवांडा की ओर से न्याय मंत्री और अटॉर्नी जनरल इमैनुएल उगीराशेबुजा, तथा संयुक्त राष्ट्र में रवांडा के स्थाई प्रतिनिधि कैरोली मार्टिन न्गोगा शामिल होंगे.इस समारोह का सीधा प्रसारण
यूएन वेब टीवी
पर पूर्वी समयानुसार सुबह 10 बजे से देखा जा सकता है.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
नई Honda Avancier SUV पेश, हाइब्रिड तकनीक से लैस होगी 6-सीटर एसयूवी
चिंता और गुस्से से आजादी चाहिए तो अपनी दिनचर्या में शामिल करें शशांकासन
सोना खरीदने से बचने की अपील का लोगों ने किया पालन, कीमतों में गिरावट से बचा पैसा : पीएम मोदी
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
केएल राहुल ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ जड़ा शतक, बनाया नया रिकॉर्ड
टाटा समूह की तकनीक और वाहनों में होंडा-हुंडई की दिलचस्पी, साझेदारी को लेकर चल रही बातचीत
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
21 नवंबर पंचांग: शनिवार को द्वादशी तिथि; सिद्धि योग में करें ये शुभ काम, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त
और खबरें
Features
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces