Advertisement
मध्य पूर्व युद्ध: एशियाई देशों पर गहराता असर, बढ़ती महंगाई और ईंधन की क़िल्लत

फ़िलीपींस ने, सरकारी दफ़्तरों के लिए अस्थाई रूप से चार-दिवसीय कार्य सप्ताह लागू किया है. इससे पहले, देश में 25 मार्च को आपातकाल की घोषणा की जा चुकी है. जबकि, कम्बोडिया ने वितरण केन्द्रों पर ईंधन स्टॉक की वास्तविक समय में उपलब्धता की जानकारी अनिवार्य कर दी है.लाओ लोकतांत्रिक गणतंत्र ने जमाखोरी रोकने के लिए 5 लीटर से अधिक के कंटेनर में ईंधन की बिक्री पर प्रतिबन्ध लगा दिया है.तत्काल युद्धविराम की अपीलबीते सप्ताहान्त के दौरान, लेबनान में दक्षिणी क्षेत्रों और राजधानी बेरूत को निशाना बनाकर किए गए इसराइली हमलों में अनेक लोगों के हताहत होने की ख़बर है.संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने मौजूदा संकट को “व्यापक युद्ध के कगार पर” बताते हुए तत्काल युद्धविराम की अपील की है.उन्होंने अन्तरराष्ट्रीय क़ानून के सम्मान पर बल देते हुए होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखने की आवश्यकता पर भी ध्यान केन्द्रित किया है.उधर, अन्तरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) ने ईरान के बुशेहर परमाणु संयंत्र के पास एक और घटना की जानकारी दी है, जिसमें संयंत्र के बुनियादी ढाँचे को नुक़सान पहुँचा है. हालाँकि, विकिरण स्तर में कोई वृद्धि दर्ज नहीं की गई है. एजेंसी ने चेतावनी दी है कि परमाणु स्थलों के आसपास हमले के गम्भीर सुरक्षा नतीजे हो सकते हैं और इन्हें किसी भी हाल में रोकना होगा.यूएन मानवाधिकार कार्यालय ने मध्य पूर्व क्षेत्र में नागरिक स्वतंत्रताओं पर बढ़ती पाबन्दियों, गिरफ़्तारियों और सख़्ती पर चिन्ता जताई है. यूएन कार्यालय ने कहा कि ऐसी घटनाओं से आम लोगों में डर और अनिश्चितता का माहौल गहरा रहा है.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


