×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:08 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
जीवन लम्बा तो, मगर बेहतर नहीं... महिलाओं का स्वास्थ्य अब भी हाशिए पर
Source: UN News: मंगलवार, 07 अप्रैल 2026 00:00 AM (IST)
महिलाएँ अतीत की तुलना में कहीं अधिक लम्बा जीवन तो जी रही हैं, मगर यह जीवन स्वास्थ्य कसौटी के नज़रिए से अब भी बेहतर नहीं है. दुनिया भर में स्वास्थ्य सेवाओं में प्रगति होने के बावजूद, महिलाओं के लिए समान और संवेदनशील इलाज अब भी एक चुनौती बना हुआ है. ग़लत निदान, चिकित्सा पूर्वाग्रहों और महिलाओं की पीड़ा को नज़रअन्दाज करने जैसी समस्याएँ यह दर्शाती हैं कि स्वास्थ्य प्रणाली अब भी पूरी तरह लैंगिक रूप से समान नहीं है. महिला सशक्तिकरण के लिए यूएन संस्था -
UN Women
के अनुसार, ये सिर्फ़ ख़ामियाँ नहीं, बल्कि एक ऐसी व्यवस्था के संकेत हैं जो अब भी महिलाओं को केन्द्र में रखकर नहीं बनी है. ये ख़ामियाँ स्वास्थ्य प्रणाली में जाँच के उपकरणों से लेकर निदान और उपचार को प्रभावित करने वाले डेटा तक गहराई से जुड़ी हुई हैं. इनके गम्भीर असर महिलाओं के स्वास्थ्य, सुरक्षा तथा जीवन की गुणवत्ता पर स्पष्ट दिखाई देते हैं.यह ज़रूरी है कि शोध महिलाओं के शरीर को केन्द्र में रखकर किया जाए, स्वास्थ्य सेवाएँ उनकी पीड़ा के प्रति गम्भीरता नज़रिया अपनाएँ.साथ ही, ऐसी व्यवस्थाएँ विकसित हों जो महिलाओं और लड़कियों के प्रति सम्मान, सटीक निदान और प्रभावी उपचार सुनिश्चित कर सकें.1. स्त्रीरोग जाँच में 150 साल में भी कोई बड़ा बदलाव नहींस्त्रीरोग जाँच में प्रयोग होने वाला उपकरण स्पेकुलम (
speculum
) आज भी लगभग वैसा ही है, जैसा 19वीं सदी में बनाया किया गया था. यह एक ऐसा दौर था, जब एंटीबायोटिक्स और एनेस्थीसिया (बेहोशी की दवा) आम नहीं थे.पीढ़ियों से महिलाओं को यह समझाया गया कि इस जाँच के दौरान होने वाली असहजता “सामान्य” है और एक महिला होने का हिस्सा है. हालाँकि, अब बदलाव की शुरुआत हो रही है, जहाँ महिला-नेतृत्व वाले नए उद्यम या कम्पनियाँ, और महिलाओं पर केन्द्रित प्रौद्योगिकी व नवाचार कम्पनियाँ - Femtech innovators, इस प्रक्रिया को अधिक आरामदेह, सम्मानजनक और सुरक्षित बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं.इसके बावजूद, सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणालियों में इन नए उपकरणों को अपनाने की गति अब भी धीमी बनी हुई है. UNFPA यूएन जनसंख्या कोष द्वारा गाम्बिया में स्कूली लड़कियों को फिर से इस्तेमाल में लाने योग्य माहवारी उत्पाद वितरित किए गए हैं. 2. जीवन रेखा हुई लम्बी, मगर…महिलाओं की औसत आयु (लगभग 73.8 वर्ष), पुरुषों की औसत आयु (क़रीब 68.4 वर्ष) से अधिक होती है. इसके बावजूद महिलाएँ अपने जीवन का लगभग 25 प्रतिशत अधिक समय ख़राब स्वास्थ्य में बिताती हैं.इसका मतलब है कि महिलाएँ, लम्बे समय तक पुरानी बीमारियों, लगातार पीड़ा, थकान, बिना इलाज की स्थितियों और ग़लत निदान से जूझती रहती हैं. अनेक बार उनके लक्षणों को मनोवैज्ञानिक कहकर नज़रअन्दाज भी कर दिया जाता है.3. महिलाओं के स्वास्थ्य की उपेक्षा माहवारी से पहले की स्थिति यानि Premenstrual syndrome (PMS), अधिकांश महिलाओं और लड़कियों को प्रभावित करती है. हर महीने यह चक्र, अनेक महिलाओं के लिए बार होने वाला दर्द, थकान और मानसिक तनाव लेकर आता है, जो उनके दैनिक जीवन को प्रभावित करता है.जबकि, स्तम्भन दोष यानि Erectile dysfunction अपेक्षाकृत कम पुरुषों को प्रभावित करता है, फिर भी इस शोध के लिए कहीं अधिक समय और धन ख़र्च किया जाता है.दशकों से चला आ रहा यह असन्तुलन इस बात को तय करता रहा है कि महिलाओं के दर्द को किस तरह समझा जाता है या ग़लत समझा जाता है, नज़रअन्दाज किया जाता है. साथ ही, अक्सर “सामान्य” मानकर, बिना समाधान के ही छोड़ दिया जाता है.हालाँकि, अब बदलाव की शुरुआत हो रही है. साल 2023 में स्पेन ने, महिलाओं को वेतन सहित मासिक धर्म अवकाश देने वाला योरोप का पहला देश बनकर एक अहम क़दम उठाया. इसके तहत यह स्वीकार किया गया कि मासिक धर्म की पीड़ा गम्भीर हो सकती है और इसके लिए आराम व चिकित्सकीय सहयोग ज़रूरी है. © UNICEF 4. दर्द के निदान में लग सकते हैं दशकोंदुनिया भर में, हर 10 में से 1 यानि लगभग 19 करोड़ महिलाओं और लड़कियों को, Endometriosis प्रभावित करता है. Endometriosis में गर्भाशय की अन्दरूनी परत जैसे ऊतक शरीर के अन्य हिस्सों में बढ़ जाते हैं.इसके बावजूद, इस बीमारी के निदान और उपचार में औसतन 4 से 12 साल तक लग जाते हैं.इसका मतलब है कि महिलाएँ वर्षों तक लगातार दर्द, थकान और सूजन के साथ जीती रहती हैं, जबकि उन्हें अक्सर बताया जाता है कि सब “सामान्य” है और कोई समस्या नहीं है.Endometriosis कोई दुर्लभ समस्या नहीं हैं, बल्कि असली समस्या यह है कि महिलाओं के दर्द को अब भी अक्सर नज़रअन्दाज किया जाता है, देर से पहचाना जाता है या ग़लत तरीके से निदान किया जाता है.5. 1990 तक चिकित्सा अनुसन्धान में अनदेखी1993 तक, महिलाओं को बड़े पैमाने पर नैदानिक परीक्षण से बाहर रखा गया था. इसका मतलब यह है कि दशकों तक दवाएँ और उपचार पुरुषों के शरीर को ध्यान में रखकर विकसित किए गए और महिलाओं पर उनका पर्याप्त परीक्षण नहीं हुआ.दवाओं की खुराक़ पुरुषों की जैविक संरचना के आधार पर तय की गई, लक्षणों की पहचान भी पुरुषों के शरीर के अनुसार की गई, और महिलाओं में होने वाले प्रभाव और नुक़सान, अक्सर नज़रअन्दाज रह गए.इसके परिणाम आज भी सामने आ रहे हैं. महिलाओं में दवाओं के प्रतिकूल प्रभाव (adverse reactions) की सम्भावना अधिक होती है, उनके लक्षणों को ग़लत समझा जाता है, और ऑटोइम्यून बीमारियों जैसी समस्याएँ, जो मुख्य रूप से महिलाओं को प्रभावित करती हैं, अब भी कम शोध के विषय हैं.आज भी यह खाई पूरी तरह ख़त्म नहीं हुई है, बल्कि नए रूपों में सामने आ रही है. नैदानिक अनुसन्धान से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं में इस्तेमाल होने वाले एआई उपकरण (AI Tools) तक, महिलाओं का कम प्रतिनिधित्व करने वाला डेटा यह तय कर रहा है कि बीमारियों का अध्ययन, निदान और उपचार कैसे किया जाए. © UNICEF/Raphael Pouget एक और अहम मुद्दा यह है कि स्वास्थ्य क्षेत्र के नेतृत्व में महिलाओं का प्रतिनिधित्व अब भी कम है. इसका महत्व इसलिए है क्योंकि महिला डॉक्टर और नेता अक्सर रोगी-केन्द्रित देखभाल, प्रमाण-आधारित चिकित्सा और ऐसी नीतियों को प्राथमिकता देती हैं, जो महिलाओं के स्वास्थ्य परिणामों को बेहतर बनाती हैं.उदाहरण के तौर पर, अमेरिका में महिला डॉक्टरों द्वारा इलाज किए गए बुजु़र्ग मरीज़ों में मृत्यु दर और फिर से इलाज के लिए भर्ती होने की दर कम पाई गई. वहीं, भारत में जिन प्रान्तों में महिला नेतृत्व अधिक रहा, वहाँ नवजात मृत्यु दर भी कम देखी गई.स्वास्थ्य क्षेत्र और उससे बाहर नेतृत्व में महिलाओं को बढ़ावा देना केवल समानता का सवाल नहीं है, बल्कि यह बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ और अधिक जीवन बचाने से भी जुड़ा हुआ है.6. जीवन की क़ीमतहृदय रोग, महिलाओं में मौत का प्रमुख कारण है, लेकिन सीने में दर्द का हाथ तक फैलना जैसे इसके “पारम्परिक” लक्षण मुख्य तौर पर पुरुषों के अनुभव के आधार पर तय किए गए हैं.महिलाओं में इसके लक्षण अलग हो सकते हैं, जैसे अत्यधिक थकान, मितली, साँस फूलना या जबड़े और पीठ में दर्द.इन संकेतों को कम पहचाने जाने के कारण महिलाओं को एंजियोप्लास्टी या स्टैंट जैसे जीवनरक्षक इलाज समय पर मिलने की सम्भावना कम होती है.नतीजतन, दिल का दौरा पड़ने के बाद महिलाओं में मृत्यु का जोखिम पुरुषों की तुलना में अधिक होता है. अनेक मामलों में तो उन्हें इलाज मुहैया कराने के बजाय घर भेज दिया जाता है, जिससे ख़तरा और बढ़ जाता है.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
नई Honda Avancier SUV पेश, हाइब्रिड तकनीक से लैस होगी 6-सीटर एसयूवी
सोना खरीदने से बचने की अपील का लोगों ने किया पालन, कीमतों में गिरावट से बचा पैसा : पीएम मोदी
पंजाब में पराली प्रबंधन मशीनों में बड़े घोटाले का आरोप, एचएस फुल्का ने सीबीआई जांच की मांग
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा गुरुवार
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
मुंबईकरों की फैन हुईं माधुरी दीक्षित, बोलीं- यहां के लोग मदद के लिए तुंरत आते हैं आगे
अंकिता को लेकर मां के रिएक्शन पर बोले विक्की जैन, कहा- लोगों ने उन्हें विलेन बना दिया था
और खबरें
Features
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces