-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

DRC: तेज़ होती हिंसा के बीच, यूएन ने जताया समर्थन जारी रखने का संकल्प

Source: UN News: सोमवार, 30 मार्च 2026 00:00 AM (IST)
DRC: तेज़ होती हिंसा के बीच, यूएन ने जताया समर्थन जारी रखने का संकल्प
संयुक्त राष्ट्र की एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) में सरकारी सैन्य बलों और विद्रोही गुटों के बीच झड़पों की वजह से स्थिति तनावपूर्ण है, मगर देश में उथलपुथल के बावजूद, यूएन मिशन अपने दायित्वों को निभाने के लिए पूर्ण रूप से मुस्तैद है. DRC में यूएन शान्तिरक्षा मिशन (MONUSCO) में संरक्षण व परिचालन के लिए विशेष उप प्रतिनिधि विवियन वैल डे पेर ने गुरूवार को सुरक्षा परिषद की बैठक को वहाँ हालात से अवगत कराया.उन्होंने सदस्य देशों को बताया कि यूएन मिशन, डीआरसी के उत्तर किवू प्रान्त में युद्धविराम को समर्थन व आम नागरिकों को संरक्षण प्रदान कर रहा है. वहीं, दक्षिण किवू में युद्धविराम सम्बन्धी कामकाज पर ध्यान केन्द्रित किया जा रहा है. MONUSCO, जुलाई 2010 से देश में सेवारत रहा है. Tweet URL हाल ही में, विद्रोही लड़ाकों के गुटों AFC व M23, और सरकारी सैन्य बलों के बीच किवू प्रान्तों में हो रही झड़पों में तेज़ी आई है और हिंसा अब बुरुंडी से लगी सीमा पर भी फैल रही है, जिससे एक व्यापक क्षेत्रीय टकराव भड़कने का जोखिम है.इतुरी प्रान्त में भी स्थिति चिन्ताजनक बताई गई है, जहाँ विद्रोही गुटों के हमलों में आम नागरिक हताहत, विस्थापित होने के लिए मजबूर हो रहे हैं और बुनियादी ढाँचे को क्षति पहुँची है.MONUSCO प्रतिनिधि ने बताया कि इन चुनौतियों के बावजूद, शान्ति प्रक्रिया को जारी रखने के लिए कूटनैतिक प्रयासों को समर्थन दिया जा रहा है. उन्होंने डीआरसी और रवांडा के उस संकल्प का स्वागत किया है, जिसे दोनों पक्षों ने अमेरिकी राजधानी वॉशिंगटन में 17-18 मार्च को हुई बैठक के बाद व्यक्त किया था. इस सहमति में, दोनों देशों ने शान्ति समझौते को लागू करने और तनाव में कमी लाने के इरादे से ठोस क़दम उठाने की बात कही है.यूएन अधिकारी ने सुरक्षा परिषद से आग्रह किया है कि इस प्रगति को मज़बूती देने के लिए सदस्य देशों को अपने प्रभाव का इस्तेमाल करना होगा, हवाई अड्डों को फिर से खुलना होगा और उड़ानें शुरू करनी होंगी.साथ ही, राष्ट्रीय सम्वाद के लिए तैयारी की जानी होगी और राजनैतिक व नागरिक समाज के सभी पक्षों को साझा ज़मीन की तलाश करनी होगी. आम नागरिकों के लिए समर्थनविशेष उप प्रतिनिधि विवियन वैल डे पेर ने बताया कि यूएन मिशन, विद्रोही गुटो की हिंसा से बचने के लिए विस्थापित होने वाले 3 हज़ार लोगों को संरक्षण सेवाएँ प्रदान कर रहा है, स्थिति की निगरानी के लिए गश्त लगाई जा रही है, और 18 हज़ार किसानों को फ़सल के लिए समर्थन दिया गया है.मगर, उन्होंने प्रशासनिक व सुरक्षा सैक्टर में सुधारों पर बल दिया है, ताकि डीआरसी सरकार द्वारा आम नागरिकों की रक्षा के दायित्व के निभाया जा सके. पूरे देश में फ़िलहाल 64 लाख लोग आन्तरिक तौर पर विस्थापित हैं, जिन्हें मानवीय सहायता की आवश्यकता है, लेकिन वित्तीय संसाधनों की क़िल्लत की वजह से यह काम चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है. इस वर्ष देश की क़रीब 25 प्रतिशत आबादी, 2.6 करोड़ लोगों को खाद्य असुरक्षा से जूझना पड़ सकता है.उन्होंने ध्यान दिलाया कि केवल मानवीय सहायता प्रयास ही शान्ति का बोझ नहीं उठा सकते हैं, विशेष रूप से एक ऐसे देश में जहाँ मानवीय सहायताकर्मियों को अब भी निशाना बनाया जा रहा है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement