Advertisement
लेबनान: आम नागरिकों के विस्थापन की गति और पैमाना, ‘चौंका देने वाला है’

संयुक्त राष्ट्र बाल कोष के अनुसार, अचानक फैली अफ़रा-तफ़री और सामूहिक विस्थापन ने परिवारों को तार-तार कर दिया है और पूरे समुदाय सुनसान हो रहे हैं. इसके नतीजे, हिंसा रुकने के बाद भी महसूस किए जाने की चिन्ता जताई गई है.परिवार रात के अंधेरे में आपाधापी में घर से भागने के लिए मजबूर हुए, अपनी आजीविका, सुरक्षा के एहसास और उन स्थानों को पीछे छोड़ने के लिए जहाँ सब कुछ जाना-पहचाना था.यूनीसेफ़ ने कहा कि निरन्तर बमबारी और विस्थापन की वजह से बच्चों के लिए, मनोवैज्ञानिक घाव गहरे हो रहे हैं, उनमें गहराई तक डर समा गया है और लम्बे समय तक भावनात्मक सदमे की चपेट में आने का जोखिम है.निरन्तर हमलों का आतंकसंयुक्त राष्ट्र मानवीय सहायता एजेंसियों ने बताया है कि इसराइली सेना द्वारा हिज़बुल्लाह चरमपंथियों के ठिकानों को निशाना बना कर की जा रही बमबारी में तेज़ी के बीच, स्थानीय लोग रह रहे हैं. अक्सर, ऐसे हमलों से पहले चेतावनी नहीं दी जाती है.लेबनान में यूएन शरणार्थी एजेंसी (UNHCR) की प्रतिनिधि कैरोलिना लिन्डहॉम बिलिंग ने कहा कि पिछले सप्ताह, मध्य बेरूत के बशूरा में हमला होने से पहले, चेतावनी जारी की गई थी, लेकिन इस कार्रवाई से एक घंटे से भी कम समय पहले. और यह सुबह बहुत जल्दी हुआ. उन्होंने कहा कि दूसरे हमला ऐसी जगह हुआ जहाँ अनेक सामूहिक आश्रय केन्द्र स्थित हैं, और जहाँ बड़ी संख्या में विस्थापित लोग रह रहे हैं. मगर, कोई चेतावनी नहीं दी गई और यह सीधा हमला था. “जहाँ तक मुझे जानकारी है, अभी तक किसी भी ऐसे स्थान को सुरक्षित चिन्हित नहीं किया गया है, जहाँ आम नागरिकों को जाने की सलाह दी गई हो.” लेबनान में यूनीसेफ़ के देशीय प्रतिनिधि मार्कोलुइजी कॉर्सी ने इन्हीं चिन्ताओं को दोहराते हुए कहा कि आम लोगों के शरण लेने के लिए कोई स्थान सुरक्षित नहीं बचा है. इनमें राजधानी बेरूत भी है.उन्होंने कहा कि बेरूत के दक्षिणी हिस्से में रह रहे लोगों को अपने घर छोड़कर जाने का आदेश दिया गया है, लेकिन शहर के अन्य हिस्सों में भी हमले हुए हैं.बुनियादी सेवाओं पर असरइसराइली सेना ने दक्षिणी लेबनान में कई अहम पुलों को ध्वस्त कर दिया है, जिससे सुरक्षा व पहुँच मार्ग के प्रति गम्भीर चिन्ता उपजी है.UNHCR प्रतिनिधि ने कहा कि प्रभावित इलाक़ों तक पहुँचना बहुत कठिन होता जा रहा है, चूँकि प्रमुख पुलों को ध्वस्त किए जाने से कई इलाक़े पूरी तरह कट गए हैं और 1.5 लाख लोग अलग-थलग हो गए हैं, और उन तक मानवीय राहत पहुँचाना मुश्किल है.वर्तमान परिस्थितियों में, लेबनान का शिक्षा सैक्टर एक बार फिर एक नए संकट का सामना कर रहा है. 3.67 लाख स्कूली बच्चे विस्थापित हैं और उनकी पढ़ाई-लिखाई में व्यवधान आया है.संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) की टीम उनकी शिक्षा जारी रखने के प्रयासों में जुटी है और इस उद्देश्य से सामूहिक आश्रय केन्द्रों ने पाठ्य सामग्री वितरित की गई है.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


