Advertisement
संक्षेप में: क्यूबा में ईंधन क़िल्लत से स्वास्थ्य सेवाओं पर असर, हेती में भयावह हिंसा

उप उच्चायुक्त नादा अल-नशीफ़ के अनुसार, हथियारों की वजह से इस आपात स्थिति को बढ़ावा मिल रहा है. आपराधिक गुट, अपने रास्ते में आने वाले व्यक्तियों की हत्या करते हैं, उनका अपहरण कर लेते हैं, मारते-पीटते हैं या फिर उन्हें जला देते हैं. इनमें वे लोग भी हैं, जिन पर पुलिस के साथ कथित मिलीभगत होने का सन्देह जताया जाता है. इसके मद्देनज़र, उप उच्चायुक्त ने सभी देशों की सरकारों से आग्रह किया कि हथियारों की ख़रीद-फ़रोख़्त को रोकने और उस पर पाबन्दी लगाने के लिए सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव को लागू किया जाना होगा. हिंसा में 10 लाख से अधिक लोग विस्थापित होने के लिए मजबूर हो चुके हैं और हज़ारों अन्य पिछले कुछ दिनों में विस्थापित हुए हैं.जिबूती: नौका हादसे के बाद अनेक लापताअन्तरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (IOM) के अनुसार, जिबूती के तट के पास एक नौका हादसे में कम से कम 9 प्रवासी मारे गए हैं, जबकि 45 अन्य लापता बताए गए है.24 मार्च को यमन की ओर जाते समय दुर्घटना का शिकार हुई इस नौका पर 300 से अधिक लोग सवार थे. जीवित बचे व्यक्तियों ने बताया कि इस नौका पर अनेक लोग इथियोपिया से थे, जो बेहतर रोज़गार अवसरों की तलाश में खाड़ी देश जाने की कोशिश कर रहे थे. IOM ने आगाह किया है कि कठोर मौसमी हवाओं और समुद्री लहरों की उथलपुथल में इस वर्ष ऐसी और दुर्घटनाएँ होने की आशंका है.अब तक, 6 पुरुषों और तीन महिलाओं के शवों को बरामद किया गया है जबकि 120 से अधिक जीवितों को एक प्रवासन केन्द्र पर भोजन, आश्रय, स्वास्थ्य देखभाल समेत अन्य आवश्यक सहायता मुहैया कराई जा रही हैं.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


