मध्य पूर्व में युद्ध पर मानवाधिकार परिषद में विशेष चर्चा
Source: UN News: शुक्रवार, 27 मार्च 2026 00:01 AM (IST)
मध्य पूर्व में, युद्ध तेज़ गति से जारी रहने के बीच, जिनीवा में मानवाधिकार परिषद में बुधवार सुबह इस संकट पर एक दुर्लभ "तात्कालिक चर्चा" (Urgent Debate) आयोजित हुई है. यह चर्चा बहरीन और खाड़ी देशों के अनुरोध पर आयोजित की गई है, जिन्होंने सार्वजनिक इमारतों और प्रमुख ऊर्जा बुनियादी ढाँचों पर ईरानी हमलों की निन्दा की है.
प्रस्ताव पारितसंयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद ने बुधवार की त्वरित चर्चा (Urgent Debate) से जुड़ा एक प्रस्ताव स्वीकार किया है.सत्र के दौरान वैसे तो मसौदे में कुछ संशोधन किए गए थे, लेकिन इसका मुख्य उद्देश्य वही बना हुआ है, यानि खाड़ी देशों पर ईरान द्वारा किए गए "घोर हमलों" की स्पष्ट निन्दा करना.इस प्रस्ताव में, बहरीन, कुवैत, ओमान, क़तर, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और जॉर्डन के ख़िलाफ़ "सभी अकारण हमलों" को समाप्त करने की मांग भी की गई है.सत्र की कार्यवाही इस वीडियो में देखी जा सकती है...
मुख्य आपत्तियाँ और दृष्टिकोणइंडोनेशिया का पक्ष: इंडोनेशिया ने रेखांकित किया कि इस प्रस्ताव में उन इसराइली-अमेरिकी हमलों का कोई उल्लेख नहीं है जिन्होंने इस युद्ध को भड़काया है. देश के प्रतिनिधिमंडल ने परिषद से कहा, "यह मसौदा, संयुक्त राज्य अमेरिका और इसराइल द्वारा ईरान के ख़िलाफ़ किए गए हमलों के साथ-साथ, लेबनान पर इसराइली हमलों का ज़िक्र करने से बचता है, जो स्थिति को और बिगाड़ रहे हैं."स्विट्ज़रलैंड का रुख़: बुधवार को अपनी बात रखने वाले 65 से अधिक देशों में स्विट्ज़रलैंड ने स्पष्ट किया कि उसने प्रस्ताव का समर्थन किया है क्योंकि "हमारा मानना है कि ईरान के हमले, वाजिब आत्मरक्षा (legitimate defence) के अधिकार की सीमा को पार करते हैं."दक्षिण अफ़्रीका का पक्ष: दक्षिण अफ़्रीकी प्रतिनिधि ने कहा, "ये हमले, अलबत्ता, कोई अलग-थलग हालात में नहीं हुए, ये हमले संयुक्त राज्य अमेरिका और इसराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के प्रतिक्रिया स्वरूप हुए हैं. दक्षिण अफ़्रीका ने इन हमलों की निन्दा भी की है क्योंकि वो यूएन चार्टर का उल्लंघन करते हैं, जिसमें किसी अन्य देश की क्षेत्रीय अखंडता के विरुद्ध बल प्रयोग को निषिद्ध क़रार दिया गया है. अगली कार्यवाहीमानवाधिकगार परिषद ने ईरान, चीन और क्यूबा के प्रतिनिधिमंडलों के अनुरोध पर, ईरान की राजधानी तेहरान में मिनाब स्कूल पर हुए हमले पर एक और "त्वरित चर्चा" आयोजित करने पर भी सहमति व्यक्त की है. ग़ौरतलब है कि फ़रवरी के अन्त में, इसराइली और अमेरिकी बमबारी अभियान की शुरुआत में एक स्कूल पर हुए उस हमले में, 168 बच्चों की मौत हो गई थी.