-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अफ़ग़ानिस्तान-पाकिस्तान से तत्काल युद्धविराम और स्थाई शान्ति की अपील

Source: UN News: गुरुवार, 26 मार्च 2026 00:01 AM (IST)
अफ़ग़ानिस्तान-पाकिस्तान से तत्काल युद्धविराम और स्थाई शान्ति की अपील
संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार विशेषज्ञों ने पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान से एक नए युद्धविराम की घोषणा करने और शान्ति समझौता करने का आग्रह किया है. ग़ौरतलब है कि दोनों देशों के दरम्यान, अक्टूबर 2025 का युद्धविराम विफल होने और फ़रवरी के अन्त में फिर से लड़ाई भड़कने के सन्दर्भ में यह अपील की गई है. यूएन विशेषज्ञों ने मंगलवार को कहा है, “हम पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान के तथ्यतः (De facto) अधिकारियों से स्थाई युद्धविराम के लिए प्रतिबद्ध होने, लड़ाई के मूल कारणों को सुलझाने और अन्तरराष्ट्रीय क़ानून के उल्लंघन के लिए जवाबदेही सुनिश्चित करने का आग्रह करते हैं.”प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 26 फ़रवरी से अब तक अफ़ग़ानिस्तान में कम से कम289 लोग हताहत हुए हैं, जिनमें 76 लोगों की मौतें शामिल हैं. घायलों की संख्या 213 है.इनके अलावा, 1 लाख 15 हज़ार से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं. चिकित्सा सुविधाओं, घरों, बाज़ारों जैसे बुनियादी ढाँचे और विस्थापितों के शिविरों को भारी नुक़सान पहुँचा है. स्कूल और सीमाएँ बन्द कर दी गई हैं और व्यापार भी लगभग ठप है.16 मार्च को अफ़ग़ानिस्तान में एक नशा मुक्ति केन्द्र पर एक पाकिस्तानी हवाई हमले में सैकड़ों लोगों के मारे जाने और घायल होने की सम्भावना है. मानवाधिकार विशेषज्ञों ने कहा है, "हम इस हमले की निन्दा करते हैं, पीड़ितों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं."उन्होंने पाकिस्तान में तालेबान के हमलों में लोगों के हताहत होने, स्थापन और स्कूलों के बन्द होने पर भी चिन्ता व्यक्त की. © UNICEF/Omid Fazel क़ानूनों का पालन करेंविशेषज्ञों ने दोनों पक्षों से अन्तरराष्ट्रीय मानवाधिकार क़ानून और मानवीय क़ानून का सम्मान करने का आहवान किया. मानवाधिकार विशेषज्ञों की अपील में ये मुख्य बातें शामिल हैं...जवाबदेही: सभी कथित मानवाधिकार उल्लंघनों की त्वरित, स्वतंत्र और पारदर्शी जाँच होनी चाहिए.यूएन चार्टर का उल्लंघन: विशेषज्ञों के अनुसार, अफ़ग़ानिस्तान पर पाकिस्तान का हमला संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 2 के तहत बल प्रयोग के निषेध का उल्लंघन करता है.आत्मरक्षा का अधिकार: विशेषज्ञों ने स्पष्ट किया कि जब तक तालेबान ने पहले पाकिस्तान पर हमला नहीं किया हो या तहरीक -ए- तालेबान पाकिस्तान - TTP को हमले के लिए नहीं भेजा हो, तब तक पाकिस्तान की आत्मरक्षा की दलील मज़बूत नहीं है. पाकिस्तान ने ऐसे कोई विश्वसनीय सबूत नहीं दिए हैं कि उसके क्षेत्र में TTP के हमले, अफ़ग़ान अधिकारियों द्वारा नियंत्रित या निर्देशित थे.TTP और सीमा पार आतंकवादपाकिस्तान का दावा है कि उसने, तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के लिए तालेबान के कथित समर्थन के जवाब में, अफ़ग़ानिस्तान में हमले किए हैं. वहीं, अफ़ग़ान अधिकारी, TTP को समर्थन देने से इनकार करते हैं. विशेषज्ञों ने जोर दिया कि "तालेबान सहित सभी अधिकारियों को, TTP जैसे आतंकवादी समूहों को अपने क्षेत्र के बाहर, जीवन के अधिकार के लिए ख़तरा पैदा करने से रोकना चाहिए."उन्होंने यह भी कहा कि अन्तरराष्ट्रीय क़ानून किसी भी देश को अपने क्षेत्र से अन्य देशों के ख़िलाफ़ आतंकवादी गतिविधियों को सहन करने या समर्थन देने की अनुमति नहीं देता है.विशेषज्ञों ने आगाह करते हुए कहा है कि निसन्देह अपने नागरिकों की रक्षा करना, देशों का कर्तव्य है, मगर यह पूरी तरह से अन्तरराष्ट्रीय क़ानून का पालन करते हुए किया जाना चाहिए. उन्होंने दोनों पक्षों से, अन्तरराष्ट्रीय सुरक्षा को ख़तरे में डालने वाले तमाम विवादों का शान्तिपूर्ण समाधान निकालने जाने को कहा है.मानवाधिकार विशेषज्ञों ने कहा है कि वो इस मुद्दे पर पाकिस्तान सरकार और अफ़ग़ानिस्तान के अधिकारियों के सम्पर्क में हैं.मानवाधिकार विशेषज्ञसंयुक्त राष्ट्र के स्वतंत्र मानवाधिकार विशेषज्ञों की नियुक्ति जिनीवा स्थित मानवाधिकार परिषद करती है, वो यूएन स्टाफ़ नहीं होते हैं, वो अपनी व्यक्तिगत क्षमता में काम करते हैं, और उनके कामकाज के लिए, संयुक्त राष्ट्र से उन्हें कोई वेतन नहीं मिलता है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement