-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘युद्ध नियंत्रण से बाहर है’, कूटनीति की सीढ़ी का सहारा लेने की अपील

Source: UN News: गुरुवार, 26 मार्च 2026 00:00 AM (IST)
‘युद्ध नियंत्रण से बाहर है’, कूटनीति की सीढ़ी का सहारा लेने की अपील
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश ने कहा है कि मध्य पूर्व में युद्ध "नियंत्रण से बाहर" है और इसने उन सीमाओं को भी तोड़ दिया है जिनके बारे में नेताओं ने केवल कल्पनाएँ भर की थीं. उन्होंने बुधवार को न्यूयॉर्क में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए मध्य पूर्व युद्ध को समाप्त करने के लिए, उकसावे के बजाय, कूटनीति की सीढ़ी का सहारा लिए जाने की अपील की है. बुधवार को, मध्य पूर्व में युद्ध का 26वाँ दिन है. इसराइल और ईरान के बीच जारी हमलों के बीच, लेबनान में हिज़बुल्लाह के ठिकानों पर इसराइली हमलों में तेज़ी आई है, जबकि ख़बरों के अनुसार लगभग 2,000 अमेरिकी सैनिक, इस क्षेत्र में तैनात होने के लिए तैयार हैं.इस बीच, ईरान ने संयुक्त राष्ट्र की समुद्री एजेंसी (IMO) को बताया है कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) उन "ग़ैर-शत्रु" जहाज़ों के लिए खुला है जिनका अमेरिका और इसराइल से कोई सम्बन्ध नहीं है. शान्ति और कूटनीति का सन्देशयूएन प्रमुख ने कहा कि "दुनिया एक व्यापक युद्ध, मानवीय पीड़ा के बढ़ते ज्वार और गहरे वैश्विक आर्थिक झटके के मुहाने पर खड़ी है."उन्होंने आगे कहा कि पूरे क्षेत्र और उससे परे "नागरिक गम्भीर क्षति झेल रहे हैं और गहरी असुरक्षा के बीच रह रहे हैं," और होर्मुज़ संकरे जल मार्ग (Strait of Hormuz) के बन्द होने से "वैश्विक बुवाई के महत्वपूर्ण समय पर तेल, गैस और उर्वरक की आवाजाही बाधित हो रही है." तनाव बढ़ाने के बजाय कूटनीति की सीढ़ी चढ़ेंएंतोनियो गुटेरेश ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र, युद्ध के परिणामों को कम करने के प्रयासों में गहराई से लगा हुआ है. उन्होंने अधिक ज़ोर दिया कि "यह समय, तनाव की सीढ़ी चढ़ना बन्द करने और कूटनीति की सीढ़ी चढ़ना शुरू करने तथा अन्तरराष्ट्रीय क़ानून के पूर्ण सम्मान की ओर लौटने का है."यूएन महासचिव ने, सभी पक्षों से युद्ध समाप्त करने का आहवान करते हुए कहा, "हमें इस आपदा से बाहर निकलने के मार्ग की आवश्यकता है. कूटनीति ही रास्ता है. अन्तरराष्ट्रीय क़ानून का पूर्ण सम्मान ही रास्ता है. शान्ति ही रास्ता है."संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने जियाँ अरनॉ को युद्ध और इसके परिणामों पर संयुक्त राष्ट्र के प्रयासों का नेतृत्व करने के लिए अपना व्यक्तिगत दूत नियुक्त किया है. वह, दुनिया भर में अनेक स्थानों पर संघर्ष और उसके परिणामों पर यूएन के प्रयासों का नेतृत्व कर चुके हैं, जिनमें अफ़्रीका, एशिया, योरोप और लातीनी अमेरिका शामिल हैं. जियाँ अरनॉ, अफ़ग़ानिस्तान व क्षेत्रीय मुद्दों के लिए भी यूएन प्रमुख के निजी दूत रह चुके हैं.मुख्य बातें:यूएन प्रमुख ने कहा कि, "युद्ध नियंत्रण के बाहर है”उन्होंने युद्ध को समाप्त किए जाने की पुकार लगाई और कहा, शान्ति ही जवाब हैयूएन प्रमुख ने कहा, मध्य पूर्व में युद्ध ने अफ़रातफ़री और उथल-पुथल फैला दी हैहोर्मुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में परिवहन की स्वतंत्रता, “वैश्विक आर्थिक स्थिरता के लिए बेहद अहम"युद्ध में ईरान में, 1,500 लोगों की मृत्यु, जिनमें 300 बच्चे.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement