-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मध्य पूर्व: परमाणु स्थलों पर हुए हमले के बाद, संयम बरते जाने का आग्रह

Source: UN News: बुधवार, 25 मार्च 2026 00:01 AM (IST)
मध्य पूर्व: परमाणु स्थलों पर हुए हमले के बाद, संयम बरते जाने का आग्रह
अन्तरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) ने ईरान के नतान्ज़ में स्थित परमाणु स्थल और इसराइल के डिमोना शहर में स्थित परमाणु शोध केन्द्र के हमलों की चपेट में आने की ख़बरों के बीच सैन्य कार्रवाई में संयम बरतने का आग्रह किया है, ताकि परमाणु हादसे के जोखिम को टाला जा सके. इसराइल और संयुक्त राज्य अमेरिका ने 28 फ़रवरी को ईरान के अनेक शहरों पर हवाई हमले शुरू किए थे, जिनके जवाब में ईरान ने इसराइल और खाड़ी देशों पर मिसाइल व ड्रोन हमले किए हैं.प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार को हुए हमले में ईरान के नतान्ज़ में स्थित परमाणु संवर्धन केन्द्र पर बमबारी की गई. IAEA के अनुसार, ईरान ने परमाणु स्थल पर हुए हमले के बारे में सूचित किया है. फ़िलहाल विकिरण के स्तर पर वृद्धि की सूचना नहीं है.अमेरिका-इसराइल की सैन्य कार्रवाई शुरू होने के बाद यह चौथी बार है जब ईरान में परमाणु प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर हमले किए गए हैं.वहीं, इसराइल के डिमोना में स्थित एक परमाणु रीसर्च केन्द्र पर मिसाइल हमले की भी जानकारी है, लेकिन फ़िलहाल किसी प्रकार की क्षति नहीं पहुँची है. विकिरण के स्तर की निगरानी की जा रही है, और असामान्य विकिरण दर्ज नहीं किया गया है.IAEA के महानिदेशक रफ़ाएल ग्रोस्सी ने अपने वक्तव्य में दोहराया है कि परमाणु दुर्घटना को टालने के लिए यह ज़रूरी है कि सैन्य स्तर पर संयम बरता जाए.IAEA का दायित्व, परमाणु क्षेत्र में सहयोग को सुनिश्चित करना और परमाणु टैक्नॉलॉजी के सुरक्षित व शान्तिपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देना है.भूख, विस्थापन की चेतावनीउधर, संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों ने आगाह किया है कि मध्य पूर्व में भड़के युद्ध की वजह से लाखों लोग विस्थापित होने के लिए मजबूर हुए हैं.विश्व खाद्य कार्यक्रम ने बताया है कि यदि हिंसक टकराव जारी रहा, तो 4.5 करोड़ लोग अत्यधिक भूख की चपेट में आ सकते हैं. ईंधन की क़ीमतों में उछाल का आना भी जारी है.उधर, यूएन शरणार्थी संगठन (UNHCR) के अनुसार, यह युद्ध विशाल स्तर पर विस्थापन की वजह बन चुका है और लोग सुरक्षित आश्रय की तलाश में अपने घर छोड़कर भाग रहे हैं.“ईरान में बढ़ते टकराव के बीच, हज़ारों अफ़ग़ान अब अफ़ग़ानिस्तान लौट रहे हैं...बहुत से परिवारों के लिए, यह विस्थापन का एक और चक्र है, लेकिन जिस देश में वे वापसी कर रहे हैं, वह पहले से ही अनेक संकटों से जूझ रहा है.”इसके मद्देनज़र, यूएन एजेंसी ने तत्काल समर्थन मुहैया कराए जाने पर बल दिया है. मध्य पूर्व युद्ध के प्रभाव, न केवल उससे सीधे तौर पर प्रभावित देशों तक पहुँच रही हैं, बल्कि इस क्षेत्र से परे तक इसका असर नज़र आ रहा है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement