Advertisement
मध्य पूर्व: 'हिंसक टकराव को बेक़ाबू होने से रोकना होगा', कूटनीति की विजय ज़रूरी

28 फ़रवरी को संयुक्त राज्य अमेरिका और इसराइल ने ईरान के अनेक शहरों पर हवाई बमबारी शुरू की थी, जिसके बाद ईरान ने जवाबी ड्रोन व मिसाइल हमले किए हैं और खाड़ी क्षेत्र में स्थित देशों को निशाना बनाया है. उधर, लेबनान में हिज़बुल्लाह द्वारा इसराइल पर रॉकेट हमले किए जाने के बाद, इसराइली सैन्य बलों ने कार्रवाई तेज़ की है.मध्य पूर्व क्षेत्र में हिंसक टकराव की वजह से सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है, हज़ारों घायल हुए हैं, लाखों लोग विस्थापन का शिकार हुए हैं. ‘स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़’ में व्यापारिक जहाज़ों की आवाजाही लगभग ठप हो जाने से ईंधन, उर्वरक और अन्य सामान की आपूर्ति पर गहरा असर हुआ है, जिसके प्रभाव वैश्विक अर्थव्यवस्था में महसूस किए जाने लगे हैं.दो अहम सन्देशयूएन महासचिव ने अपने सन्देश में कहा कि मेरा पहला सन्देश अमेरिका व इसराइल के लिए है. “यह इस युद्ध को रोकने का उचित समय है, जिसके पूरी तरह नियंत्रण से बाहर हो जाने का जोखिम है, और जिससे आम नागरिकों के लिए अपार पीड़ा उपजी है और वैश्विक अर्थव्यवस्था में इसका असर फैल रहा है.”उन्होंने कहा कि इसके त्रासदीपूर्ण नतीजे हो सकते हैं, विशेष रूप से सबसे कम विकसित देशों के लिए.उनका दूसरा सन्देश ईरान के लिए था. “अपने पड़ोसी [देशों] पर हमले करना रोकिए. वे कभी इस हिंसक टकराव में शामिल नहीं थे.”“सुरक्षा परिषद ने इन हमलों की निन्दा की है, और उन्हें रोकने का आदेश दिया है. और जैसाकि स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ जलमार्ग खोलने का निर्देश भी दिया गया है.”हाल के दिनों में, इसराइल और ईरान द्वारा प्राकृतिक गैस भंडारों व खाड़ी देशों में ऊर्जा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर हमले किए गए हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं के लिए क़ीमतों में उछाल आया है.अनेक देशों ने ईरान से इन हमलों को रोकने और ईरान के तटीय इलाक़े के पास ‘स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़’ से होकर जहाज़ों को निकलने देने के लिए कहा है.कूटनीति की विजय ज़रूरीरणनैतिक रूप से महत्वपूर्ण और फ़ारस की खाड़ी को अरब सागर से जोड़ने वाले इस संकरे जलमार्ग से, विश्व भर में तेल व गैस की कुल आपूर्ति का क़रीब 20 प्रतिशत हिस्सा गुज़रता है.यूएन प्रमुख ने आगाह किया कि इतने लम्बे समय तक यह जलमार्ग बन्द होने से, विश्व भर में बड़ी संख्या में लोगों पर असर होगा, जिनका इस टकराव से कोई लेना-देना नहीं है.“यह समय, ताक़त के क़ानून पर क़ानून की ताक़त के विजयी होने का है. यह समय युद्ध पर कूटनीति की विजय होने का है.”महासचिव गुटेरेश ने कहा कि योरोपीय संघ और संयुक्त राष्ट्र के बीच अनुकरणीय सहयोग है और संयुक्त राष्ट्र के कामकाज व बहुपक्षवाद के लिए योरोपीय संघ ने महत्वपूर्ण समर्थन प्रदान किया है.उन्होंने ध्यान दिलाया कि योरोपीय संघ ने क़ानून के राज पर आधारित अन्तरराष्ट्रीय व्यवस्था को सृजित करने में केन्द्रीय भूमिका निभाई है. एक ऐसी व्यवस्था जहाँ हमें कहीं अधिक न्याय मिलेगा, जलवायु कार्रवाई होगी, और टैक्नॉलॉजी के उभार पर अधिक नियंत्रण होगा.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


