Advertisement
अफ़ग़ानिस्तान: पुनर्वास केन्द्र पर हमले में सैकड़ों हताहत, जवाबदेही तय किए जाने का आग्रह

अफ़ग़ानिस्तान में यूएन मिशन ने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी सम्वेदना प्रकट की है और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.मिशन ने ध्यान दिलाया है कि अन्तरराष्ट्रीय क़ानून के तहत, बीमार व घायल व्यक्तियों, मेडिकल कर्मचारियों, अस्पतालों का सम्मान व रक्षा, सभी युद्धरत पक्षों का दायित्व है और अस्पतालों व नागरिक प्रतिष्ठानों पर हमले निषिद्ध हैं.UNAMA के अनुसार, अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान के बीच, पिछले कई हफ़्तों से सीमावर्ती इलाक़ों में सैन्य झड़पें हो रही हैं, जिसका ख़ामियाज़ा आम नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है.26 फ़रवरी और 16 मार्च के दौरान, अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान के बीच लड़ाई में 76 अफ़ग़ान नागरिक मारे गए हैं और 213 घायल हुए हैं. UNAMA ने दोनों पक्षों से टकराव व तनाव में कमी लाने और तत्काल युद्धविराम लागू किए जाने की अपील दोहराई है. साथ ही, सचेत किया है कि उन्हें अन्तरराष्ट्रीय क़ानून के अनुरूप आम नागरिकों की रक्षा के लिए अपने तयशुदा दायित्व निभाने होंगे. जाँच की मांगउधर, यूएन मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय (OHCHR) ने मंगलवार को जारी अपने वक्तव्य में कहा कि काबुल में नशा मुक्ति केन्द्र पर हुए इस त्रासदीपूर्ण विस्फोट की तत्काल, स्वतंत्र व पारदर्शी जाँच और अन्तरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप जवाबदेही तय की जानी होगी.यूएन कार्यालय ने इस जाँच के नतीजों को सार्वजनिक किए जाने पर बल देते हुए कहा कि पीड़ितों व उनके परिवारों को मुआवज़ा पाने का अधिकार है.पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान के बीच सैन्य झड़पें, पिछले महीने शुरू हुईं थी, जिनमें अब तक हताहत होने वाले 289 अफ़ग़ान नागरिकों में 104 बच्चे व 59 महिलाएँ हैं. हज़ारों लोग इस लड़ाई की वजह से विस्थापित होने के लिए मजबूर हुए हैं.उधर, पाकिस्तान में भी हिंसा प्रभावित इलाक़ों में अनेक लोग अपने घर छोड़कर चले गए हैं और स्कूलों को बन्द कर दिया गया है.यूएन मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर टर्क ने सभी पक्षों से अन्तरराष्ट्रीय मानवाधिकार व मानव कल्याण क़ानून के अनुरूप आम नागरिकों की रक्षा के लिए कारगर उपाय करने का आग्रह किया है.उन्होंने दोहराया है कि हिंसक टकराव पर तुरन्त विराम लगाया जाना होगा और ज़रूरतमन्द आबादी तक जल्द से मानवीय राहत पहुँचाई जानी होगी.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


