×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:08 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
भारत: जलवायु कार्रवाई की सामुदायिक चैम्पियन, ओडिशा की रेहाना ख़ातून
Source: UN News: शनिवार, 14 मार्च 2026 00:01 AM (IST)
भारत के ओडिशा राज्य के तटीय क्षेत्र में रहने वाली 25 वर्षीय रेहाना ख़ातून अपने समुदाय में जलवायु परिवर्तन से निपटने की दिशा में अहम भूमिका निभा रही हैं. रीढ़ की हड्डी से जुड़ी बीमारी के साथ अपना जीवन गुज़ार रही रेहाना, किसानों को जलवायु-अनुकूल खेती अपनाने में मदद कर रही हैं और साथ ही लैंगिक भेदभाव व विकलांगता से जुड़े रूढ़िवादी विचारों को चुनौती दे रही हैं. संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) की एक परियोजना के तहत वह अपने क्षेत्र में सामुदायिक ‘जलवायु चैम्पियन’ के रूप में जानी जाती हैं. पूर्वी भारत में ओडिशा राज्य के बालासोर ज़िले में कुंभिरगड़ी गाँव में अक्सर रेहाना को अपनी साइकिल पर गाँव-गाँव जाते हुए देखा जा सकता है. सलवार-कमीज़ पहने, बालों में छोटा सा जूड़ा और गले में लटका पहचान पत्र - अब यह दृश्य स्थानीय लोगों के लिए आम हो चुका है.उनका पहचान पत्र, सिर्फ़ एक पहचान नहीं, बल्कि उनकी नई स्वतंत्रता और सम्मान की कहानी भी है. गाँव में लोग अब उन्हें प्यार से “ECRICC दीदी” कहकर बुलाते हैं, जोकि एक परियोजना का नाम है.रेहाना अपने माता-पिता, भाई और भाभी के साथ रहती हैं. बचपन से ही वह मायेलाइटिस नामक एक बीमारी से जूझ रही हैं, जिसमें रीढ़ की हड्डी में सूजन आ जाती है. डॉक्टरों ने सर्जरी को जोखिम भरा बताया था, क्योंकि इससे पक्षाघात का ख़तरा था.कॉलेज से स्नातक होने के बाद सीमित गतिशीलता और अवसरों की कमी के कारण उनका अधिकाँश समय घर के कामकाज और कभी-कभार सिलाई के काम में बीतता था.रेहाना याद करती हैं, “यह सब बस जीवन को किसी तरह चलाए रखने के लिए था. किसी भी दिन कोई उत्साह या प्रेरणा नहीं होती थी. भविष्य एक लम्बी, सीधी सड़क जैसा लगता था, जिसका कोई लक्ष्य नहीं था.”उनके पिता एसके जमसेद एक शिक्षक हैं. वो बताते हैं कि परिवार उनकी चिन्ता महसूस कर सकता था.“हमने अपनी बेटी को सामान्य बचपन देने की कोशिश की. लेकिन हमें लगता था कि वह अन्दर से ख़ुश नहीं है. वह शिकायत नहीं करती थी, लेकिन हमें उसकी चिन्ता लगी रहती थी.”एक नया अवसर © UNDP India/Tazeen Qureshy ‘ECRICC दीदी’ के नाम से जानी जाने वाली रेहाना ने 200 से अधिक लोगों को जलवायु-सहनसक्षम आजीविका अपनाने में मदद की है. मई 2023 में रेहाना के जीवन में एक महत्वपूर्ण बदलाव आया, जब उन्हें भारत के तटीय समुदायों की जलवायु सहनसक्षमता को मज़बूती देने पर केन्द्रित परियोजना (ECRICC) से जुड़ने का अवसर मिला.यह पहल हरित जलवायु कोष (GCF), भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, ओडिशा सरकार, तथा संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के सहयोग से लागू की जा रही है. इसका उद्देश्य तटीय समुदायों को जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के प्रति सहनसक्षम बनाना है.परियोजना के तहत समुदायों में स्थानीय ‘जलवायु चैम्पियन’ चुने जाते हैं, जो लोगों तक जानकारी और समाधान पहुँचाने में मदद करते हैं. इस परियोजना के ज़मीनी कार्यों का समन्वय करने वाली बालासोर सामाजिक सेवा संस्था ने रेहाना की क्षमता को पहचाना.बालासोर ज़िले की ज़िला समन्वय सहयोगी हरिप्रिया चंद कहती हैं, “रेहाना एक सच्ची योद्धा हैं. हमारे काम में लोगों के बीच जाकर उन्हें समझाना पड़ता है. कई बार लोग बदलाव के लिए तैयार नहीं होते. लेकिन रेहाना में वह जज़्बा है. उन्हें उनकी स्थिति के कारण नहीं, बल्कि उनकी क्षमता के कारण चुना गया.”रूढ़िवादी धारणाओं को चुनौतीहालाँकि उनकी राह आसान नहीं थी. शुरुआत में कुछ लोगों को सन्देह था कि एक युवा महिला - वह भी शारीरिक चुनौतियों के साथ - खेतों में जाकर किसानों के साथ काम कर पाएगी या नहीं.रेहाना कहती हैं, “सवाल उठे, लेकिन मैंने जवाब देने के बजाय अपना काम जारी रखा.”कई बार किसान जलवायु-अनुकूल खेती के तरीक़ों के बारे में सुनने को तैयार नहीं होते थे. लेकिन रेहाना ने धैर्य नहीं खोया. वह बार-बार समझातीं और ज़रूरत पड़ने पर परियोजना से जुड़े संगठनों से मदद लेतीं.प्रशिक्षण, कार्यशालाओं और अध्ययन यात्राओं के माध्यम से उन्होंने जलवायु परिवर्तन और जलवायु-सहनसक्षम आजीविका के बारे में अपनी समझ को मज़बूत किया.आज वह किसानों को धान उत्पादन की सघनता बढ़ाने की पद्धति (SRI), मिट्टी के केकड़ों (mud crabs) की खेती और सजावटी मछली पालन (ornamental fisheries) जैसे विकल्पों के बारे में बताती हैं. इसके अलावा वह किसानों को बकरी और मुर्ग़ी पालन शुरू करने में मदद करती हैं और उन्हें सरकारी योजनाओं से भी जोड़ती हैं.रेहाना गर्व से कहती हैं, “अब तक मैं विभिन्न गतिविधियों के ज़रिए 200 से अधिक लोगों तक पहुँच चुकी हूँ. इसके अलावा मैं स्कूलों, युवाओं और गाँव के लोगों के बीच जलवायु परिवर्तन के बारे में जागरूकता भी फैलाती हूँ.”सम्मान और आत्मविश्वासआज कुंभिरगड़ी और आसपास के गाँवों में रेहाना की पहचान बदल चुकी है. अब वह सिर्फ़ रेहाना नहीं, बल्कि परियोजना के नाम पर ‘ECRICC दीदी’ के नाम से जानी जाती हैं. उनकी सामाजिक स्थिति भी बदली है और उन्हें समुदाय, पंचायत प्रतिनिधियों और अन्य साझेदारों से सराहना मिल रही है. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वह अब आर्थिक रूप से भी स्वतंत्र हैं.रेहाना मुस्कुराते हुए कहती हैं, “पहले अपनी छोटी-छोटी ज़रूरतों के लिए भी मुझे परिवार पर निर्भर रहना पड़ता था. अब जलवायु चैम्पियन के रूप में मिलने वाली धनराशि से, मैं अपने परिवार के लिए भी चीज़ें ख़रीद पाती हूँ. इससे जो ख़ुशी मिलती है, उसे शब्दों में बयाँ नहीं किया जा सकता.”अपने सफ़र को याद करते हुए वो कहती हैं, “लोगों ने कहा था कि मैं यह नहीं कर सकती. क्योंकि मैं एक महिला हूँ और विकलांग भी हूँ. मुझे गर्व है कि मैंने बाधाओं को पार किया है. आज मैं लोगों के दिलों में जी रही हूँ. मैं सम्मान के साथ जी रही हूँ.”इस लेख का विस्तृत रूप पहले
यहाँ
प्रकाशित हुआ.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
सोना खरीदने से बचने की अपील का लोगों ने किया पालन, कीमतों में गिरावट से बचा पैसा : पीएम मोदी
अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच ईरान के राष्ट्रपति का दावा, नहीं रुका व्यापार और उत्पादन
संसद भवन में पीएम मोदी से मिले डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़: आधे घंटे हुई चर्चा, प्रधानमंत्री को दिया उदयपुर आने का न्यौता
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
21 नवंबर पंचांग: शनिवार को द्वादशी तिथि; सिद्धि योग में करें ये शुभ काम, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त
केएल राहुल ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ जड़ा शतक, बनाया नया रिकॉर्ड
सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी
अल्लू अर्जुन ने बेटी अरहा को बताया अपनी जिंदगी की खुशी, जन्मदिन पर लिखा प्यारा संदेश
विजय वर्मा ने शेयर की सिक्किम ट्रिप की झलकियां, खूबसूरत वादियों की तारीफ कर जीता दिल
और खबरें
Features
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces