×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:15 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
कला के रंगों में उम्मीद - रोहिंग्या महिलाओं की बदलती दुनिया
Source: UN News: गुरुवार, 05 मार्च 2026 00:01 AM (IST)
बांग्लादेश में कॉक्सेस बाज़ार के शरणार्थी शिविरों में जीवन आसान नहीं है. वर्षों से विस्थापन, संसाधनों की कमी और अनिश्चितता के बीच रह रही रोहिंग्या महिलाएँ और लड़कियाँ अपने दैनिक जीवन में नई चुनौतियों का सामना करती हैं. फिर भी इन कठिन हालात में उन्होंने उम्मीद का एक अनोखा रास्ता खोज लिया है: कला. कॉक्सेस बाज़ार में रोहिंग्या शरणार्थी, क़रीब 9 वर्षों से मानवीय संकट से जूझ रहे हैं और सहायता प्रयासों के लिए धनराशि की भारी कमी बनी हुई है, जबकि वहाँ विशाल ज़रूरतें हैं. महिलाओं और लड़कियों की संख्या शरणार्थी आबादी में 50 फ़ीसदी से अधिक है और वे सबसे अधिक असुरक्षित समूहों में हैं. अकेले बच्चों की देखभाल करने वालों में 96 प्रतिशत महिलाएँ हैं. जोखिम का सामना कर रहे बच्चों में 91 प्रतिशत लड़कियाँ हैं, जबकि ऐसे बुज़ुर्गों में 70 प्रतिशत महिलाएँ हैं. गम्भीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों में 57 प्रतिशत महिलाएँ हैं.ऐसे हालात में कला, उनके लिए उम्मीद और अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम बन गई है. शरणार्थी शिविरों की खाली दीवारें अब रंगीन भित्ति-चित्रों से भर गई हैं. इन चित्रों में दर्द, यादें, सपने और भविष्य की आकांक्षाएँ एक साथ दिखाई देती हैं.महिला सशक्तिकरण के लिए यूएन संस्था (
UN Women
) 8 बहुउद्देश्यीय महिला केन्द्रों और एक महिला बाज़ार के माध्यम से महिलाओं को सुरक्षा और सशक्तिकरण सेवाएँ मुहैया करा रहा है. यह पहल ऑस्ट्रेलिया सरकार के विदेश मामलों और व्यापार विभाग तथा बांग्लादेश में स्विट्ज़रलैंड व स्वीडन के दूतावासों के सहयोग से चल रही है. इन्हीं स्थानों पर 25 नवम्बर से 10 दिसम्बर 2025 तक लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध 16 दिनों के अभियान के दौरान भित्ति-चित्र कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें प्रतिभागियों को ऑनलाइन सुरक्षा की जानकारी दी गई और उन्हें खुलकर अपनी बात रखने का अवसर मिला. © UN Women/Sanjida Rahman कॉक्सेस बाज़ार के बहुउद्देश्यीय महिला केन्द्र में रोहिंग्या किशोरियाँ, भित्ति-चित्र बनाने की गतिविधि में भाग लेती हुई. सामुदायिक भागेदारीयह पहल पूरी तरह सामुदायिक भागेदारी पर आधारित थी. महिलाओं ने चरणबद्ध तरीक़े से रंग भरना, रंग मिलाना और बारीक़ विवरण तैयार करना सीखा. साथ ही उन्हें सन्देश देने वाली कला एवं कौशल विकास का प्रशिक्षण मिला. इससे उनमें आत्मविश्वास, स्वामित्व और नेतृत्व की भावना बढ़ी.UN Women से जुड़ी छह युवा पेशेवर कलाकारों ने 42 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया. उन्होंने आपस में मिलकर तीन स्थानों पर 12 भित्ति-चित्र बनाए. प्रवेश द्वारों, प्रशिक्षण कक्षों, बैठक कक्षों, भोजन क्षेत्र और बाहरी दीवारों पर बने ये चित्र अब शिविर की पहचान बन चुके हैं. © UN Women/Sanjida Rahman कॉक्सेस बाज़ार में महिला बाज़ार के प्रशिक्षण कक्ष के प्रवेश द्वार पर लगभग पूरे हो चुके भित्ति-चित्र के पास खड़ी एक रोहिंग्या महिला दुकानदार. 20 वर्षीय स्वयंसेविका सूफ़िया (सुरक्षा कारणों से बदला हुआ नाम) कहती हैं. “मैं हमेशा सोचती थी कि बड़े पैमाने पर पेंटिंग करना पुरुषों का काम है.” प्रशिक्षण के बाद उनका दृष्टिकोण बदल गया. वे बताती हैं. “अब हर रंग की रेखा मेरे लिए आत्मविश्वास और अपनत्व का प्रतीक है. इस अनुभव ने मुझे सिखाया कि मैं वास्तविक और ऑनलाइन दोनों जगहों पर किस तरह से सुरक्षित रह सकती हूँ.”महिला बाज़ार में काम करने वाली एक दुकानदार के लिए यह पहल सिर्फ़ कला ही नहीं, बल्कि जीवन का नया अवसर है. “मैं सप्ताह में पाँच दिन यहाँ काम करती हूँ. यह जगह मेरे लिए सुरक्षित है. हममें से कई ने पहले कभी पेंटिंग नहीं की थी, लेकिन यह अनुभव बहुत मज़ेदार रहा. हमने मिलकर बाज़ार को सुन्दर बनाया और मैंने मोबाइल फोन का सुरक्षित इस्तेमाल करना भी सीखा.” © UN Women/Sanjida Rahman कॉक्सेस बाज़ार के महिला बाज़ार के कैफ़े में एक दुकानदार, कलाकार से भित्ति-चित्र की आधार परत लगाना सीखती हुई. नया आत्मविश्वासमहिला बाज़ार अब सिर्फ़ रोज़गार का स्थान नहीं रहा. यह रचनात्मकता, आत्मनिर्भरता और सामुदायिक जुड़ाव का केन्द्र बन गया है. भित्ति-चित्रों ने न केवल दीवारों को बदला, बल्कि महिलाओं की सोच और आत्मविश्वास को भी नया रंग दिया.यह पहल दिखाती है कि कला किस तरह से सामाजिक बदलाव का माध्यम बन सकती है. खाली दीवारों से रंगीन चित्रों तक का सफ़र, महिलाओं के साहस, रचनात्मकता और सामूहिक शक्ति की कहानी कहता है. यूएन वीमैन के सहयोग से चल रहे ‘गर्ल शाइन’ कार्यक्रम की किशोरियों ने भी इसमें हिस्सा लिया. शुरुआत में झिझक थी, आत्मविश्वास कम था. लेकिन साथ काम करने से उनमें अपनत्व और सामूहिक ताक़त की भावना पैदा हुई. रंगों और चित्रों के ज़रिए उन्होंने अपनी यादों और भावनाओं को व्यक्त करना सीखा. पेशेवर कलाकारों के साथ काम करना उनके लिए उत्साहजनक अनुभव रहा. आज ये भित्ति-चित्र फोटो खिंचवाने की पसन्दीदा पृष्ठभूमि बन चुके हैं.इन दीवारों पर बने रंग सिर्फ़ सजावट नहीं हैं. वे आवाज़ हैं, पहचान हैं, उम्मीद हैं. वो याद दिलाते हैं कि कठिन परिस्थितियों में भी रचनात्मकता और एकजुटता, बदलाव की राह खोल सकती है.यह लेख पहले
यहाँ
प्रकाशित हुआ. © UN Women/Sanjida Rahman कॉक्सेस बाज़ार के बहुउद्देश्यीय महिला केन्द्र की स्वयंसेविकाएँ, बाहरी दीवार पर भित्ति-चित्र बनाती हुई.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
सोना खरीदने से बचने की अपील का लोगों ने किया पालन, कीमतों में गिरावट से बचा पैसा : पीएम मोदी
नीदरलैंड के विदेश मंत्री का भारत दौरा 22-23 नवंबर को, जयशंकर और अश्विनी वैष्णव से करेंगे मुलाकात
अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच ईरान के राष्ट्रपति का दावा, नहीं रुका व्यापार और उत्पादन
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
'हनु-मान' के बाद अब आएगी 'हनुमान 2 - द राइज ऑफ वानरास', सामने आया धमाकेदार पोस्टर
टाटा समूह की तकनीक और वाहनों में होंडा-हुंडई की दिलचस्पी, साझेदारी को लेकर चल रही बातचीत
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
देवउठनी एकादशी पर इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल
और खबरें
Features
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces