×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:51 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
विश्व वन्यजीव दिवस पर औषधीय पौधों का महत्व
Source: UN News: बुधवार, 04 मार्च 2026 00:00 AM (IST)
प्राचीन चिकित्सा पद्धतियों से लेकर आधुनिक दवाओं और सौन्दर्य उत्पादों में औषधीय पौधों का उपयोग किया जाता है. विश्व भर में, इन पौधों की मांग में वृद्धि हो रही है, जिससे उनका महत्व और भी बढ़ गया है. हर वर्ष, 3 मार्च को मनाए जाने वाले
विश्व वन्यजीव दिवस
के अवसर पर, हमने औषधीय पौधों के महत्व को समझने के लिए जानकारी जुटाई है.अन्तरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) के
प्रजाति अस्तित्व आयोग
में औषधीय पौधा विशेषज्ञ समूह की निवर्तमान सह-अध्यक्ष डैना जे लीमेन कहती हैं कि ये पौधे, पारिस्थितिकी तंत्र और अर्थव्यवस्था दोनों के लिए बेहद अहम हैं.उन्होंने यूएन न्यूज़ को बताया कि, “पिछले 15 वर्षों में ध्यान, कुछ गिनी-चुनी प्रजातियों से हटकर उन कई जीवों की ओर गया है, जिन पर मानव स्वास्थ्य, आजीविका और पूरी जैवविविधता निर्भर करती है.”उनका कहना है कि इस वर्ष औषधीय और सुगन्धित पौधों पर ज़ोर यह दर्शाता है कि संरक्षण में अब पौधों की भूमिका को भी बराबर महत्व दिया जा रहा है.औषधीय पौधा क्या है?औषधीय पौधे की कोई एक तय परिभाषा नहीं है. फिर भी दुनिया भर में लोग सदियों से उपचार के लिए अलग-अलग पौधों का उपयोग करते आए हैं.आज इनका उपयोग केवल पारम्परिक चिकित्सा तक सीमित नहीं है. ये आधुनिक दवाइयों, खाद्य पदार्थों, इत्र, सौन्दर्य उत्पादों और घरेलू सामान का भी महत्वपूर्ण स्रोत हैं.प्राकृतिक उत्पादों की बढ़ती मांग के साथ इनके सही उपयोग और संरक्षण पर ध्यान देना और भी ज़रूरी हो गया है.संरक्षण पर बदलती सोचडैना जे लीमेन कहती हैं कि लम्बे समय तक वन्यजीव संरक्षण का ध्यान मुख्य रूप से जानवरों पर रहा, लेकिन अब इस सोच का दायरा व्यापक हो रहा है.उन्होंने कहा, “यह आश्चर्य की बात है कि न केवल ग्रामीण लोग, बल्कि औषधि उद्योग सहित कितने समुदाय ऐसी दवाइयों पर निर्भर हैं, जो किसी न किसी रूप में पौधों से प्राप्त होती हैं.”
विश्व वन्यजीव दिवस
का इस वर्ष का विषय भी, लुप्तप्राय वन्य जीवों और वनस्पतियों के अन्तरराष्ट्रीय व्यापार पर कन्वेंशन (
CITES
) के तहत संरक्षण प्राथमिकताओं में आए महत्वपूर्ण बदलाव को दर्शाता है. यह अन्तरराष्ट्रीय समझौता वैश्विक स्तर पर वन्यजीव व्यापार को नियंत्रित करता है.डैना जे लीमेन ने कहा. “कई मायनों में यह स्पष्ट सन्देश है कि संरक्षण केवल जानवरों तक सीमित नहीं है. CITES भी मान रहा है कि अन्तरराष्ट्रीय व्यापार में शामिल कई प्रजातियाँ पौधे हैं.”30,000 पौधे: उपयोग और जोखिमऔषधीय पौधा विशेषज्ञ समूह और लंदन के रॉयल बॉटैनिक गार्डन्स के विशेषज्ञों ने दुनिया भर में पौधों की प्रजातियों और उनके उपयोग का व्यापक दस्तावेज़ तैयार किया है.प्रकाशित साक्ष्यों और व्यापारिक आँकड़ों के आधार पर पौधों की लगभग 30 हज़ार प्रजातियों को औषधीय या सुगन्धित पौधों के रूप में पहचाना गया है.लेकिन जैव विविधता की तरह ये पौधे भी बढ़ते ख़तरे झेल रहे हैं. योरोप में किए गए हाल के आकलनों से पता चलता है कि कृषि विस्तार, भूमि उपयोग में बदलाव और जंगली पौधों की ताबड़तोड़ कटाई से कई प्रजातियाँ जोखिम में हैं.जलवायु परिवर्तन भी एक बड़ा ख़तरा बनता जा रहा है, ख़ासतौर पर उन पौधों के लिए जो आर्द्रभूमि और पहाड़ी क्षेत्रों जैसे सम्वेदनशील इलाक़ों में उगते हैं. © Unsplash/Kian Zhang पारम्परिक चीनी औषधीय उपचार के लिए सामग्री तैयार की जा रही है. संकटग्रस्त आयुर्वेदिक पौधाएक ऐसा पौधा जो औषधीय प्रजातियों की अहमियत और उनकी नाज़ुक स्थिति दोनों दर्शाता है, वह है नर्दोस्टैकिस जटामांसी, जिसे स्पाइकनार्ड भी कहा जाता है. यह हिमालय की एक महत्वपूर्ण जड़ी-बूटी है और आयुर्वेद सहित कई पारम्परिक चिकित्सा पद्धतियों में लम्बे समय से उपयोग की जाती रही है.नेपाल, भारत और चीन के ऊँचे इलाक़ों में उगने वाले इस पौधे की सुगन्धित जड़ों से दवाइयाँ और आवश्यक तेल बनाए जाते हैं. लेकिन जड़ निकालने से अक्सर पूरा पौधा नष्ट हो जाता है. इसलिए इसकी कटाई सावधानी और टिकाऊ तरीक़े से करना ज़रूरी है, ताकि इसकी संख्या बनी रहे.अन्तरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) की ‘
लाल सूची
’ में इसे अत्यन्त संकटग्रस्त माना गया है. इसलिए नर्दोस्टैकिस जटामांसी की टिकाऊ कटाई सुनिश्चित करने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं, विशेषकर नेपाल में, जहाँ जंगली पौधों की सुरक्षा के लिए व्यापारिक प्रतिबंध भी लगाए गए हैं.डैना जे लीमेन ने कहा कि कटाई के टिकाऊ तौर तरीक़ों को अपनाकर संरक्षण और आजीविका के बीच सन्तुलन बनाया जा सकता है.उन्होंने कहा. “अगर कटाई और व्यापार टिकाऊ तरीक़े से हों, तो इससे स्थानीय लोगों को आय मिलेगी और उन इलाक़ों की रक्षा भी होगी, जहाँ ये पौधे उगते हैं.”उपभोक्ता और कम्पनियाँ क्या कर सकते हैं?औषधीय और सुगन्धित पौधों की वैश्विक मांग तेज़ी से बढ़ रही है.कई समुदाय लम्बे समय से प्राकृतिक उत्पादों पर निर्भर हैं. लेकिन हाल के वर्षों में ऐसे बाज़ारों में मांग और बढ़ी है, जहाँ लोग पौधों से बने उपचार, सप्लीमेंट्स व सौन्दर्य उत्पादों को अधिक पसन्द कर रहे हैं.डैना जे लीमेन ने कहा. “यह ज़रूरी है कि लोग ध्यान दें कि ये उत्पाद कहाँ से आ रहे हैं.” उन्होंने कुछ सुझाव भी दिए:• उपभोक्ता सिर्फ़ विज्ञापन पर भरोसा न करें. यह देखें कि उत्पाद टिकाऊ और नैतिक तरीक़े से प्राप्त किए गए हैं या नहीं.• अब स्वतंत्र ऑनलाइन साधन उपलब्ध हैं. उदाहरण के लिए ‘
WildCheck
’ मंच, जिसे, अन्तरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) के विशेषज्ञ समूह, वन्यजीव व्यापार निगरानी नैटवर्क TRAFFIC, और
खाद्य एवं कृषि संगठन
(
FAO
) ने मिलकर तैयार किया है. यह कम्पनियों और उपभोक्ताओं को यह जाँचने में मदद करता है कि पौधों की कटाई टिकाऊ है या नहीं, पर्यावरण पर प्रभाव का सही प्रबन्धन हो रहा है या नहीं, तथा संग्रह में शामिल समुदायों के साथ न्यायपूर्ण व्यवहार हो रहा है या नहीं.• संरक्षण विशेषज्ञों की मदद से विकसित ‘FairWild’ जैसे प्रमाणन कार्यक्रम यह सुनिश्चित करते हैं कि पौधों की कटाई से लेकर बिक्री तक पर्यावरण, समाज और व्यावसायिक ज़िम्मेदारी के मानकों का पालन हो.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
फिनलैंड की खाड़ी में कार्गो जहाज पर ड्रोन हमला, चालक दल को बचाने का अभियान जारी
मणिपुर में जहरीली शराब त्रासदी: मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हुई, करीब 600 लोग बीमार
चिंता और गुस्से से आजादी चाहिए तो अपनी दिनचर्या में शामिल करें शशांकासन
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
केएल राहुल ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ जड़ा शतक, बनाया नया रिकॉर्ड
'हनु-मान' के बाद अब आएगी 'हनुमान 2 - द राइज ऑफ वानरास', सामने आया धमाकेदार पोस्टर
अंकिता को लेकर मां के रिएक्शन पर बोले विक्की जैन, कहा- लोगों ने उन्हें विलेन बना दिया था
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
देवउठनी एकादशी पर इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल
और खबरें
Features
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces