-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

UNMISS: फ़ोर्स कमांडर लैफ्टिनेंट जनरल मोहन सुब्रमण्यन को भावपूर्ण विदाई

Source: UN News: शनिवार, 28 फ़रवरी 2026 00:01 AM (IST)
UNMISS: फ़ोर्स कमांडर लैफ्टिनेंट जनरल मोहन सुब्रमण्यन को भावपूर्ण विदाई
दक्षिण सूडान में यूएन शान्तिरक्षा मिशन (UNMISS) के फ़ोर्स कमांडर लैफ़्टिनेंट जनरल मोहन सुब्रमण्यन का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर उन्हें भावपूर्ण विदाई दी गई है. उन्होंने अपने अधीनस्थ शान्तिरक्षकों के साहस और समर्पण की सराहना की और यूएन शान्ति स्थापना मिशनों की प्रभावशीलता और महत्व पर बल दिया. यह अवसर भारतीय सेना में उनके असाधारण 40 वर्षीय करियर का समापन भी चिह्नित करता है. UNMISS द्वारा जारी एक वक्तव्य में कहा गया है कि जनरल मोहन सुब्रमण्यन केवल एक उच्च पदस्थ यूएन अधिकारी के रूप में वापिस नहीं लौट रहे हैं, बल्कि ऐसे नेता के रूप में विदाई ले रहे हैं जिन्होंने हमेशा समुदायों के साथ साझेदारी और स्थानीय सहभागिता को प्राथमिकता दी.उनका कार्यकाल दक्षिण सूडान के अस्थिर क्षेत्रों में शान्ति स्थापना, नागरिक सुरक्षा और समुदाय आधारित पहलों के लिए याद किया जाएगा, जिसमें लैंगिक समावेशी गश्त और स्थानीय सहभागिता को बढ़ावा देने जैसी नीतियाँ शामिल हैं. UNMISS की प्रासंगिकताजनरल सुब्रमण्यन ने अपनी विदाई के समय कहा, “अगर कोई मुझसे UNMISS की प्रभावशीलता के बारे में पूछे, तो मैं हमेशा कहता हूँ कि सोचिए, किसी भी युद्धग्रस्त देश के लोगों के लिए इसका क्या अर्थ होगा, यदि शान्ति स्थापना मिशनों द्वारा दी जाने वाली सहायता मौजूद ही नहीं होती. यही मेरे लिए एक सटीक उत्तर है.”उन्होंने कहा, “यूएन शान्ति स्थापना मिशन, आज भी युद्ध रोकने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उतना ही प्रासंगिक है जितना भविष्य में होगा. मेरे दृष्टिकोण से, शान्ति स्थापना मिशन विश्व स्तर पर शान्ति बढ़ाने का सबसे भरोसेमन्द, किफ़ायती और प्रभावी साधन है.”कमांडर सुब्रमण्यन ने, साल 2022 से अब तक, दक्षिण सूडान के सबसे कठिन दौरों का सामना किया. उन्होंने ऐतिहासिक बाढ़ और लगातार हिंसा के ख़तरे के बीच, देश के अस्थिर क्षेत्रों का दौरा किया ताकि नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.उन्होंने, अपने कार्यकाल में लागू की गई अनेक पहलों और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला, जिनमें सम्भावित संकट क्षेत्रों में रात्रि गश्त बढ़ाना और लैंगिक समावेशी गश्त जैसी नीतियाँ शामिल हैं, जो स्थानीय समुदायों पर सीधे असर डाल रही हैं.ऑस्ट्रेलियाई वायुसेना की काइली वॉटसन ने विदाई समारोह में कहा, “फ़ोर्स कमांडर की नीतिगत पहलों, विशेषकर लैंगिक समावेशी गश्त ने, हमें मैदान पर अधिक प्रभावी सुरक्षा उपस्थिति बनाने में मदद की है.""महिलाएँ किसी भी समाज का 50 प्रतिशत हिस्सा हैं. एक शान्ति स्थापना मिशन के रूप में, हमें यह अपनी रैंक और समुदायों के साथ हमारी सहभागिता में भी दिखाना चाहिए.”

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement