×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:46 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
संक्षेप में: ग़ाज़ा में सख़्तियों के बीच सहायता प्रयास, सूडान में मानवीय स्थिति पर चिन्ता
Source: UN News: गुरुवार, 26 फ़रवरी 2026 00:00 AM (IST)
संयुक्त राष्ट्र एजेंसियाँ अपने साझेदार संगठनों के साथ मिलकर, ग़ाज़ा पट्टी में सख़्तियों के बावजूद ज़रूरतमन्द फ़लस्तीनी आबादी तक गर्म भोजन, ब्रैड, डिजिटल नक़दी सहायता समेत मानवीय राहत पहुँचाने में जुटी हैं. साझेदार संगठनों के अनुसार, इसराइल से आने वाली एक जल आपूर्ति लाइन 10 फ़रवरी से पूरी तरह बन्द है. उससे पहले भी वहाँ रिसाव होने की वजह से क्षमता से कम स्तर पर जल की आपूर्ति हो पा रही थी. जल भंडारण केन्द्र के पास मरम्मत कार्य फ़िलहाल नहीं हो पाया है.इसके मद्देनज़र, मानवीय सहायताकर्मी स्थानीय आबादी को ट्रकों में भरकर जल पहुँचा रहे हैं, ताकि उनकी सुरक्षित पेयजल तक पहुँच बनी रहे. ग़ाज़ा में दो वर्षों तक चले युद्ध की वजह से अधिकाँश सीवर पम्पिंग स्टेशन या तो क्षतिग्रस्त हैं या फिर बर्बाद हो गए हैं. मानवीय राहतकर्मी इन केन्द्रों को फिर से संचालित करने के लिए तेज़ी से काम कर रहे हैं, जोकि सीवर की गंदगी को फैलने से रोकने के लिए ज़रूरी है, ताकि पेयजल दूषित न हो और जलजनित बीमारियाँ न फैलें.यूएन एजेंसियों के अनुसार, स्वास्थ्य मोर्चे पर भी चुनौतियाँ बरक़रार हैं और दवाओं व लैब सामग्री की कमी की वजह से, कैंसर, हृदयवाहिनी रोग, डायबिटीज़ समेत अन्य बीमारियो के उपचार पर असर हुआ है.पिछले सप्ताह, लम्बे समय बाद गुर्दों की बीमारियों के लिए आपात सामान वितरित किया गया और साथ ही रक्तचाप व मधुमेह के इलाज के लिए कुछ दवाएँ पहुँचाई गई.इस बीच, उत्तर ग़ाज़ा में ग़ैर-संचारी रोगों की जाँच के लिए दो नए केन्द्रों को स्थापित किया गया, लेकिन फ़िलहाल पर्याप्त देखभाल व्यवस्था के लिए अभी और सुविधाओं की आवश्यकता है. संयुक्त राष्ट्र और साझेदार संगठनों ने दोहराया है कि यदि मौजूदा अवरोधों को दूर कर दिया गया, तो फिर ग़ाज़ा में और अधिक स्तर पर ज़रूरतमन्दों के लिए जीवनरक्षक मदद सुनिश्चित की जा सकती है.सूडान: दारफ़ूर, कोर्दोफ़ान में बिगड़ती मानवीय स्थिति पर चिन्ता © IOM/Philippa Lowe सूडान में कोर्दोफ़ान, दारफ़ूर समेत अन्य युद्धग्रस्त इलाक़ों में बड़ी संख्या में लोग फँसे हुए हैं. संयुक्त राष्ट्र मानवतावादी कार्यालय (
OCHA
) ने सूडान के उत्तर दारफ़ूर क्षेत्र में बद से बदतर हो रही स्थिति और उत्तर कोर्दोफ़ान में ड्रोन हमले जारी रहने की ख़बरों पर गहरी चिन्ता जताई है.
संयुक्त राष्ट्र बाल कोष
(
UNICEF
) और उसके साझेदारों ने कुछ ही दिन पहले, विस्थापन शिविरों में जल, स्वच्छता, और साफ़-सफ़ाई स्थिति का आकलन किया, जिसके अनुसार वहाँ गम्भीर हालात हैं.सर्वेक्षण में हिस्सा लेने वाले 50 फ़ीसदी से अधिक लोगों को गुज़र-बसर के लिए,
विश्व स्वास्थ्य संगठन
द्वारा निर्धारित न्यूनतम आवश्यकता के अनुरूप जल आपूर्ति नहीं हो पा रही है: प्रति व्यक्ति प्रति दिन 7.5 लीटर जल.40 फ़ीसदी से अधिक शौचालय ठप हैं, 80 प्रतिशत से अधिक परिवारों के पास साबुन नहीं है, और केवल 8 प्रतिशत महिलाओं व लड़कियों के पास ही माहवारी के दौरान पर्याप्त स्वच्छता सामान उपलब्ध है.सूडान के दारफ़ूर क्षेत्र में स्थित तवीला शहर, एक विशाल विस्थापन केन्द्र है जहाँ अल फ़शर में हिंसा के कारण विस्थापित होने के लिए मजबूर 7.15 लाख लोगों ने शरण ली है. उत्तर दारफ़ूर के पश्चिमोत्तर हिस्से में, सूडान व चाड की सीमा के नज़दीक हिंसा बढ़ रही है, जिसकी वजह से बड़ी संख्या में लोग, सुरक्षा की तलाश में पूर्वी चाड का रुख़ कर रहे हैं. उधर, उत्तर कोर्दोफ़ान क्षेत्र में अल उबेद शहर में स्थित कोर्दोफ़ान युनिवर्सिटी में एक ड्रोन हमले से बड़ी क्षति होने की जानकारी है. यहाँ पिछले तीन दिनों से निरन्तर ड्रोन हमले किए जा रहे हैं. हताहत होने वाले आम नागरिकों के बारे में पुख़्ता जानकारी नहीं है. मानवीय सहायता संगठनों ने जल्द से जल्द वित्तीय समर्थन की पुकार लगाई है, ताकि तवीला और उसके आसपास के क्षेत्रों में सार्वजनिक स्वास्थ्य की स्थिति को बिगड़ने से रोका जा सके. इस वर्ष मानवीय सहायता योजना के तहत, सूडान में 2 करोड़ लोगों तक मदद पहुँचाने के लिए 2.9 अरब डॉलर की अपील की गई है. सीरिया: ट्रकों के ज़रिए ज़रूरतमन्दों के लिए जीवनरक्षक सहायता © UNOCHA/अली हाज सुलेमान सीरिया के अलेप्पो में बढ़ते टकराव के बीच आम लोग सुरक्षित स्थान की तलाश में जा रहे हैं. आपात राहत मामलों के लिए यूएन कार्यालय (OCHA) ने बताया है कि संयुक्त राष्ट्र और उसके साझेदार संगठनों ने सीरियाई प्रशासन के साथ समन्वय में पूर्वोत्तर इलाक़े में स्थित अक बुरहान शिविर का दौरा किया है. इस कैम्प में अल होल शिविर से यहाँ लाए गए 1 हज़ार परिवारों ने शरण ली है, जिनमें से अधिकाँश सीरियाई व इराक़ी हैं. यहाँ नियमित बिजली व जल आपूर्ति समेत बुनियादी सेवाओं की व्यवस्था है. यहाँ पहुँचने पर परिवारों को खाने के लिए तैयार राशन, गर्म भोजन और ब्रैड दी जाती है, और स्वच्छता व गरिमा किट भी वितरित की जाती है. सोमवार को आइन अल अरब में 27 ट्रकों के एक मानवीय सहायता क़ाफ़िले के ज़रिए भोजन, मेडिकल सामान व ईंधन की आपूर्ति की गई, जहाँ कुछ सप्ताह पहले सीरियाई सुरक्षा बलों और कुर्द लड़ाकों में टकराव भड़क उठा था.यहाँ स्थिति अब धीरे-धीरे बेहतर हो रही है, लेकिन बड़े पैमाने पर मानवीय सहायता की आवश्यकता है. बिजली आपूर्ति फ़िलहाल भरोसेमन्द नहीं है और ईंधन की भी क़िल्लत है. स्थानीय प्रशासन ने कहा है कि फ़िलहाल उसकी शीर्ष प्राथमिकता मेडिकल सामान व बिजली आपूर्ति को लोगों के लिए सुलभ बनाना है. विस्थापित परिवारों को ग़द्दों, कम्बल, भोजन, स्वास्थ्य देखभाल समेत अन्य सामान व सेवाओं की आवश्यकता है. बाज़ार कुछ हद तक खुले हैं और खाद्य सामग्री भी उपलब्ध है, लेकिन उनकी क़ीमतें उछाल पर हैं.अनेक विस्थापित परिवारों ने अपने मूल स्थानों को लौटने की इच्छा व्यक्त की है, लेकिन सुरक्षा चिन्ताओं व सम्पत्तियों की लूटपाट होने की ख़बरों से बड़े पैमाने पर वापसी में अवरोध है.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की सियासी पारी का आगाज़, भाजपा में हुए शामिल : नेशनल OBC मोर्चा की नई कार्यकारिणी में बनाए गए विशेष आमंत्रित सदस्य
2027 में दस्तक देगी लैंड रोवर की नई Range Rover GT EV, लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों को देगी चुनौती
सोना खरीदने से बचने की अपील का लोगों ने किया पालन, कीमतों में गिरावट से बचा पैसा : पीएम मोदी
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
आईएफएफआई फिल्म फेस्टिवल में 'धुरंधर' क्यों बनी ओपनिंग फिल्म? मधुर भंडारकर ने बताई वजह
वज्रासन : रोज 10 मिनट बैठने से मिलेगा फायदा, पाचन से लेकर मानसिक शांति तक बेहद कारगर
अल्लू अर्जुन ने बेटी अरहा को बताया अपनी जिंदगी की खुशी, जन्मदिन पर लिखा प्यारा संदेश
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा गुरुवार
और खबरें
Features
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces