-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूक्रेन: युद्ध समाप्ति के लिए, 'हर कूटनैतिक उपाय का उपयोग करना होगा'

Source: UN News: गुरुवार, 26 फ़रवरी 2026 00:00 AM (IST)
यूक्रेन: युद्ध समाप्ति के लिए, 'हर कूटनैतिक उपाय का उपयोग करना होगा'
यूक्रेन युद्ध ने आम लोगों के जीवन को तहस-नहस, समुदायों को बर्बाद और क्षेत्रीय व वैश्विक अस्थिरताओं को गहरा किया है, और यह हमारी सामूहिक चेतना पर एक धब्बा है. संयुक्त राष्ट्र की एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को सुरक्षा परिषद को सम्बोधित करते हुए कहा कि अन्तरराष्ट्रीय समुदाय को, इस युद्ध का अन्त करने के लिए, हर कूटनैतिक उपाय को अपनाना होगा. रूसी सैन्य बलों ने 24 फ़रवरी 2022 को यूक्रेन पर पूर्ण पैमाने पर आक्रमण किया था और अब यह युद्ध पाँचवे वर्ष में प्रवेश कर चुका है. राजनैतिक एवं शान्तिनिर्माण मामलों के लिए यूएन अवर महासचिव रोज़मैरी डीकार्लो ने यूएन प्रमुख की ओर से सुरक्षा परिषद में सदस्य देशों को सम्बोधित किया. Tweet URL उन्होंने कहा कि स्थानीय समुदायों और आम जनजीवन को तबाह कर देने वाले इस युद्ध में अब तक 15 हज़ार यूक्रेनी नागरिकों की जान गई है, 41 हज़ार घायल हुए हैं और लाखों लोग अपने घर से भागने के लिए मजबूर हुए हैं.अवर महासचिव के अनुसार, यूक्रेन के स्कूलों पर भी बमबारी हुई है और एक पूरी पीढ़ी के लिए शिक्षा के कई वर्ष बर्बाद हो गए हैं.इस वर्ष, जमा देने वाली सर्दी के मौसम में, रूस ने यूक्रेन के ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर निरन्तर हमले किए हैं, जिससे बिजली आपूर्ति और घरों व इमारतों में तापन व्यवस्था (heating) ठप है. रूसी महासंघ में भी आम नागरिक, यूक्रेनी सेनाओं के हमले से प्रभावित हो रहे हैं, और इसके मद्देनज़र उन्होंने दोनों पक्षों से ऐसे हमलों पर तुरन्त स्वैच्छिक रोक लगाने का आग्रह किया.परमाणु जोखिमराजनैतिक एवं शान्तिनिर्माण मामलों की प्रमुख ने बताया कि लड़ाई की वजह से यूक्रेन के परमाणु स्थलों की सुरक्षा पर भी ख़तरा मंडरा रहा है और इन जोखिमों को तुरन्त दूर किए जाने की आवश्यकता है.रोज़मैरी डीकार्लो ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र एजेंसियाँ, यूक्रेनी सरकार के साथ मिलकर क्षतिग्रस्त बुनियादी ढाँचे की मरम्मत करने और अति-महत्वपूर्ण सेवाओं को बरक़रार रखने में जुटी हैं.“सीमित सुलभता और बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के बावजूद, हम स्थानीय साझीदारों के साथ मिलकर भोजन जल, चिकित्सा सामग्री और अन्य मानवीय सहायता पहुँचाने में जुटे हैं, अग्रिम मोर्चे पर रहने वाले समुदायों तक भी.”कूटनीति की अहम भूमिकाअवर महासचिव ने ध्यान दिलाया कि एक वर्ष पहले, सुरक्षा परिषद ने प्रस्ताव 2774 पारित किया था, जिसमें हिंसक टकराव का जल्द अन्त करने और यूक्रेन व रूस के बीच स्थाई शान्ति का आग्रह किया गया था.उन्होंने इस दिशा में संयुक्त राज्य अमेरिका समेत अन्य देशों द्वारा किए जा रहे कूटनैतिक प्रयासों का स्वागत किया, मगर युद्ध को रोकने और कूटनीति के लिए जगह बनाने के इरादे से ठोस उपायों पर बल दिया.“यह युद्ध जितने लम्बे समय तक खिंचेगा, उतनी ही अधिक पीड़ा होगी, और अन्तरराष्ट्रीय शान्ति व सुरक्षा के लिए भी उतने ही बड़े जोखिम होंगे.”रोज़मैरी डीकार्लो के अनुसार, चाहे आगे बढ़ने का रास्ता कितना ही जटिल क्यों न हो, हमारा सामूहिक दायित्व स्पष्ट है: इस युद्ध का अन्त करने के लिए हर कूटनैतिक उपाय का इस्तेमाल किया जाना होगा.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement