Advertisement
दक्षिण सूडान: 2.8 लाख लोग विस्थापन को मजबूर, हालात 'विनाशकारी तूफ़ान' जैसे

दयनीय हालातटॉम फ़्लैचर ने, जोंगलेई प्रान्त के दक्षिणी शहर अकोबो में एक स्थानीय अस्पताल का दौरा किया, जहाँ 18 फ़रवरी तक, गोली लगने से घायल कम से कम 93 मरीज़ों का इलाज हुआ.उन्होंने कहा, “आम नागरिकों को कभी भी निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए.” इस यात्रा के दौरान, उन्होंने 18 महीने के एक बच्चे और 70 साल की एक बुज़ुर्ग महिला से भी मुलाक़ात की.अस्पताल में एक मानवीय सहायता कर्मी ने बताया, “बच्चे के पिता को गोली मार दी गई और माँ का अपहरण कर लिया गया.”जबकि, उस बुज़ुर्ग महिला ने मदद पाने के लिए सात दिनों तक पैदल सफ़र किया था.यूएन अधिकारी ने बताया कि “यहाँ खाने के लिए कुछ भी नहीं है,” और अनेक समुदाय “सप्ताहों तक ज़रूरी मदद के बिना” रह रहे हैं.साथ ही, उन्होंने यौन हिंसा, भूख और भुखमरी की दिल दहला देने वाली आपबीतियों का ज़िक्र किया.ढहती स्वास्थ्य व्यवस्थाइस युद्ध का स्वास्थ्य सेवाओं पर गहरा असर पड़ा है. बताया गया है कि 13 स्वास्थ्य केन्द्रों को नुक़सान पहुँचाया गया है या लूटा गया है, जिससे 3 स्वास्थ्यकर्मियों की मौत हुई हैं और 1 घायल हुआ है.कुछ काउंटी में अधिकांश स्वास्थ्य केन्द्र नष्ट हो चुके हैं या उन्होंने काम बन्द कर दिया है.इस बीच, हैज़ा लगातार फैल रहा है. 11 से 17 फ़रवरी के बीच पाँच प्रान्तों में हैज़ा संक्रमण के 106 नए मामले और तीन मौतें दर्ज की गईं.सितम्बर 2024 में प्रकोप शुरू होने के बाद से, देशभर में अब तक 98 हज़ार से अधिक मामले और 1,624 मौतें दर्ज की जा चुकी हैं.हालाँकि, अधिकारियों ने मानवीय सहायता तक बेरोकटोक पहुँच के निर्देश दोहराए हैं, लेकिन धरातल पर उनका पालन अब भी असंगत बना हुआ है.कुछ इलाक़ों में राहत क़ाफ़िलों को प्रवेश से रोका गया है और प्रशासनिक व सुरक्षा बाधाओं के कारण उनकी आवाजाही भी सीमित हो गई है.आपात राहत प्रमुख टॉम फ़्लैचर ने कहा कि यह चुनौती केवल तात्कालिक राहत तक सीमित नहीं है.उन्होंने सवाल किया: “हम शान्ति प्रक्रिया की शुरुआत कैसे करें? इस युद्ध को कैसे समाप्त करें? और यहाँ लोगों को सुरक्षा कैसे दी जाए?”“लेकिन इसके साथ-साथ, हम ध्यान भटकाने वाले शोर और उदासीनता के इस माहौल को तोड़कर लोगों तक सच्चाई कैसे पहुँचाएँ?”
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


