-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अफ़ग़ानिस्तान-पाकिस्तान: आमजन की रक्षा के लिए टकराव रोकने का आग्रह

Source: UN News: मंगलवार, 24 फ़रवरी 2026 00:00 AM (IST)
अफ़ग़ानिस्तान-पाकिस्तान: आमजन की रक्षा के लिए टकराव रोकने का आग्रह
अफ़ग़ानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र मिशन (UNAMA) ने पाकिस्तान द्वारा किए गए हवाई हमलों में अफ़ग़ान नागरिकों के हताहत होने की ख़बरों के बीच, दोनों देशों से टकराव का अन्त करने और आम लोगों की रक्षा किए जाने का आग्रह किया है. अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, ये हमले 21 फ़रवरी को स्थानीय समयानुसार देर रात और फिर अगले दिन तड़के किए गए. Tweet URL इन हमलों में नांगरहार प्रान्त में कम से कम 13 नागरिकों के मारे जाने और 7 के घायल होने का समाचार है, जिनमें महिलाएँ व बच्चे भी हैं. UNAMA ने सोमवार को जारी एक वक्तव्य में बताया कि पाकिस्तानी सैन्य बलों द्वारा अफ़ग़ानिस्तान के बेहसूद और ख़ोग्यानी ज़िलों में 21-22 फ़रवरी के दौरान की गई हवाई कार्रवाई में आम नागरिकों के हताहत होने के बारे में विश्वसनीय जानकारी मिली है.इसके अलावा, पकतिका प्रान्त के बरमाल और उरगून ज़िलों में भी हवाई हमले होने की बात कही गई है. बरमाल ज़िले में हुए हमलों में एक मदरसे व नज़दीक स्थित एक मस्जिद को नुक़सान पहुँचा है. वहीं, उरगून में एक रिहायशी मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है. किसी व्यक्ति के हताहत होने की ख़बर नहीं है.यूएन मिशन ने सभी पक्षों से टकराव का अन्त करने, आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया है, ताकि और अधिक संख्या में मौतों, जनहानि को टाला जा सके.UNAMA ने पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान को अन्तरराष्ट्रीय क़ानून के तहत तयशुदा दायित्वों के प्रति सचेत करते हुए ध्यान दिलाया है कि आम नागरिकों व युद्धकों के बीच भेद, आनुपातिकता का पालन किया जाना होगा.साथ ही, आम नागरिकों को हताहत होने से रोकने के लिए सतर्कता बरती जानी होगी.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement