Advertisement
हांगकांग: मीडिया उद्योगपति को 20 वर्ष की सज़ा, यूएन ने की रिहाई की अपील

15 दिसम्बर 2025 को, हाई कोर्ट में जिम्मी लाई पर चीनी क़ानून के तहत, देशद्रोही सामग्री छापने की साज़िश में दोषी पाया गया था. साथ ही, दो अन्य मामलों में विदेशी ताक़तों के साथ कथित रूप से षड़यंत्र का हिस्सा होने का आरोप भी साबित हुआ. हालांकि जिम्मी लाई ने इन सभी आरोपों को ख़ारिज किया है. अदालत के इस निर्णय के विरुद्ध अपील की जा सकती है.अधिकारों का अपराधीकरणयूएन उच्चायुक्त कार्यालय ने अदालत के निर्णय की समीक्षा करने के बाद चिन्ता जताई है कि इस फ़ैसले में बुनियादी आज़ादियों के इस्तेमाल का अपराधीकरण किया गया है, जिनमें अभिव्यक्ति की आज़ादी, मीडिया स्वतंत्रता हैं.साथ ही, जिस आधार पर यह फ़ैसला सुनाया गया है, वो मोटे तौर पर राष्ट्रीय सुरक्षा सम्बन्धी क़ानून से पहले हुए आचरण से जुड़ा है, जिसमें बाहरी शक्तियों के साथ संलिप्तता की वृहद तौर पर अस्पष्ट ढंग व्याख्या की गई है. “जिम्मी लाई, एक प्रकाशक हैं, जिन्हें अन्तरराष्ट्रीय क़ानून के अन्तर्गत संरक्षण प्राप्त अधिकारों का इस्तेमाल करने के लिए 20 वर्ष जेल की सज़ा दी गई है.” रिहाई की अपीलउच्चायुक्त वोल्कर टर्क ने जिम्मी लाई को उनकी आयु, स्वास्थ्य को देखते हुए मानवीय आधार पर तत्काल रिहा किए जाने की अपील की है. वह पिछले 4 वर्ष से हिरासत में रखे गए हैं.हांगकांग में 2020 में राष्ट्रीय सुरक्षा क़ानून को लागू किया गया था, जिसके बाद से ही प्रैस स्वतंत्रता की स्थिति बिगड़ी है, अनेक स्वतंत्र मीडिया संस्थान बन्द हो चुके हैं, बड़ी संख्या में पत्रकारों को गिरफ़्तार किया गया है और विदेशी पत्रकारों को सख़्त वीज़ा नीतियों का सामना करना पड़ा है.OHCHR प्रमुख ने बताया कि यह हांगकांग में दमन के व्यापक रुझान को दर्शाता है, जहाँ कम से कम 385 लोगों को इन क़ानूनों के तहत गिरफ़्तार किया गया है और 175 को राष्ट्रीय सुरक्षा सम्बन्धी अपराधों में दोषी पाया गया है.जिम्मी लाई के अलावा, ‘ऐप्पल डेली’ अख़बार के 6 पूर्व कर्मचारियों, एक कार्यकर्ता और क़ानूनी सहायक को भी 6 से 10 साल तक की सज़ा सुनाई गई है.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


