Advertisement
लेबनान: इसराइली सेना द्वारा रासायनिक सामग्री गिराया जाना अस्वीकार्य - UNIFIL

यूएन मिशन ने इसे अस्वीकार्य क़रार दिया है. बताया गया है कि यूएन शान्तिरक्षकों ने, लेबनान के सशस्त्र बलों को इस सामग्री के नमूने एकत्र करने में मदद की है, और अब इसकी जाँच की जाएगी.लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अन्तरिम बल (UNIFIL) के ध्वज तले, यूएन शान्तिरक्षक 120 किलोमीटर लम्बी ‘ब्लू लाइन’ पर तैनात हैं, जोकि दक्षिणी लेबनान और इसराइल को अलग करने वाली एक रेखा है.यह कोई सीमा नहीं है, बल्कि इसराइली सैन्य बलों की वापसी को निर्धारित करने वाली रेखा है, जिसे संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2000 में स्थापित किया था. शान्तिरक्षा प्रयासों पर असरयूएन मिशन ने अपने वक्तव्य में कहा कि इसराइली सेना की इस सुनियोजित और योजनाबद्ध कार्रवाई से, शान्तिरक्षकों के लिए अपने दायित्वों को पूर्ण कर पाने की क्षमता पर असर हुआ है.साथ ही, इससे उनके और आम नागरिकों के स्वास्थ्य पर असर होने का जोखिम है. रासायनिक सामग्री को इस तरह गिराए जाने से स्थानीय खेतों के प्रभावित होने के प्रति भी आशंका जताई गई है, और अभी यह भी स्पष्ट नहीं है कि इससे अपने घर व आजीविका की ओर लौटने वाले लोगों पर किस तरह असर होगा.यह पहली बार नहीं है, जब इसराइली सेना ने किसी विमान से लेबनान में अनजान रासायनिक सामग्री को गिराया है.UNIFIL के अनुसार, इसराइल द्वारा विमान के ज़रिए लेबनान के वायुक्षेत्र में उड़ान भरा जाना, सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 1701 का उल्लंघन है, और शान्तिरक्षकों व आम नागरिकों के लिए जोखिम पैदा करने वाली कोई भी गतिविधि गम्भीर चिन्ता का विषय है.वर्ष 2006 में, इसराइली सेना और हथियारबन्द गुट हिज़बुल्लाह के बीच लड़ाई रुकवाने के लिए, प्रस्ताव 1701 को पारित किया गया था. इसके मद्देनज़र, यूएन मिशन ने इसराइली सेना से ऐसी सभी गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की है और स्थिरता सुनिश्चित करने के इरादे से, साझा प्रयासों पर बल दिया है.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


