×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:03 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
संक्षेप में: सूडान के कोर्दोफ़ान में संकटपूर्ण स्थिति, यूक्रेन में रूसी हमले जारी
Source: UN News: सोमवार, 02 फ़रवरी 2026 00:01 AM (IST)
संयुक्त राष्ट्र मानवतावादी कार्यालय ने आगाह किया है कि सूडान के दक्षिण कोर्दोफ़ान प्रान्त में स्थित डिलिंग शहर में चिन्ताजनक हालात बरक़रार हैं. शहर तक पहुँचने के लिए मार्ग अब भी कटे हुए हैं और लम्बे समय से घेराबन्दी की वजह से वहाँ संकट गहराता जा रहा है. यूएन प्रवक्ता स्तेफ़ान दुजैरिक ने न्यूयॉर्क में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि मानवीय सहायता अभियान फ़िलहाल सीमित स्तर पर ही किए जा रहे हैं. बहुत कम संख्या में ग़ैर-सरकारी संगठन कठिन परिस्थितियों में अपने कामकाज में जुटे हैं. यूएन के साझेदार संगठनों के अनुसार, पिछले वर्ष, डिलिंग शहर की आधी आबादी शहर छोड़कर भागने के लिए मजबूर हो गई थी. वहीं, जो लोग फ़िलहाल वहाँ फँसे हुए हैं, उन्हें भोजन, स्वास्थ्य देखभाल और अन्य बुनियादी सामान वे सेवाओं की क़िल्लत से जूझना पड़ रहा है. कोर्दोफ़ान क्षेत्र में, अन्तरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन ने बताया कि पिछल वर्ष अक्टूबर से इस वर्ष जनवरी तक, हिंसक टकराव के कारण 88 हज़ार से अधिक लोग विस्थापित होने के लिए मजबूर हुए हैं.उधर, उत्तर दारफ़ूर प्रान्त में, सोमवार को हुए ड्रोन हमलों में अनेक आम लोग हताहत हो गए थे. यूएन प्रवक्ता ने बताया कि लड़ाई की वजह से आजीविकाएँ तबाह हो रही हैं और पहले से ही नाज़ुक स्थिति से जूझ रही स्वास्थ्य सेवाओं पर भी असर हो रहा है.सुरक्षा की तलाश में आम नागरिक, उत्तर दारफ़ूर की राजधानी अल फ़शर से तवीला नामक शहर का रुख़ कर रहे हैं, जहाँ उन्हें भोजन, आश्रय, जल, साफ़-सफ़ाई, स्वच्छता व पोषण सम्बन्धी समर्थन दिया जा रहा है. संयुक्त राष्ट्र ने सभी युद्धरत पक्षों से हिंसा व तनाव में तत्काल कमी लाने की अपील की है और टकराव पर तुरन्त विराम लगाने के इरादे से सही मायनों में सम्वाद को आगे बढ़ाने का आग्रह किया है. साथ ही, ज़रूरतमन्द आबादी तक राहत पहुँचाने के लिए, दानदाताओं से वित्तीय समर्थन की पुकार लगाई गई है.सूडान की सशस्त्र सेना और अर्द्धसैनिक बल (RSF) के बीच अप्रैल 2023 में, देश पर नियंत्रण के मुद्दे पर मतभेदों के बीच हिंसक टकराव भड़क उठा था.पिछले वर्ष 26 अक्टूबर को, RSF ने उत्तर दारफ़ूर प्रान्त की राजधानी अल फ़शर पर, 1.5 साल की घेराबन्दी के बाद अपना क़ब्ज़ा किया, जहाँ बड़े पैमाने पर विस्थापन और अत्याचारों को अंजाम दिए जाने के आरोप सामने आए. इसके बाद लड़ाई अब कोर्दोफ़ान क्षेत्र में केन्द्रित हो गई है.सूडान में 2.1 करोड़ लोग भूख संकट का सामना कर रहे हैं और 1.2 करोड़ लोग अपने घर छोड़कर जाने के लिए मजबूर हुए हैं. यह विश्व में सबसे बड़ा विस्थापन संकट है.यूक्रेन: रूसी ड्रोन हमलों में जान-माल का नुक़सान © UNHCR/Oleg Platonov यूक्रेन के दनिप्रो शहर में एक क्षतिग्रस्त आवासीय इमारत को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र के दो कर्मचारी. यूक्रेन के ओडेसा शहर में मंगलवार को हुए भीषण ड्रोन हमले में बच्चों समेत अनेक आम नागरिकों के हताहत होने की ख़बर है. आपात राहत मामलों में समन्वय के लिए यूएन कार्यालय (
OCHA
) ने बताया कि इस हमले में रिहायशी इमारतें और ऊर्जा प्रतिष्ठानों को क्षति पहुँची है. 60 हज़ार परिवारों के लिए बिजली आपूर्ति ठप हो गई है. इन हमलों में स्कूलों को भी क्षति पहुँचने की जानकारी मिली है.पिछले कुछ दिनों में कठोर सर्दी के मौसम में ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर भी हमले किए जाने का सिलसिला जारी है.लड़ाई के अग्रिम मोर्चे वाले इलाक़ों पर भी घरों और नागरिक प्रतिष्ठानों को नुक़सान पहुँचने की ख़बर है. ख़ारकीव और सूमी क्षेत्रों में सैकड़ों अपार्टमेंट व अनेक स्कूलों को क्षति पहुँची है.ख़ारकीव क्षेत्र में, मंगलवार को एक यात्री ट्रेन एक ड्रोन हमले की चपेट में आ गई, जिसमें कम से कम 4 लोगों की जान गई है और 2 अन्य घायल हुए हैं.इस इलाक़े में, दोनेत्स्क क्षेत्र के पास स्थित सबसे नज़दीकी रेलवे स्टेशन है और हिंसा से बचने के लिए भाग रहे लोगों के लिए यह महत्वपूर्ण है.इस बीच, आम लोगों को हिंसा की चपेट में आने से बचाने के लिए सुरक्षित अन्य स्थानों पर भेजा जा रहा है. ड्निप्रो क्षेत्र में इस महीने, स्थानीय प्रशासन ने कम से कम 1,300 बच्चों और उनके परिवारों को बाहर निकाला है. मानवीय सहायता संगठनों ने इन परिवारों के लिए कम्बल, गर्म भोजन, मनोसामाजिक व मेडिकल सेवा, फ़्लैश लाइट समेत अन्य ज़रूरी सामान की व्यवस्था की है.रूसी सैन्य बलों ने यूक्रेन में पूर्ण स्तर पर अपना आक्रमण 24 फ़रवरी 2022 को शुरू किया था, जिसके बाद से 50 हज़ार आम नागरिकों के मारे जाने या घायल होने की जानकारी है. हालांकि वास्तविक आँकड़ा इससे कहीं अधिक होने की आशंका है. लड़ाई की पृष्ठभूमि में यूक्रेन एक गहरे मानवीय संकट से जूझ रहा है.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
चिंता और गुस्से से आजादी चाहिए तो अपनी दिनचर्या में शामिल करें शशांकासन
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की सियासी पारी का आगाज़, भाजपा में हुए शामिल : नेशनल OBC मोर्चा की नई कार्यकारिणी में बनाए गए विशेष आमंत्रित सदस्य
सोनिया गांधी की किताब पर बैन की मांग, भाजपा विधायक ने सीएम फडणवीस को लिखा पत्र
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
'हनु-मान' के बाद अब आएगी 'हनुमान 2 - द राइज ऑफ वानरास', सामने आया धमाकेदार पोस्टर
21 नवंबर पंचांग: शनिवार को द्वादशी तिथि; सिद्धि योग में करें ये शुभ काम, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
मुंबईकरों की फैन हुईं माधुरी दीक्षित, बोलीं- यहां के लोग मदद के लिए तुंरत आते हैं आगे
और खबरें
Features
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces