×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:52 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
अफ़ग़ानिस्तान: ग्रीनहाउस खेती के ज़रिए, विधवाओं का भविष्य संवारने की मुहिम
Source: UN News: शुक्रवार, 30 जनवरी 2026 00:01 AM (IST)
अफ़ग़ानिस्तान के लोगर प्रान्त के एक छोटे से गाँव में, जलवायु-अनुकूल ग्रीनहाउस, महिलाओं का आर्थिक सहारा बन रहे हैं. ये उन्हें परिवारों का पालन-पोषण करने, आय अर्जित करने और आत्मविश्वास फिर से पाने में मदद कर रहे हैं. लाभान्वितों में अनेक विधवाएँ भी हैं.पुल-ए-आलम ज़िले के होनी सैदान गाँव में महिलाओं के एक समूह ने, घर से भोजन उगाने के ज़रिये अपने परिवारों को सहारा देने का नया तरीक़ा अपनाया है. प्रत्येक महिला को बीजों का पैकेट और बुआई, सिंचाई तथा फ़सल प्रबन्धन का प्रशिक्षण मिला. इसके बाद उन्होंने लघु ग्रीनहाउस में खीरा और शिमला मिर्च उगाना शुरू किया.बाद में, अधिकांश महिलाओं ने स्थानीय बाज़ारों से अतिरिक्त बीज ख़रीदकर अपनी खेती का दायरा बढ़ाया. यह उपज उनके परिवारों के भोजन में काम आती है, जबकि अतिरिक्त सब्ज़ियाँ बेचकर वे एक स्थिर आय भी अर्जित कर रही हैं.यह सहयोग ख़ासतौर पर महिला-प्रधान परिवारों के लिए अहम साबित हुआ है.इस पहल में शामिल आमिना कहती हैं, “पहले हम सिर्फ़ सिलाई करके गुज़ारा करते थे. अब ग्रीनहाउस की मदद से हम भोजन भी उगा सकते हैं, बेहतर खा सकते हैं और बची हुई उपज बेच भी सकते हैं.”कम लागत और जलवायु-अनुकूल सामग्री से बने ये लघु ग्रीनहाउस, छोटे भूखंडों के लिए बनाए गए हैं और कठोर मौसम को सहन कर सकते हैं. इनमें लगी ड्रिप सिंचाई प्रणाली पानी की खपत कम करती है और उत्पादन को अधिक प्रभावी बनाती है. यह पानी की कमी वाले इलाक़ों में बेहद अहम है, जहाँ हर बून्द मायने रखती है.यह पहल समुदाय के सहयोग को भी मज़बूत करती है. इसके तहत गाँव स्तर पर ‘साझा हित समूह’ बनाए गए हैं. इन समूहों में महिलाएँ एक-दूसरे के घरों में बैठकें करती हैं. वे अपनी प्रगति पर चर्चा करती हैं, समस्याएँ साझा करती हैं और ग्रीनहाउस चलाने से जुड़ा व्यावहारिक ज्ञान एक-दूसरे से सीखती हैं. ये नियमित बैठकें आपसी सहयोग और सामाजिक जुड़ाव को मजबूत बनाती हैं. © STFA/Mohammad Omar Kamal लोगर प्रान्त के पुल-ए-आलम ज़िले में एक लघु ग्रीनहाउस के भीतर FAO के कर्मचारी. इस कार्यक्रम से जुड़ी ज़हरा (नाम बदला हुआ) अब एक प्रदर्शन ग्रीनहाउस का संचालन कर रही हैं. यह ग्रीनहाउस गाँव की अन्य महिलाओं के लिए एक उदाहरण बन गया है. उनका काम अन्य महिलाओं को भी घर से भोजन उगाने को आत्मनिर्भरता के रास्ते के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित कर रहा है.अफ़ग़ानिस्तान में, सार्वजनिक जीवन के कई क्षेत्रों में महिलाओं पर बढ़ती पाबन्दियों के बावजूद, कृषि आज भी महिलाओं के लिए आजीविका के कुछ गिने-चुने विकल्पों में से एक है. ऐसी पहलें केवल भोजन और आय तक सीमित नहीं हैं. ये महिलाओं को आर्थिक भागेदारी, जलवायु सहनसक्षमता और नया आत्मविश्वास भी देती हैं.ज़हरा कहती हैं, “इससे हमें उम्मीद मिली है. यह ऐसा काम है, जिसे हम अपने हाथों से, यहीं अपने घर पर कर सकते हैं.”यह पहल संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (
FAO
) द्वारा अफ़ग़ानिस्तान के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में एक संयुक्त कार्यक्रम के तहत लागू की जा रही है. यह कार्यक्रम संयुक्त राष्ट्र की 'एकजुट होकर कार्य करने' (Delivering as One) की पहल का हिस्सा है.इस संयुक्त कार्यक्रम में संयुक्त राष्ट्र की 11 सहभागी संस्थाएँ शामिल हैं - खाद्य और कृषि संगठन (FAO), अन्तरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (
IOM
), यूएन व्यापार और विकास सम्मेलन (
UNCTAD
), यूएन विकास कार्यक्रम (
UNDP
), यूनेस्को, यूएन जनसंख्या कोष (
UNFPA
), यूएन पर्यावास कार्यक्रम (UN HABITAT), यूएन शरणार्थी एजेंसी (
UNHCR
), यूएन ड्रग्स व अपराध निरोधक कार्यालय (
UNODC
), यूएन परियोजना सेवा कार्यालय (UNOPS) और यूएन औद्योगिक विकास संगठन (
UNIDO
).यह कार्यक्रम, समुदाय-आधारित और एकीकृत तरीक़े से काम करते हुए, और संयुक्त राष्ट्र की विभिन्न संस्थाओं की साझा क्षमताओं का उपयोग करके, ऐसे ठोस नतीजे दे रहा है जो अलग-अलग और बिखरी हुई पहलों से सम्भव नहीं होते.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
नई Honda Avancier SUV पेश, हाइब्रिड तकनीक से लैस होगी 6-सीटर एसयूवी
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की सियासी पारी का आगाज़, भाजपा में हुए शामिल : नेशनल OBC मोर्चा की नई कार्यकारिणी में बनाए गए विशेष आमंत्रित सदस्य
सर्दियों में पक्षियों का स्वर्ग बन जाता है भरतपुर, प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहतरीन पर्यटन ठिकाना
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
आईएफएफआई फिल्म फेस्टिवल में 'धुरंधर' क्यों बनी ओपनिंग फिल्म? मधुर भंडारकर ने बताई वजह
टाटा समूह की तकनीक और वाहनों में होंडा-हुंडई की दिलचस्पी, साझेदारी को लेकर चल रही बातचीत
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
देवउठनी एकादशी पर इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल
और खबरें
Features
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces