×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:01 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
सबसे चुनौतीपूर्ण तैनातियाँ - सबसे अर्थपूर्ण - एक UN स्वयंसेवक का सफ़र
Source: UN News: बुधवार, 28 जनवरी 2026 00:01 AM (IST)
2001 में मनाए गए पहले अन्तरराष्ट्रीय स्वयंसेवक वर्ष की 25वीं वर्षगाँठ पर, वर्ष 2026 को स्वयंसेवकों का अन्तरराष्ट्रीय वर्ष घोषित किया गया है. इस अवसर पर, काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य में तैनात स्वयंसेवक, रूस की नतालिया पेश्कोवा की कहानी, जिन्होंने दिखाया कि दृढ़ संकल्प के ज़रिए किस तरह, वास्तविक शान्ति-स्थापना सम्भव है. रूसी संघ की नतालिया पेश्कोवा कहती हैं, “जब मुझे मध्य अफ़्रीकी गणराज्य (CAR) में संयुक्त राष्ट्र के शान्तिरक्षा मिशन
MINUSCA
में एक संयुक्त राष्ट्र स्वयंसेवक के रूप में सेवा करने का प्रस्ताव मिला, तो मैं सचमुच बहुत डर गई थी. बेशक, मैंने पहले उस देश के बारे में गूगल पर खोज की थी, लेकिन अनिश्चितता, कठिनाइयों और शान्ति के संघर्ष की वे तस्वीरें अचानक सिर्फ़ ख़बरों की सुर्ख़ियाँ नहीं रहीं, बल्कि मेरी वास्तविकता बनने वाली थीं. सच कहूँ तो, जब आप दुनिया के सबसे चुनौतीपूर्ण ड्यूटी स्टेशनों में से किसी एक पर तैनाती की तैयारी कर रहे होते हैं, तब गूगल को अपना सबसे अच्छा दोस्त समझने की ग़लती नहीं करनी चाहिए.”नतालिया को केवल अपना सामान ही नहीं, बल्कि अपनी सोच को भी मज़बूत करना था. यह सिर्फ़ एक रोज़गार नहीं था, बल्कि ऐसे स्थान पर सेवा करने की प्रतिबद्धता थी जहाँ हालात बेहद नाज़ुक थे और हर क़दम मायने रखता था.उन्होंने बताया, “मैंने ख़ुद को यह याद दिलाया कि मैंने यह रास्ता क्यों चुना है - वहाँ बदलाव लाने के लिए जहाँ इसकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत है. धीरे-धीरे डर ने दृढ़ संकल्प की जगह ले ली. अब मेरे सामने केवल मेरा उद्देश्य था.”लगभग बारह टीके लगवाने के बाद, वह आधिकारिक रूप से तैनाती के लिए तैयार थीं. उनकी स्वयंसेवी यात्रा एक छोटे से शहर कागा बांदोरो से शुरू हुई, जहाँ वह एक सैन्य शिविर में रहते हुए यूएन स्वयंसेवक के रूप में राजनैतिक मामलों की अधिकारी के तौर पर कार्यरत थीं. उस समय उनका काम स्थानीय अधिकारियों को एक राजनैतिक शान्ति समझौते के क्रियान्वयन में सहयोग देना था. © Natalia Peshkova 2025 में काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य में संयुक्त राष्ट्र संगठन स्थिरीकरण मिशन (MONUSCO) द्वारा की जा रही गश्त का दृश्य. जनवरी से अक्टूबर 2023 तक मध्य अफ़्रीकी गणराज्य में
संयुक्त राष्ट्र के बहुआयामी एकीकृत स्थिरीकरण मिशन
(MINUSCA) के साथ मेरी पहली तैनाती ने मुझे ऐसे रूप में ढाला, जिसकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी. यह अनुभव चुनौतीपूर्ण और कभी-कभी बेहद कठिन था, लेकिन इसने मुझे दृढ़ता दी और सबसे बढ़कर यह आत्मविश्वास दिया कि मैं अपनी सोच से कहीं अधिक कठिन परिस्थितियों का सामना कर सकती हूँ.मैं
कागा बांदोरो
में तैनात थी, जहाँ मैंने स्थानीय समुदायों के साथ काम किया. एक अवसर पर तो मैंने, वर्ष
2019 में हस्ताक्षरित शान्ति समझौते
के प्रावधानों पर, स्थानीय पत्रकारों की एक टीम के साथ चर्चा का नेतृत्व किया.कुल मिलाकर, मेरी भूमिका में स्थानीय समुदायों, राजनैतिक प्रतिनिधियों, नागरिक समाज, युवाओं और महिला नेताओं तथा धार्मिक व्यक्तियों के लिए शान्ति समझौते पर जागरूकता और प्रशिक्षण सत्र आयोजित करना शामिल था. इन सत्रों में शान्तिपूर्ण सह-अस्तित्व, सम्वाद और अहिंसक संघर्ष समाधान पर विशेष ज़ोर दिया गया.इसके अतिरिक्त, मैंने
नाना ग्रिबिज़ी
,
केमो और ऊहाम फ़ाफ़ा
के तीन जनपदों में स्थानीय मध्यस्थता समितियाँ स्थापित करने की एक परियोजना तैयार की और उसे लागू किया. इन समितियों में समुदाय के नेता, स्थानीय प्रशासन, सुरक्षा बल और सशस्त्र समूहों के प्रतिनिधि शामिल थे. इनका उद्देश्य सम्वाद के ज़रिए समुदायों के बीच विवादों को सुलझाना और शुरुआती स्तर पर ही तनाव को कम करना था. © UN Volunteer (UNV) काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य में MONUSCO के कार्यालय में कार्यरत, संयुक्त राष्ट्र स्वयंसेवक नतालिया पेश्कोवा. दूसरी पारीजब मुझे दूसरी बार संयुक्त राष्ट्र स्वयंसेवक के रूप में सेवा के लिए चुना गया, तो मेरी भावना पूरी तरह बदल चुकी थी. इस बार डर की जगह उत्साह ने ले ली थी. वर्तमान में मैं
काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य में संयुक्त राष्ट्र संगठन स्थिरीकरण मिशन
(MONUSCO) के साथ सहायक संयुक्त संचालन अधिकारी के रूप में कार्यरत हूँ. मेरा फ़ील्ड कार्यालय बुनीयाआ शहर में संयुक्त संचालन केन्द्र, यानि ‘JOC’, में स्थित है.जो लोग शान्तिरक्षा की दुनिया से परिचित नहीं हैं, उनके लिए संयुक्त संचालन केन्द्र (JOC) मिशन का सूचना केन्द्र होता है. यहाँ हम 24 घंटे, सातों दिन काम करते हैं. हम स्थिति की निगरानी करते हैं और मिशन के सभी घटकों से जानकारी एकत्र करते हैं, जिनमें सैन्य, पुलिस, नागरिक इकाइयाँ और सुरक्षा, राजनैतिक व मानवाधिकार से जुड़े घटनाक्रमों पर संयुक्त राष्ट्र देश टीमों की सूचनाएँ शामिल होती हैं.मेरे काम का बड़ा हिस्सा, सुरक्षा और मानवाधिकार से जुड़े आँकड़ों का विश्लेषण, सत्यापन और प्रबन्धन करना है. मैं बदलती सुरक्षा परिस्थितियों और रुझानों की पहचान करती हूँ, विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तैयार करती हूँ और एक प्रारम्भिक चेतावनी तंत्र का समन्वय करती हूँ, ताकि MONUSCO की कार्रवाइयों, विशेष रूप से नागरिकों की सुरक्षा, के लिए समय पर निर्णय लिए जा सकें.सितम्बर 2024 से बुनीयाआ में तैनाती के दौरान मुझे अधिकतर, मिशन के भीतर, लोगों के साथ ही काम करना होता था. कभी-कभी मुझे कागा बांदोरो की तरह सीधे समुदायों के साथ काम करने वाला पहलू याद आता है. लेकिन अपनी वर्तमान भूमिका में मैं सबसे ज़्यादा इस बात को महत्व देती हूँ कि शान्ति-स्थापना को वास्तव में होते हुए देख पा रही हूँ. इससे यह समझ मिलती है कि संकटों का सामना या प्रबन्धन किस तरह किया जाता है, और सैन्य, पुलिस व नागरिक शान्तिरक्षक किस तरह आपसी समन्वय और दबाव में काम करते हुए नागरिकों की जान की रक्षा करते हैं.पीछे मुड़कर देखने पर, संयुक्त राष्ट्र स्वयंसेवक के रूप में मेरी दोनों तैनातियाँ केवल पेशेवर उपलब्धियाँ नहीं रहीं, बल्कि जीवन को बदल देने वाले अनुभव साबित हुए हैं. इन अनुभवों ने मेरे भीतर एक ऐसे रूप को उजागर किया, जिसे मैं पहले नहीं जानती थी. एक ऐसी व्यक्ति जो कठिनाइयों का सीधे सामना कर सकती है और फिर भी अर्थ, शक्ति और उम्मीद खोज लेती है.तो इस रास्ते पर आगे बढ़ने की सोच रहे हर व्यक्ति के लिए मेरा सन्देश साफ़ है. डर को अपने रास्ते में नहीं आने दें. घबराहट महसूस करना बिल्कुल सामान्य है. बेवजह गूगल पर खोज करते रहना बन्द कीजिए, क्योंकि वह आपको वास्तविकता नहीं दिखाएगा. आवेदन करें, चाहे सबसे कठिन ड्यूटी स्टेशनों के लिए ही क्यों न हो. यह काम आसान नहीं होगा, लेकिन मैं आपसे यह वादा करती हूँ कि इसका हर पल सन्तोष से भरपूर होगा.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
फिनलैंड की खाड़ी में कार्गो जहाज पर ड्रोन हमला, चालक दल को बचाने का अभियान जारी
एसआईआर ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल न होने वाले मतदाता फॉर्म-6 के जरिए आवेदन कर सकते हैं: ईसीआई
गहलोत का सरकार पर सवाल, दो बजट और 100 करोड़ की घोषणाओं के बावजूद नहीं हुए यूथ गेम्स
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
रवि किशन जुड़े विंडोज़ प्रोडक्शन और निर्माता रघुवेन्द्र सिंह की अनटाइटल्ड फ़िल्म से, नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी करेंगे निर्देशन
टाटा समूह की तकनीक और वाहनों में होंडा-हुंडई की दिलचस्पी, साझेदारी को लेकर चल रही बातचीत
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा गुरुवार
और खबरें
Features
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces