-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पूर्वी येरूशेलम में, UNRWA के मुख्यालय में आगज़नी, एक नया झटका

Source: UN News: मंगलवार, 27 जनवरी 2026 00:00 AM (IST)
पूर्वी येरूशेलम में, UNRWA के मुख्यालय में आगज़नी, एक नया झटका
फ़लस्तीनी शरणार्थियों के लिए यूएन सहायता एजेंसी – UNRWA के मुखिया फ़िलिपे लज़ारिनी ने इन ख़बरों की निन्दा की है कि पूर्वी येरूशेलम में इस एजेंसी की मुख्यालय इमारत में जानबूझकर आग लगाई गई है. UNRWA के महाआयुक्त फ़िलिपे लज़ारिनी ने कहा है कि मुख्यालय में आग लगने की इस घटना की ख़बरों से कुछ दिन पहले, इसराइली अधिकारियों ने इस एजेंसी के मुख्यालय परिसर में स्थित इमारतों पर छापा मारा था और उन्हें ध्वस्त कर दिया था. Tweet URL उन्होंने कहा है, “इस असाधारण विध्वंस की अनुमति दिया जाना, संयुक्त राष्ट्र पर नवीनतम हमला है जोकि क़ाबिज़ फ़लस्तीनी क्षेत्र में फ़लस्तीनी शरणार्थियों के दर्जे को ध्वस्त करने देने और उनके इतिहास को मिटा देने के जारी प्रयासों का हिस्सा है.”संयुक्त राष्ट्र के वरिष्ठ अधिकार ने एक संक्षिप्त वक्तव्य में कहा है कि इसराइल द्वारा क़ाबिज़ फ़लस्तीनी क्षेत्र में, संयुक्त राष्ट्र और अन्तरराष्ट्रीय क़ानून की आवमानना करने की कोई सीमाएँ नहीं बची हैं. गत सप्ताह मंगलवार को इसराइली अधिकारियों द्वारा, शेख़ जर्राह में स्थित UNRWA के मुख्यालय परिसर में बुलडोज़र भेजे थे जिन्होंने एजेंसी की इमारतों को ध्वस्त कर दिया था. इस घटनाक्रम की, यूएन प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश और मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर टर्क ने, त्वरित निन्दा की थी.उससे पहले 14 जनवरी को, इसराइली बल, पूर्वी येरूशेलम में स्थित UNRWA के स्वास्थ्य केन्द्र में घुस गए थे और उसे बन्द करने के आदेश दिए थे.महाआयुक्त फ़िलिपे लज़ारिनी ने कहा कि ये सब घटनाक्रम, दिसम्बर में इसराइली संसद द्वारा पारित विधेयक का सीधा नतीजा है, जिसने 2024 में पारित किए गए UNRWA-विरोधी क़ानूनों को और सख़्त बना दिया है.एजेंसी के कमिश्नर जनरल पहले भी कह चुके हैं कि इसराइल द्वारा इस एजेंसी के ख़िलाफ़ बड़े पैमाने पर चलाए जा रहे दुष्प्रचार और झूठी जानकारी फैलाने के अभियान के तहत, पहले भी आगज़नी का निशाना बनाया गया है.उन्होंने कहा है कि अन्तरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) द्वारा अक्टूबर (2025) में दिए गए आदेश के बावजूद ऐसा हो रहा है, जिसमें स्पष्ट किया गया था कि इसराइल का यह दायित्व है कि UNRWA के कामकाज में सुविधा प्रदान की जाए, न कि उनमें अवरोध खड़े किए जाएँ. विश्व अदालत ने यह भी स्पष्ट किया था कि पूर्वी येरूशेलम, इसराइल के न्याय अधिकार क्षेत्र में नहीं है. © UNRWA पूर्वी येरूशेलम में UNRWA का मुख्यालय परिसर, जनवरी में इसराइली अधिकारियों द्वारा ध्वस्त किए जाने के बाद खंडहरों में तब्दील हो गया.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement