-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हेती में गहराते संकट की क्या वजह है और आगे की क्या राह है?

Source: UN News: सोमवार, 26 जनवरी 2026 00:01 AM (IST)
हेती में गहराते संकट की क्या वजह है और आगे की क्या राह है?
हेती नेवर्ष 2026 में एक ऐसे समय में प्रवेश किया है, जब देश हालिया इतिहास में अपने सबसे जटिल संकट से गुज़र रहा है. हथियारबन्द गुटों ने बड़े इलाक़ों पर अपना क़ब्ज़ा किया हुआ है और हिंसा व आपराधिक गतिविधियाँ राजधानी पोर्त-ओ-प्रिन्स से परे तक फैल चुकी है. इससे हेती में प्रशासनिक व्यवस्था कमज़ोर हुई है और बुनियादी सेवाएँ मुहैया करा पाना कठिन हो गया है. हेती में पिछले एक दशक से राष्ट्रपति चुनाव नहीं हो पाए हैं. देश में मानवीय सहायता आवश्यकताएँ अभूतपूर्व स्तर पर हैं और लाखों लोग अपनी दैनिक ज़रूरतों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने हेती में यूएन के राजनैतिक मिशन (BINUH) की रिपोर्ट में कहा कि हिंसा गहन हुई है, उसका विस्तार हुआ है, जिससे खाद्य असुरक्षा और अस्थिरता और बिगड़ी है. संक्रमणकालीन शासन व्यवस्था की अवधि पूरी हो रही है और चुनाव भी जल्द से जल्द कराए जाने होंगे. हेती की अहमियतहेती में संकट के कई पहलू हैं. शहरी क्षेत्रों, परिवहन मार्गों पर आपराधिक गुटों का नियंत्रण है और ग्रामीण इलाक़ों में भी उनकी गतिविधि बढ़ रही है, जिससे आजीविका साधनों व देश भर के लिए मानवीय सहायता मार्गों में अवरोध उपजे हैं.तूफ़ानों, बाढ़, सूखे, समेत चरम मौसम घटनाओं, विनाशकारी भूकम्प से मानवीय हालात बद से बदतर हुए हैं और मौजूदा चुनौतियों से उबर पाने, विकास के लिए की देश की क्षमता पर गहरा असर हुआ है. Giles Clarke हेती में आपराधिक गिरोह का एक सदस्य बन्दूक ताने खड़ा है. एक अनुमान के अनुसार, हर 10 में से एक नागरिक हिंसा के कारण अपना घर छोड़कर भागने के लिए मजबूर हुआ है, जिससे लम्बे समय तक अस्थिरता बने रहने का जोखिम है. स्थानीय आबादी का विस्थापन जारी रहने से पड़ोसी देशों पर दबाव बढ़ने की आशंका है और यह क्षेत्रीय स्तर पर आर्थिक व सुरक्षा स्थिरता को ठेस पहुँचा सकती है. “गैंग हिंसा से देश भर में समुदाय प्रभावित होते हैं, जिसके महिलाओं, बच्चों और युवाओं पर विशेष रूप से भयावह नतीजे हैं, और दीर्घकाल में देश का सामाजिक तानाबाना कमज़ोर हो रहा है.” – महासचिव एंतोनियो गुटेरेश सुरक्षा: आपराधिक गैंग व गिरोह दमन बलवर्ष 2025 के अन्तिम तीन महीनों में सशस्त्र हिंसा में तेज़ी देखी गई और हिंसक घटनाएँ वहाँ आम लोगों के जीवन को प्रभावित करने वाली एक बड़ी वजह हैं. भारी हथियारों के साथ आपराधिक गुट, यौन हिंसा व अपहरण का इस्तेमाल अपना दबदबा क़ायम रखने, फ़िरौती वसूलने के लिए करते हैं, जबकि पुलिस अभियानों के ज़रिए कुछ सीमित इलाक़ों में नियंत्रण स्थापित किया गया है. इन सुरक्षा प्रयासों को कभी-कभी यूएन सुरक्षा परिषद द्वारा समर्थित ‘गिरोह दमन बल’ की मदद मिलती है.लेकिन आंशिक प्रगति के बावजूद, अब भी बड़े पैमाने पर लोगों की जान जा रही है, विशेष रूप से राजधानी के बाहरी इलाक़ों में. साथ ही, आम नागरिकों के विरुद्ध बदले की भावना से भी कार्रवाई की जा रही है.“जनवरी और नवम्बर 2025 के दौरान, देश भर में 8,100 से अधिक हत्याओं के मामलों में जानकारी जुटाई गई...रिपोर्ट से संकेत मिलता है कि बच्चों की तस्करी में वृद्धि हुई है, और गिरोह बच्चों को अनेक भूमिकाओं के लिए इस्तेमाल में ला रहे हैं, जिनमें हिंसक हमले भी हैं.” – एंतोनियो गुटेरेश MINUSTAH/Logan Abassi हेती की राजधानी पोर्त-ओ-प्रिन्स में 2015 में हुए चुनाव के दौरान लोग मतदान कर रहे हैं. (फ़ाइल) राजनीति: एक अहम पड़ाव परहेती में राजनैतिक बदलाव की प्रक्रिया अब एक महत्वपूर्ण समयसीमा की ओर बढ़ रही है. निर्वाचन सम्बन्धी एक आधिकारिक आदेश और कैलेंडर से यह उम्मीद जगी है कि चुनाव आयोजित होंगे और 2027 के शुरुआती दिनों तक निर्वाचित राष्ट्रपति व संसद गठन के कार्य को पूरा कर लिया जाएगा.“फ़िलहाल तात्कालिक आवश्यकता, राष्ट्रीय हितधारक समूहों द्वारा उन रास्तों के लिए एक साझा ज़मीन की तलाश करना है, जिनसे बदलाव के इस दौर का अन्त हो और चुनावों की तैयारियों में तेज़ी लाई जा सके.” – एंतोनियो गुटेरेशहालांकि, कुछ पर्यवेक्षकों ने सुरक्षा व्यवस्था में बेहतरी के अभाव में चुनाव आयोजित कराए जाने की व्यवहारिकता पर सवाल उठाया है.मानवीय आवश्यकताएँ: दबाव में व्यवस्थाहेती में मानवीय हालात निरन्तर बिगड़ रहे हैं और सहायता धनराशि की कमी की वजह से ज़रूरतमन्द आबादी तक जीवनरक्षक सहायता पहुँचाना कठिन साबित हो रहा है.57 लाख लोग खाद्य असुरक्षा से प्रभावित हैं, और लगभग 20 लाख आपात स्तर पर भूख से जूझ रहे हैं. पिछले एक वर्ष में, विस्थापन दोगुना हो गया है और 14 लाख लोग अब विस्थापित हैं. अनेक स्वास्थ्य केन्द्रों में अब बहुत कम सेवाएँ ही उपलब्ध हैं और हैज़ा एक बड़ी सार्वजनिक स्वास्थ्य चिन्ता है.2024-25 स्कूली वर्ष में, हिंसा के कारण 1,600 स्कूल बन्द हो गए थे और 15 लाख बच्चों की अब शिक्षा तक पहुँच नहीं है. “मानवतावादी प्रतिक्रिया अब भी गम्भीर रूप से अल्प-संसाधनों से ग्रसित है और मानवीय सहायता मार्ग चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है.” – एंतोनियो गुटेरेश © UNICEF/Herold Joseph हेती में बड़ी संख्या में बच्चे अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. मानवाधिकार: महिलाओं व लड़कियों के लिए जोखिमहेती में मौजूदा संकट से महिलाएँ महिलाएँ व लड़कियाँ सर्वाधिक प्रभावित हैं. आपराधिक गुटों द्वारा यौन हिंसा, सामूहिक बलात्कार को अंजाम दिया जाता है, और इन अपराधों को डराए-धमकाए जाने या फिर नियंत्रण करने के लिए इस्तेमाल में लाया जाता है.भय और कथित बदनामी की आशंका वजह से अक्सर इन मामलों की वास्तविक संख्या सामने नहीं आ पाती है. भुक्तभोगियों के लिए आवश्यक सेवाएँ भी सीमित हैं और इस वजह से सदमा गहरा होता है और दंडहीनता की भावना प्रबल होती है.“मुझे गिरोहों द्वारा यौन हिंसा का निरन्तर इस्तेमाल किए जाने पर गहरी चिन्ता है, जिससे समुदायों को आतंकित किया जाता है और महिलाओं व लड़कियों की सुरक्षा व गरिमा व्यवस्थागत ढंग से कमज़ोर होती है.” – एंतोनियो गुटेरेशभविष्य के लिए रास्तासंयुक्त राष्ट्र ने निरन्तर कहा है कि हेती में सुरक्षा को बहाल किया जाना बहुत आवश्यक है, लेकिन यह अपने आप में पर्याप्त नहीं होगा.शासन व्यवस्था, न्याय, जवाबदेही तंत्र व सामाजिक सेवाओं में प्रगति के बिना, कोई भी सुधार प्रक्रिया नाज़ुक ही रहेगी. इसके मद्देनज़र, राष्ट्रीय स्तर पर आम सहमति व अन्तरराष्ट्रीय समर्थन की निरन्तर आवश्यकता होगी ताकि हिंसा व अस्थिरता के चक्र को तोड़ा जा सके.“केवल सुरक्षा लागू करने के प्रयास, व्यापक स्तर पर शासन व्यवस्था सम्बन्धी समस्याओं से निपटने के लिए पर्याप्त नहीं होंगे, जिनकी वजह से गिरोह हिंसा का संकट भड़का है” – एंतोनियो गुटेरेशसंयुक्त राष्ट्र की क्या भूमिका है?हेती की स्थिति में सुधार के लिए संयुक्त राष्ट्र कई प्रकार से प्रयासरत है.देश में राजनैतिक मिशन (BINUH) द्वारा मानवाधिकारों की निगरानी की जाती है, निर्वाचन प्रक्रिया में सहायता दी जाती है और पुलिस बलों के विकास को भी समर्थन मुहैया कराया जाता है. यूएन मानवतावादी संगठनों ने सबसे निर्बल हालात से जूझ रहे समुदायों तक जीवनरक्षक सहायता पहुँचाई है. वर्ष 2026 के लिए मानवीय सहायता योजना के तहत, 42 लाख लोगों को मदद देने के लिए 88 करोड़ डॉलर की अपील की गई है.हेती में संयुक्त राष्ट्र समर्थन कार्यालय (UNSOH) को स्थापित करने के लिए तैयारियाँ की जा रही हैं, जिसकी कुछ ही समय पहले घोषणा की गई थी. इसका दायित्व, ‘गिरोह दमन बल’ को समर्थन प्रदान करना होगा.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement