×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:01 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
2025 के दौरान मांग में उछाल, अन्तरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या 1.5 अरब के पार
Source: UN News: शनिवार, 24 जनवरी 2026 00:01 AM (IST)
वैश्विक महामारी कोविड-19 की वजह से पर्यटन की गति पर मानो ब्रेक लग गए थे, लेकिन उसके बाद दुनिया फिर से सैर-सपाटे की राह पर लौटी है और यह रुझान निरन्तर जारी है. संयुक्त राष्ट्र पर्यटन संगठन (UNWTO) के अनुसार, पिछले वर्ष वैश्विक स्तर पर लगभग 1.52 अरब अन्तरराष्ट्रीय पर्यटक अपनी यात्राओं पर निकले, जो 2024 की तुलना में लगभग 6 करोड़ अधिक हैं. वर्ष 2025 में, किसी स्थान पर कम से कम एक रात के लिए रुकने वाले अन्तरराष्ट्रीय पर्यटकों की सँख्या में 4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है.यूएन पर्यटन संगठन के एक नए विश्लेषण के अनुसार, ये आँकड़े कोविड महामारी से पहले के रुझानों की ओर लौटने के संकेत देते हैं, जब 2009 से 2019 के दौरान पर्यटकों की संख्या में प्रति वर्ष औसतन 5 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई थी.संयुक्त राष्ट्र पर्यटन संगठन की महासचिव शेखा अलनुवैस ने बताया कि, “2025 में भूराजनैतिक तनावों से उपजी अस्थिरता और पर्यटन सेवाओं में महँगाई के बावजूद, यात्रा की ऊँची माँग बनी रही.""हम उम्मीद करते हैं कि यह सकारात्मक प्रवृत्ति 2026 में भी जारी रहेगी, जिसमें वैश्विक अर्थव्यवस्था के स्थिर बने रहने का अनुमान है, और महामारी के कारण पिछड़ जाने वाले क्षेत्र अब पूरी तरह से उबर रहे हैं.”विशेषज्ञों के अनुसार, यात्राओं के लिए हवाई सम्पर्क में बेहतरी व वृद्धि, और वीज़ा प्रक्रियाओं में सुधार ने 2025 में अन्तरराष्ट्रीय यात्रा को मज़बूती दी. इसके साथ ही, यात्रा की माँग, पर्यटन की दृष्टि से प्रमुख बाज़ारों के शानदार प्रदर्शन और एशिया–प्रशान्त क्षेत्र में स्थिति में सुधार से इसमें मदद मिली है. © Unsplash/Joan Oger फ़्राँस में ऐल्प्स पर्वतीय क्षेत्र में कुछ पर्यटक स्कीइंग कर रहे हैं.(फ़ाइल) क्षेत्रवार परिणामवैश्विक पर्यटन बैरोमीटर के अनुसार, दुनिया के सबसे बड़ा पर्यटन क्षेत्र योरोप में, 2025 में 79.3 करोड़ अन्तरराष्ट्रीय पर्यटक आए, जो 2024 की तुलना में 4 प्रतिशत अधिक हैं.जबकि, अमेरिका क्षेत्र में 21.8 करोड़ पर्यटकों की सँख्या दर्ज की गई, जोकि 1 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी है. उधर, अफ़्रीका में पिछले साल अन्तरराष्ट्रीय आगमन में 8 प्रतिशत की बढ़त रही और 8.1 करोड़ वैश्विक पर्यटक आए.एशिया और प्रशान्त क्षेत्र में 33.1 करोड़ पर्यटक आए, जो 2024 की तुलना में 6 प्रतिशत अधिक है, लेकिन 2019 के स्तर से अभी भी 9 प्रतिशत नीचे हैं. यह क्षेत्र, अब भी उबर रहा है. पूर्वोत्तर एशिया में 13 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है, जबकि दक्षिण एशिया ने महामारी से पहले के स्तर को फिर से प्राप्त किया है.उपलब्ध आँकड़ों के अनुसार, अनेक देशों में अन्तरराष्ट्रीय पर्यटकों की सँख्या में दो अंकों की वृद्धि हुई, जिनमें ब्राज़ील, मिस्र, मोरक्को और सेशेल्स शामिल हैं. इनके अलावा, भूटान ,आइसलैंड, गयाना, दक्षिण अफ़्रीका और जापान में भी पर्यटकों की संख्या में उछाल आया है. UN News/Matthew Wells मिस्र के गिज़ा में प्राचीन पिरामिड. दुनिया भर से पर्यटक, इन स्थलों को देखने के लिये आते हैं. भावी चुनौतियाँ व उम्मीदेंविशेषज्ञों ने अनुमान जताया है कि 2026 में, पिछले वर्ष की तुलना में अन्तरराष्ट्रीय पर्यटन में 3 से 4 प्रतिशत तक की वृद्धि हो सकती है, लेकिन यह उस स्थिति में होगा जब एशिया और प्रशान्त क्षेत्र में हालात में बेहतरी जारी रहे, वैश्विक आर्थिक हालात अनुकूल बने रहे, और भूराजनैतिक तनाव न बढ़ें.फ़िलहाल, मौजूदा भूराजनैतिक अस्थिरता और हिंसक टकरावों की वजह से, पर्यटन के लिए जोखिमों के रूप में उपजे हैं.यूएन पर्यटन के अनुसार, 2026 में पर्यटन का रुझान, पिछले कुछ वर्षों की तेज़ी के बाद सामान्य वृद्धि दर की ओर लौटने का संकेत देता है. वर्ष 2023 में अन्तरराष्ट्रीय आगन्तुकों में 34 प्रतिशत की बढ़त हुई थी, 2024 में यह 11 प्रतिशत और 2025 में 4 प्रतिशत रही.विशेषज्ञों का कहना है कि आर्थिक परिस्थितियाँ, यात्रा के महँगे ख़र्च और भूराजनैतिक जोखिम, 2026 में अन्तरराष्ट्रीय पर्यटन की मुख्य चुनौतियाँ होंगी.विशेषज्ञों के अनुसार, 2026 में अन्तरराष्ट्रीय पर्यटन को मज़बूत उपभोक्ता माँग, बढ़ती हवाई कनैक्टिविटी और उभरते बाज़ारों से से गति मिलेगी.इसके अलावा, मिलानो–कोर्टिना में 2026 शीतकालीन ओलम्पिक्स और फीफ़ा वर्ल्ड कप 2026 जैसी बड़े अन्तरराष्ट्रीय आयोजन भी पर्यटन को बढ़ावा देंगे.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
सोना खरीदने से बचने की अपील का लोगों ने किया पालन, कीमतों में गिरावट से बचा पैसा : पीएम मोदी
एसआईआर ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल न होने वाले मतदाता फॉर्म-6 के जरिए आवेदन कर सकते हैं: ईसीआई
संसद भवन में पीएम मोदी से मिले डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़: आधे घंटे हुई चर्चा, प्रधानमंत्री को दिया उदयपुर आने का न्यौता
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
केएल राहुल ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ जड़ा शतक, बनाया नया रिकॉर्ड
ओरी को मिला सबसे मजेदार रियलिटी चेक! फैन ने पहचाना तो सही, लेकिन कर दी जान्हवी कपूर के साथ फोटो खिंचवाने की डिमांड
रवि किशन जुड़े विंडोज़ प्रोडक्शन और निर्माता रघुवेन्द्र सिंह की अनटाइटल्ड फ़िल्म से, नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी करेंगे निर्देशन
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा गुरुवार
आईएफएफआई फिल्म फेस्टिवल में 'धुरंधर' क्यों बनी ओपनिंग फिल्म? मधुर भंडारकर ने बताई वजह
और खबरें
Features
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces