-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दुनिया बहुपक्षीय व्यवस्था के लिए एक निर्णायक मोड़ पर पहुँच गई है - महासभा प्रमुख

Source: UN News: शनिवार, 24 जनवरी 2026 00:01 AM (IST)
दुनिया बहुपक्षीय व्यवस्था के लिए एक निर्णायक मोड़ पर पहुँच गई है - महासभा प्रमुख
संयुक्त राष्ट्र महासभा अध्यक्ष ऐनालेना बेयरबॉक ने चेतावनी दी है कि दुनिया, बहुपक्षवादी व्यवस्था के लिए एक अहम मोड़ पर पहुँच चुकी है, और नियम‑आधारित व्यवस्था केवल तभी टिक सकती है, जब देश सच्चाई को बयाँ करें और कठिन परिस्थितियों में सही क़दम उठाएं. उन्होंने बुधवार को स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच की बैठक को सम्बोधित करते हुए, एक क्षेत्रीय गठबन्धन बनाने की आवश्यकता पर भी बल दिया, ताकि बढ़ती अराजकता, जानबूझकर फैलाई जाने वाली ग़लत जानकारी और शक्ति‑आधारित राजनीति का विरोध किया जा सके. यूएन महासभा प्रमुख ने विश्व आर्थिक मंच में ‘Who Brokers Trust Now?’ सत्र में बोलते हुए ने चेतावनी दी कि लम्बे समय से वैश्विक विश्वास का मध्यस्थ माने जाने वाली बहुपक्षीय संस्थाएँ ज़बरदस्त दबाव में हैं, क्योंकि युद्ध बढ़ रहे हैं और अन्तरराष्ट्रीय क़ानून के प्रति सम्मान घट रहा है.इस सत्र में ऐनालेना बेयरबॉक ने सवाल किया, “विश्वास की मध्यस्थता कौन करता है?”उन्होंने कहा, “सामान्य दौर में इसका सरल उत्तर होता: संयुक्त राष्ट्र जैसी बहुपक्षीय संस्थाएँ,” लेकिन "अब यह कोई आम समय नहीं है.” Tweet URL महासभा अध्यक्ष ऐनालेना बेयरबॉक ने कहा कि आज दुनिया, हाल के इतिहास में किसी भी समय से ज़्यादा युद्धों से जूझ रही है. 2026 की शुरुआत से ही, दरारें और अधिक गहरी हुई हैं. इन परिस्थितियों में, कुछ सदस्य देश आवश्यक होने के बावजूद सिद्धान्तों पर आधारित कार्रवाई करने में हिचकिचा रहे हैं.“वे आवाज़ें, जो कभी संयुक्त राष्ट्र चार्टर के तीन स्तम्भों – शान्ति व सुरक्षा, सतत विकास, और मानवाधिकार – के समर्थन में मुखर थीं, अब उनके पतन के सामने धीरे-धीरे ख़ामोश होती जा रही हैं.” “संयुक्त राष्ट्र केवल दबाव में नहीं है, बल्कि इस पर सीधे हमले किए जा रहे हैं.”सत्य और साझा तथ्य...ऐनालेना बेयरबॉक ने ज़ोर देकर कहा कि सत्य और साझा तथ्य के बिना विश्वास क़ायम नहीं रह सकता है, लेकिन यह बुनियाद, जानबूझकर फैलाए जा रही झूठी या भ्रामक जानकारी (disinformation) से लगातार कमज़ोर हो रही है.उन्होंने नोबेल शान्ति पुरस्कार विजेता मारिया रेस्सा के शब्दों में कहा, “बिना तथ्यों के, सत्य नहीं हो सकता. बिना सत्य के, विश्वास नहीं हो सकता.”महासभा अध्यक्ष ने आगाह किया कि झूठ आमतौर पर आकस्मिक नहीं होते, बल्कि अक्सर “गलत और भ्रामक जानकारी को हथियार बनाकर” इस्तेमाल में लाए जाते हैं. स्पष्ट झूठ के सामने, कूटनैतिक मौन केवल अविश्वास को और गहरा करता है.उन्होंने कहा कि “हम सत्य और तथ्यों पर समझौता नहीं करते…हम इनका उपयोग बातचीत करने और विश्वास क़ायम करने के लिए करते हैं.”ऐनालेना बेयरबॉक ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से उत्पन्न जोखिमों को उजागर करते हुए कहा कि एआई के ज़रिए बड़े लाभ हासिल होते हैं, लेकिन इसका इस्तेमाल सत्य और झूठ के बीच की रेखा को धुँधला करने के लिए भी किया जा रहा है.डीपफेक्स (Deepfakes) के विषय पर, उन्होंने कहा कि इसके इस्तेमाल से “संगठित रूप से महिलाओं पर हमला हो रहा है.” उन्होंने कहा कि आँकड़े बताते हैं कि इस तरह की अधिकतर सामग्री अश्लील है, और महिलाओं को निशाना बनाती हैं.“साझा जीवन बीमा” महासभा अध्यक्ष ने रेखांकित किया कि साझा नियमों के बिना विश्वास असम्भव है. अन्तरराष्ट्रीय क़ानून का सम्मान कोई भोला आदर्शवाद नहीं है, बल्कि यह सजग स्वार्थ का मामला है.ऐनालेना बेयरबॉक ने ध्यान दिलाया कि “विश्वास नियमों पर आधारित होता है.”उन्होंने, वैश्विक व्यवस्था की तुलना प्रतिस्पर्धात्मक खेल या बाज़ार से की, जहाँ पूर्वानुमान और निष्पक्षता आवश्यक हैं. “यदि प्रतिस्पर्धा के नियम पूरी तरह अप्रत्याशित हों, तो आप अपना धन, किसी व्यवसाय में क्यों लगाएँगे?”महासभा प्रमुख के अनुसार, 80 साल पहले, संयुक्त राष्ट्र की स्थापना के समय के नेताओं ने सहयोग को चुना था, चूँकि उन्होंने क़ानूनविहीन अन्तरराष्ट्रीय व्यवस्था के विनाशकारी परिणामों को देखा था.उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र का चार्टर आज भी “दुनिया का साझा जीवन बीमा” है, ठीक वैसे ही जैसे नियम‑आधारित आर्थिक व्यवस्था वैश्विक व्यापार और निवेश की आधारशिला है.व्यापक गठबन्धन की अपीलमहासभा अध्यक्ष ने अपने सम्बोधन का समापन एक व्यापक गठबन्धन बनाने की अपील के साथ किया, जिसमें देशों की सरकारें, व्यवसाय और क्षेत्र शामिल हों, ताकि अन्तरराष्ट्रीय व्यवस्था के लिए खड़ा रहा जा सके और साझा सिद्धान्तों की रक्षा हो. भले ही यह राजनैतिक या आर्थिक रूप से महंगा साबित हो.उन्होंने कहा, “विश्वास की मध्यस्थता उन्हीं के द्वारा की जाती है जो साझा नियमों और सिद्धान्तों को थामे रखते हैं, भले ही यह कठिन हो. जो आवश्यक कार्रवाई करते हैं जब कार्य की ज़रूरत हो… और जो सच्चाई बोलते हैं, जब मौन या विकृति आसान होती.”ऐनालेना बेयरबॉक ने ज़ोर देकर कहा कि चुनौती अब यह है कि क्या आज के नेता उसी साहस और दृढ़ विश्वास के साथ कार्य कर पाएँगे, जैसा कि युद्धोपरान्त अन्तरराष्ट्रीय व्यवस्था बनाने वालों ने किया था."संयुक्त राष्ट्र के संस्थापकों ने ये समझ लिया था कि एक ऐसी दुनिया में, जहाँ ताक़त ही न्याय तय करे, इसका एक ही नतीजा हो सकता है: अराजकता और युद्ध."

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement