-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

संक्षेप में: यूक्रेन पर जारी हमले, नाइजीरिया में भूख संकट, केनया में सूखे की मार

Source: UN News: शनिवार, 24 जनवरी 2026 00:00 AM (IST)
संक्षेप में: यूक्रेन पर जारी हमले, नाइजीरिया में भूख संकट, केनया में सूखे की मार
यूक्रेन के विभिन्न इलाक़ों में, रूसी सैन्य बलों के सिलसिलेवार हमलों से देश के अनेक हिस्सों में बिजली आपूर्ति और तापन (heating) व्यवस्था ठप हो रही है, जिससे लाखों लोग कठोर सर्दी और अँधेरे में रहने के लिए मजबूर हैं. इन सिलसिलेवार हमलों की वजह से बिजली आपूर्ति और तापन व्यवस्था बन्द होने के कारण ठंड के मौसम में लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं.संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) के अनुसार, ओडेसा क्षेत्र में बुधवार को हुए हमलों में 17 वर्षीय एक किशोर की मौत हो गई. यूनीसेफ़ ने नागरिक इलाक़ों और उन बुनियादी ढाँचों व सेवाओं पर हमले रोकने की अपील की है, जिन पर बच्चे निर्भर हैं.संयुक्त राष्ट्र के मानवीय सहायता समन्वय कार्यालय (OCHA) ने बताया कि क्रिवि रिह शहर में बुधवार को शुरू हुए हमलों का सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा.OCHA ने सोशल मीडिया प्लैटफ़ॉर्म, X ,पर अपने एक सन्देश में कहा कि, “मानवतावादी संगठनों ने, क्षतिग्रस्त घरों को ढंकने के लिए आश्रय सामग्री वितरित की और प्रभावित निवासियों को सुरक्षा सेवाएँ प्रदान कीं.”यूएन कार्यालय ने आगाह किया कि “ठंड के मौसम से आवश्यकताएँ और बढ़ रही हैं, और इसलिए तत्काल सहायता की ज़रूरत है.”इससे पहले, मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर टर्क ने मंगलवार को जारी अपने वक्तव्य में रूसी बलों द्वारा यूक्रेन में ऊर्जा ढाँचों को लगातार निशाना बनाए जाने पर गहरी चिन्ता व्यक्त की थी.उन्होंने कहा, “इन हमलों की क़ीमत आम नागरिकों को चुकानी पड़ रही है. इन्हें केवल क्रूर ही कहा जा सकता है. इन्हें तुरन्त रोका जाना होगा.”नाइजीरिया: खाद्य सहायता कटौती से लाखों लोगों पर संकट © UNOCHA/Yasmina Guerda नाइजीरिया के बोर्नो राज्य में, जल-स्रोत के बीच से गुज़रती महिलाएँ. विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) ने गुरुवार को चेतावनी दी है कि नाइजीरिया के पूर्वोत्तर हिस्से में यदि “कुछ सप्ताह के भीतर” वित्तीय समर्थन नहीं जुटाया गया तो 10 लाख से अधिक लोग आपात खाद्य और पोषण सहायता से वंचित हो सकते हैं.नाइजीरिया इस समय हाल के वर्षों के सबसे गम्भीर भूख संकट का सामना कर रहा है. तंगी के मौसम (lean season) में, लगभग 3.5 करोड़ लोग, गम्भीर खाद्य असुरक्षा का सामना कर सकते हैं. यह फ़सलों की पैदावार के बीच ऐसा समय है जब खाद्य भंडार ख़त्म होने लगते हैं.WFP के अनुसार, बोर्नो राज्य के लगभग 15 हज़ार लोग गम्भीर भूख के ख़तरे में हैं, जो अकाल की स्थिति से केवल एक क़दम दूर है. यूएन कार्यक्रम ने, इसे पिछले एक दशक अब तक की सबसे गम्भीर भूख की स्थिति क़रार दिया है.यह संकट उत्तरी नाइजीरिया में फिर से भड़क रही हिंसा की पृष्ठभूमि में सामने आ रहा है, जिसने ग्रामीण समुदायों को तबाह किया, परिवारों को विस्थापित किया और खाद्य भंडारों को नष्ट कर दिया है.नाइजीरिया में विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) के देशीय निदेशक डेविड स्टीवेन्सन ने कहा, “यह खाद्य सहायता रोकने का समय नहीं है,” और ऐसी कटौती से सबसे कमज़ोर लोगों के लिए “मानवीय, सुरक्षा और आर्थिक स्तर पर विनाशकारी परिणाम” सामने आ सकते हैं.इनमें वे लोग भी शामिल हैं, जिन्हें भोजन और आश्रय की तलाश में अपने घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है.WFP ने अगले 6 महीनों के लिए नाइजीरिया के पूर्वोत्तर हिस्से में अपने राहत अभियानों को जारी रखने के लिए तत्काल 12.9 करोड़ डॉलर की आवश्यकता बताई है. साथ ही, यह चेतावनी भी दी कि अगर धनराशि नहीं मिली तो यह काम ठप हो सकता है.केन्या: लाखों लोग गम्भीर सूखे की चपेट में © UNCCD/Mwangi Kirubi केनया के उत्तरी हिस्से में स्थित तुरकाना में स्थानीय आबादी सूखे के प्रभावों से जूझ रही है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने गुरुवार को बताया कि केनया में 20 लाख से अधिक लोग बढ़ती खाद्य असुरक्षा का सामना कर रहे हैं. अक्टूबर से दिसम्बर 2025 के बीच, यहाँ बहुत शुष्क मौसमी परिस्थितियाँ रहीं, जिसके कारण हालात और गम्भीर हो गए हैं.लम्बे समय से जारी सूखे के कारण कुपोषण के मामलों में बढ़ोतरी हुई है, बीमारियों के फैलने का ख़तरा बढ़ा है और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं तक लोगों की पहुँच भी बाधित हुई है.सूखे का प्रभाव पड़ोसी देशों सोमालिया, तंज़ानिया और युगांडा में भी महसूस किया जा रहा है, जहाँ मौसमी परिस्थितियाँ समान हैं और जल की कमी के कारण लाखों लोग जोखिम में हैं.केनया में, इस समय 10 काउंटी सूखे की चपेट में हैं, जिनमें से एक प्रान्त चिन्ताजनक स्थिति में पहुँच चुका है. इसके अलावा, शुष्क और अर्ध-शुष्क क्षेत्रों के 13 अन्य काउंटी में भी सूखे के संकेत मिल रहे हैं.हालात गम्भीर होने के बावजूद, WHO ने कहा कि यह आपात स्थिति एक ऐसे मौसमी जोखिम का हिस्सा है, जिसके बारे में जानकारी है.यूएन स्वास्थ्य एजेंसी ने, केनयाई अधिकारियों को हैज़ा और निमोनिया किट समेत अन्य आवश्यक आपूर्ति उपलब्ध कराई है. साथ ही, उच्च-जोखिम वाले प्रान्तों में सूखा गहराने से पहले ही, ज़रूरी उपकरण पहुँचाने में सहयोग दिया है.WHO ने ज़ोर दिया है कि आम लोगों और पशुधन, दोनों के लिए पर्याप्त भोजन और सुरक्षित पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा हालात को और बिगड़ने से रोकने के लिए तत्काल प्रयास तेज़ किए जाने की आवश्यकता है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement