Advertisement
मानवाधिकार उच्चायुक्त का सूडान दौरा: युद्ध के पीड़ितों ने बयाँ की अपनी व्यथा

अप्रैल 2023 में, सूडान के सशस्त्र बलों और अर्द्धसैनिक बल (RSF) के बीच, हिंसक टकराव भड़क उठा था, जिसकी वजह से 93 लाख लोग आन्तरिक रूप से विस्थापित हुए हैं. फ़िलहाल देश, एक विशाल भूख संकट से भी जूझ रहा है. दारफ़ूर और कोर्दोफ़ान क्षेत्र, परस्पर विरोधी सैन्य बलों के बीच इस टकराव से विशेष रूप से प्रभावित हैं.मानवाधिकार उच्चायुक्त ने हालात का जायज़ा लेने के इरादे से बुधवार को अपना दौरा शुरू किया, जहाँ वह सूडानी अधिकारियों, मानवीय सहायता संगठनों, हिंसक टकराव के कारण विस्थापित हुए लोगों से मुलाक़ात करेंगे.यूएन के शीर्ष अधिकारी, 18 जनवरी को अपनी यात्रा के समापन पर एक पत्रकार वार्ता को भी सम्बोधित करेंगे.चाड की एकजुटताअप्रैल 2023 के बाद से अब तक, 9 लाख से अधिक सूडानी शरणार्थियों ने सीमा पार करके चाड के पूर्वी हिस्से में शरण ली है और लगभग हर दिन वहाँ लोग पहुँच रहे हैं. यूएन शरणार्थी एजेंसी (UNHCR) के नव-नियुक्त उच्चायुक्त बरहम सालेह ने अपना दायित्व सम्भालने के बाद पहली बार चाड का दौरा किया, जहाँ उन्होंने सूडान के शरणार्थी परिवारों व स्थानीय अधिकारियों से मुलाक़ात की.उन्होंने बताया कि युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक, बहुत से लोग अनेक बार विस्थापित हुए हैं, और हमलों व मानवाधिकार दुर्व्यवहार को भी झेल चुके हैं.“सूडान में जो कुछ भी घटित हो रहा है, वह झकझोर देने वाली एक मानवीय आपदा है. चाड द्वारा शऱणार्थियों का उदारतापूर्वक स्वागत किया जाना, एकजुटता का एक शक्तिशाली कृत्य है.”विस्थापन से समाधान तकशरणार्थी एजेंसी के प्रमुख बरहम सालेह ने कहा कि चाड में मेज़बान समुदायों ने आर्थिक कठिनाइयों और पर्यावरण सम्बन्धी चुनौतियों के बावजूद सूडानी शरणार्थियों का स्वागत किया है.उन्होंने कहा कि UNHCR, आर्थिक अवसरों को मुहैया कराने के इरादे से चाड की सरकार व अन्य पक्षों के साथ मिलकर प्रयास करने के लिए तैयार है, ताकि शरणार्थियों व उनके मेज़बान समुदायों के लिए सेवाएँ सुनिश्चित की जा सके.“केनया और चाड की यात्रा के दौरान, दोनों देशों ने स्पष्टता से दर्शाया कि सतत अन्तरराष्ट्रीय समर्थन के साथ, समावेशी नीतियाँ किस तरह से हमें विस्थापन की आपात स्थिति पर प्रतिक्रिया देने से हटकर समाधान मुहैया कराने की ओर ले जा सकती हैं.”उन्होंने कहा कि जब शरणार्थियों की रक्षा की जाती है, उन्हें शामिल किया जाता है तो वे फिर से अपने जीवन का पुनर्निर्माण कर सकते हैं, और उनकी मेज़बानी करने वाले समाजों में योगदान दे सकते हैं. “मैंने यहाँ यही देखा है और हमें इसी दिशा में आगे यात्रा करनी होगी.”
© UNHCR/Hélène Caux
संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी के प्रमुख बरहम सालेह, चाड के फ़रचाना में एक महिला केन्द्र में सूडानी शरणार्थियों से बात कर रहे हैं.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


