Advertisement
यूक्रेन के लिए 2.3 अरब डॉलर की मानवीय सहायता अपील

यूक्रेन में संयुक्त राष्ट्र के मानवीय सहायता प्रमुख मैथियास श्माले ने बताया कि इस अपील का ध्यान उन आन्तरिक रूप से विस्थापित लोगों पर है, जो पिछले दो-तीन वर्षों से सामूहिक आश्रय स्थलों में रह रहे हैं. उन्होंने बुज़ुर्गों और चलने-फिरने में कठिनाई का सामना करने वाले लोगों को भी प्राथमिकता देने की बात कही.मीडिया ख़बरों और यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार, पिछले एक सप्ताह में रूसी सेनाओं ने यूक्रेन पर लगभग 1100 घातक ड्रोन, 890 से अधिक निर्देशित हवाई बम और कम से कम 50 मिसाइलें दागे हैं. इनमें बैलिस्टिक और क्रूज़ मिसाइलें शामिल थीं. यूक्रेन के पश्चिमी इलाक़े में पोलैंड की सीमा के पास स्थित लिविव क्षेत्र को मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल ‘ओरेशनिक’ से भी निशाना बनाया गया.मंगलवार को जारी इस सहायता अपील का उद्देश्य लोगों की भोजन, स्वास्थ्य सेवाएँ, आश्रय, सुरक्षा और नक़दी सहायता जैसी बुनियादी ज़रूरतों को पूरा करना है. साथ ही, तत्काल ख़तरे में फँसे लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुँचाने के प्रयासों को भी समर्थन दिया जाएगा.यूक्रेन में संयुक्त राष्ट्र मानवतावादी समन्वयक मैथियास श्माले ने कहा कि अग्रिम मोर्चे के पास किया जा रहा यह काम “साहसिक और जीवनरक्षक” है, जिसे संयुक्त राष्ट्र समर्थित सैकड़ों साझीदार संगठन मिलकर चला रहे हैं.अग्रिम मोर्चे के पास ज़रूरतेंउन्होंने बताया कि देश भर में सैन्य हमलों के बाद तुरन्त मदद पहुँचाने वाले नागरिक समाज संगठनों के लिए धनराशि की ज़रूरत है. ये संगठन मुख्य रूप से अग्रिम मोर्चे से 50 किलोमीटर के भीतर काम कर रहे हैं. वे युद्ध क्षेत्र में गुज़र-बसर कर रहे किसानों की मदद कर रहे हैं, साथ ही उन कैंसर मरीज़ों की भी सहायता कर रहे हैं, जिनकी दवाओं तक पहुँच स्वास्थ्य सेवाओं पर हुए हमलों से प्रभावित हुई है.उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र और उसके साझीदार, यथासम्भव समर्थन देना चाहते हैं, लेकिन इसके लिए पर्याप्त वित्तीय संसाधन आवश्यक हैं.मैथियास श्माले ने यूक्रेन में ‘आम नागरिकों की भारी पीड़ा’ की ओर भी ध्यान दिलाया. कीव सहित कई इलाक़ों में तापमान माइनस 15 डिग्री सेल्सियस तक गिर रहा है. उन्होंने इस स्थिति को “आपात स्थिति के भीतर एक अतिरिक्त आपात स्थिति” बताते हुए कहा कि मंगलवार की अपील के अलावा भी अन्तरराष्ट्रीय समुदाय से अतिरिक्त सहायता की ज़रूरत पड़ सकती है.उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र विशेष रूप से अन्तरराष्ट्रीय समुदाय, सदस्य देशों और अन्य दाताओं से अपील कर रहा है कि वे यूक्रेन के साथ अपनी एकजुटता बनाए रखें और इसे वित्तीय सहायता के रूप में व्यक्त करें, ताकि नियोजित मानवीय कार्यों को आगे भी जारी रखा जा सके.मैथियास श्माले ने राजधानी कीव से सहायता अपील जारी करते हुए, संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार निगरानी टीम की एक ताज़ा जानकारी का हवाला दिया. इसके अनुसार, 2025 वर्ष 2022 के बाद से आम नागरिकों के लिए सबसे घातक रहा जिसमें 2,500 से अधिक लोगों की मौत हुई और 12 हज़ार से अधिक लोग घायल हुए.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


