×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:02 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
'स्वच्छ हवा से दक्षिण एशिया में एक अरब लोगों के जीवन में सुधार सम्भव'
Source: UN News: मंगलवार, 13 जनवरी 2026 00:00 AM (IST)
विश्व बैंक की एक नई रिपोर्ट कहती है कि यदि इंडो-गंगा क्षेत्र और हिमालयी तराई क्षेत्रों में मिलकर स्वच्छ हवा के उपाय लागू किए जाएँ, तो दक्षिण एशिया में लगभग एक अरब लोगों के स्वास्थ्य, कार्यक्षमता और जीवन की गुणवत्ता में बड़ा सुधार हो सकता है.
A Breath of Change: Solutions for Cleaner Air in the Indo-Gangetic Plains and Himalayan Foothills
, नामक इस रिपोर्ट में चेतावनी भी दी गई है कि वायु प्रदूषण इस क्षेत्र की सबसे बड़ी विकास चुनौतियों में से एक बना हुआ है, जिससे हर वर्ष लगभग दस लाख लोग, समय से पहले मौत के मुँह में चले जाते हैं और क्षेत्रीय सकल घरेलू उत्पाद का लगभग दस प्रतिशत आर्थिक नुक़सान होता है.रिपोर्ट में कहा गया है कि यदि अलग-अलग क्षेत्रों और प्रशासनिक सीमाओं में मिलकर कुछ सिद्ध उपाय अपनाए जाएँ, तो प्रदूषण को काफ़ी हद तक कम किया जा सकता है. इससे आर्थिक वृद्धि को भी मज़बूती मिलेगी और अर्थव्यवस्था अधिक सहनसक्षम बनेगी.एक साझा क्षेत्रीय संकटइंडो-गंगेटिक मैदानों और हिमालयी तराई क्षेत्रों में फैला वायु प्रदूषण, जो बांग्लादेश, भूटान, भारत, नेपाल और पाकिस्तान के हिस्सों को प्रभावित करता है, मुख्य रूप से पाँच बड़े स्रोतों से जुड़ा है. इनमें घरों में भोजन पकाने और तापन के लिए ठोस ईंधन का उपयोग, उद्योगों में बिना पर्याप्त नियंत्रण के जीवाश्म ईंधन और बायोमास का इस्तेमाल, प्रदूषण फैलाने वाले परिवहन साधन, पराली जलाने जैसी कृषि गतिविधियाँ और उर्वरकों का अनुचित उपयोग, तथा खुले स्थानों पर कचरा जलाना शामिल हैं.वायु प्रदूषण प्रशासनिक और राष्ट्रीय सीमाओं तक सीमित नहीं रहता. इसी कारण रिपोर्ट में इस बात पर ज़ोर दिया गया है कि कोई एक शहर या प्रदेश अकेले इस समस्या का समाधान नहीं कर सकता. कई इलाक़ों में हवा में मौजूद सूक्ष्म कणों का आधे से अधिक हिस्सा, आसपास या दूर के क्षेत्रों से आता है, जिससे क्षेत्रीय स्तर पर मिलकर कार्रवाई करना आवश्यक है.वैश्विक अनुभव से मालूम होता है कि ऐसा सुधार सम्भव है. चीन के जिंग-जिन-जी क्षेत्र और मैक्सिको सिटी जैसे इलाक़ों में लगातार और कई क्षेत्रों में किए गए प्रयासों के ज़रिये एक दशक के भीतर हानिकारक कणीय प्रदूषण को आधा कर दिया गया है. © UNDP India विश्व बैंक के वरिष्ठ पर्यावरण अर्थशास्त्री मार्टिन हेगर का कहना है, “यह रिपोर्ट दिखाती है कि समाधान हमारी पहुँच में हैं और नीति निर्माताओं तथा निर्णयकर्ताओं के लिए एक व्यावहारिक रोडमैप प्रस्तुत करती है, जिससे समन्वित, व्यवहार्य और प्रमाण-आधारित समाधानों को बड़े पैमाने पर लागू किया जा सकता है.""दक्षिण एशिया में उद्यमों, परिवारों और किसानों के लिए स्वच्छ तकनीकों और तरीक़ों को अपनाने तथा सरकारों द्वारा उन्हें समर्थन देने के लिए मज़बूत वित्तीय और आर्थिक आधार मौजूद हैं.”स्वच्छ हवा के लिए एक व्यावहारिक रोडमैपरिपोर्ट में स्वच्छ हवा से जुड़े उपायों को तीन आपस में जुड़े क्षेत्रों में विभाजित किया गया है. पहला क्षेत्र भोजन पकाने, उद्योग, परिवहन, कृषि और कचरा प्रबन्धन में प्रदूषण को उसके स्रोत पर ही कम करने पर ध्यान देता है. दूसरा क्षेत्र, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी प्रणालियों को मज़बूत करने पर केन्द्रित है, ताकि हवा की गुणवत्ता सुधरने तक बच्चों और अन्य संवेदनशील समूहों की सुरक्षा की जा सके. तीसरा क्षेत्र, दीर्घकालिक सुधार के लिए मज़बूत संस्थानों, प्रभावी नियमों और क्षेत्रीय सहयोग की आवश्यकता पर ज़ोर देता है.नीतिगत लक्ष्यों को ज़मीन पर उतारने में सरकारों की मदद के लिए रिपोर्ट में “चार I’s” पर ज़ोर दिया गया है. इनमें Information, Incentives, Institutions and Infrastructure (जानकारी, प्रोत्साहन, संस्थान और अवसंरचना) शामिल हैं.विश्व बैंक की दक्षिण एशिया क्षेत्र की पर्यावरण प्रबन्धक, एन जीएनेट ग्लॉबर ने कहा कि स्वच्छ हवा हासिल करने के लिए स्थानीय, राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर पर लगातार सहयोग, पर्याप्त वित्तपोषण और मज़बूत क्रियान्वयन ज़रूरी है. मिलकर काम करने से सरकारें प्रदूषण कम कर सकती हैं, लाखों लोगों की जान बचा सकती हैं और सभी के लिए स्वच्छ हवा सुनिश्चित कर सकती हैं.उत्तर प्रदेश और हरियाणा के लिए विश्व बैंक का समर्थनइसी क्रम में, भारत में विश्व बैंक शाखा ने उत्तर प्रदेश और हरियाणा में दो प्रमुख स्वच्छ-वायु कार्यक्रमों के लिए वित्तपोषण को मंज़ूरी दी है. इन कार्यक्रमों का लक्ष्य लगभग 27 करोड़ लोगों के लिए वायु गुणवत्ता में सुधार करना है, और इसका लाभ आसपास के प्रदेशों तक भी पहुँचने की उम्मीद है.विश्व बैंक - भारत के कार्यवाहक देशीय निदेशक पॉल प्रोसी ने कहा कि वायु प्रदूषण पूरे दक्षिण एशिया में स्वास्थ्य पर गम्भीर असर डाल रहा है, उत्पादकता घटा रहा है और लोगों की जीवन गुणवत्ता को प्रभावित कर रहा है. उन्होंने कहा कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश की ये पहलें, भारत में प्रान्तीय सरकारों द्वारा शुरू किए गए पहले एयरशेड-आधारित और बहु-क्षेत्रीय कार्यक्रम हैं, जिनका उद्देश्य वायु प्रदूषण की जटिल समस्या से प्रभावी ढंग से निपटना है.उत्तर प्रदेश स्वच्छ वायु प्रबन्धन कार्यक्रम के तहत लगभग 30 करोड़ अमेरिकी डॉलर का निवेश किया जाएगा, जिसका उद्देश्य प्रमुख क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता में सुधार करना है. Unsplash/Chris LeBoutillier इस कार्यक्रम से 39 लाख परिवारों को स्वच्छ खाना पकाने की सुविधा मिलेगी. इसके साथ ही, 15 हज़ार इलैक्ट्रिक तीन-पहिया वाहन और 500 इलैक्ट्रिक बसें शुरू की जाएँगी, जिनसे स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा मिलेगा. इसके अलावा अधिक प्रदूषण फैलाने वाले साढ़े 13 हज़ार भारी वाहनों को, कम उत्सर्जन वाले विकल्पों से बदलने में भी सहायता दी जाएगी.कार्यक्रम के क्रियान्वयन से जुड़ीं एना लुइसा लीमा और फ़राह ज़ाहिर ने कहा कि शहर-स्तरीय उपायों के बजाय एयरशेड दृष्टिकोण अपनाकर उत्तर प्रदेश का लक्ष्य कम लागत में और तेज़ी से वायु प्रदूषण को कम करना है.हरियाणा में, 30 करोड़ अमेरिकी डॉलर की सतत विकास स्वच्छ वायु परियोजना के तहत, वायु गुणवत्ता और उत्सर्जन की निगरानी प्रणालियों को मज़बूत किया जाएगा. इसके साथ ही गुरूग्राम, सोनीपत और फ़रीदाबाद जैसे शहरों में, बिजली से चालित यानि इलैक्ट्रिक सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा दिया जाएगा. यह परियोजना सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को स्वच्छ तकनीक अपनाने और कृषि अपशिष्ट प्रबन्धन में सुधार के लिए भी समर्थन देगी.ये दोनों कार्यक्रम मिलकर इंडो-गंगेटिक मैदानों और हिमालयी तराई क्षेत्रों के लिए विश्व बैंक के व्यापक क्षेत्रीय वायु गुणवत्ता प्रबन्धन कार्यक्रम का हिस्सा हैं. इनका उद्देश्य दक्षिण एशिया में स्वच्छ हवा, स्वस्थ समुदायों और अधिक टिकाऊ आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देना है.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
सोना खरीदने से बचने की अपील का लोगों ने किया पालन, कीमतों में गिरावट से बचा पैसा : पीएम मोदी
सोनिया गांधी की किताब पर बैन की मांग, भाजपा विधायक ने सीएम फडणवीस को लिखा पत्र
सर्दियों में पक्षियों का स्वर्ग बन जाता है भरतपुर, प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहतरीन पर्यटन ठिकाना
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
'हनु-मान' के बाद अब आएगी 'हनुमान 2 - द राइज ऑफ वानरास', सामने आया धमाकेदार पोस्टर
वज्रासन : रोज 10 मिनट बैठने से मिलेगा फायदा, पाचन से लेकर मानसिक शांति तक बेहद कारगर
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
विजय वर्मा ने शेयर की सिक्किम ट्रिप की झलकियां, खूबसूरत वादियों की तारीफ कर जीता दिल
और खबरें
Features
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces