-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य: बच्चों के विरुद्ध यौन हिंसा मामलों में वृद्धि पर चिन्ता

Source: UN News: सोमवार, 05 जनवरी 2026 00:01 AM (IST)
काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य: बच्चों के विरुद्ध यौन हिंसा मामलों में वृद्धि पर चिन्ता
काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरसी) में 2025 के पहले 9 महीनों में बच्चों के विरुद्ध यौन हिंसा के 35 हज़ार से अधिक मामलों को अंजाम दिया गया है और देश भर में स्थिति बिगड़ रही है. संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, हिंसक टकराव इसकी एक बड़ी वजह है, मगर वर्ष 2022 से हर प्रान्त, समुदायों में इसके मामलों में तेज़ी से वृद्धि हुई है. संरक्षण व लिंग-आधारित हिंसा पर केन्द्रित एजेंसियों ने 2025 के पहले 9 महीनों में बच्चों के विरुद्ध यौन हिंसा के 35 हज़ार से अधिक मामलों को दर्ज किया गया, जिन्हें व्यापक स्तर पर व्यवस्थागत ढंग से अंजाम दिया जा रहा है. उन्होंने इसे एक ऐसा संकट क़रार दिया है, जोकि निरन्तर बढ़ता जा रहा है. Tweet URL वर्ष 2024 में, बच्चों के साथ यौन हिंसा के कुल 45 हज़ार मामलों को दर्ज किया गया था, जोकि कुल यौन हिंसा मामलों का लगभग 40 प्रतिशत है. 2022 की तुलना में यह आँकड़ा तीन गुना अधिक है.यूएन एजेंसी ने चिन्ता जताई है कि ये आँकड़े दर्शाते हैं कि बच्चों को निरन्तर, व्यापक स्तर पर नुक़सान पहुँच रहा है. भय, कथित कलंक, असुरक्षा और ज़रूरी सेवाओं के सुलभ न होने की वजह से अनेक मामलों की जानकारी हासिल कर पाना कठिन है और इसलिए वास्तविक आँकड़ा इससे कहीं अधिक होने की आशंका है.यूनीसेफ़ की कार्यकारी निदेशक कैथरीन रसैल ने बताया कि माताएँ क्लीनिक तक पहुँचने के लिए घंटों तक का सफ़र कर रही हैं, जबकि यौन हिंसा का शिकार होने के बाद चलने की स्थिति में नहीं है.“परिवारों का कहना है कि वे बदला लिए जाने और धब्बा लगने के डर की वजह से दुर्व्यवहार मामलों की जानकारी नहीं दे पाते हैं.”“ऐसी कहानियाँ हर प्रान्त में दोहराई जा रही हैं, जोकि असुरक्षा, असमानता, और कमज़ोर समर्थन प्रणाली की वजह से हो रहे एक ऐसे संकट को उजागर करती हैं, जोकि गहराई तक व्याप्त है.”जोखिमों की चपेट मेंयूएन एजेंसी ने बताया है कि यौन हिंसा के अधिकाँश मामले, डीआरसी के पूर्वी हिस्से में स्थित नॉर्थ कीवू, साउथ कीवू, इतुरी प्रान्तों में सामने आए हैं, जहाँ हिंसक टकराव, विस्थापन जैसी चुनौतियाँ हैं और संरक्षण प्रणाली बहुत कमज़ोर है.मगर, राजधानी किन्शासा और कसाई में भी बड़ी संख्या में मामले दर्ज किए गए हैं, जो निर्धनता, खाद्य असुरक्षा से जूझ रहे हैं और स्कूली पढ़ाई से वंचित होने की वजह से लड़कियों के शोषण और जल्द विवाह का जोखिम बढ़ाती है.किशोर आयु की लड़कियाँ इससे सर्वाधिक प्रभावित बताई गई हैं, लेकिन लड़कों को भी यौन हिंसा का शिकार बनाया गया है और उनके मामलों की पुष्टि कम ही हुई है.विकलांगता की अवस्था में जीवन गुज़ार रहे बच्चों के लिए अधिक जोखिम होता है. शारीरिक, सामाजिक और संचार सम्बन्धी बाधाओं की वजह से उनके लिए स्थिति नाज़ुक होती है और देखभाल व कल्याण सेवाओं तक पहुँच सीमित होती है.UNICEF ने बताया है कि बच्चों के विरुद्ध यौन हिंसा के दर्ज मामले 2022 व 2023 में पहले ही ऊँचे स्तर पर थे, लेकिन 2024 में इसमें 30 प्रतिशत का उछाल नज़र आया.यौन हिंसा से गुज़रने वाले पीड़ितों को अक्सर चोट, अनचाहे गर्भ, एचआईवी संक्रमण व अन्य यौन-संचारित संक्रमणों का सामना करना पड़ता है और उसके अलावा वे भावनात्मक नुक़सान – भय, बेचैनी, अवसाद जैसी समस्याओं को भी झेलते हैं. वहीं, जीवनरक्षक सेवाओं के लिए समर्थन सीमित ही है.पीड़ितों के लिए समर्थनयूनीसेफ़, डीआरसी सरकार और अपने साझेदार संगठनों के साथ मिलकर पीड़ित बच्चों तक ज़रूरी सेवाओं को पहुँचाने में जुटी है. इसके तहत, उन्हें क्लीनिक सम्बन्धी देखभाल, मनोसामाजिक समर्थन, सुरक्षित आश्रय, और अन्य सेवाएँ मुहैया कराई जा रही हैं. मगर, असुरक्षा व मानवीय सहायता में धन कटौती की वजह से यूनीसेफ़ के समर्थन से संचालित सेवाओं को या तो बन्द करना पड़ा है या फिर उनके स्तर को घटाया गया है.लिंग-आधारित हिंसा पर केन्द्रित केवल 23 प्रतिशत सेवाएँ ही मध्य-2025 में सक्रिय थीं, जबकि 2022 में यह आँकड़ा 48 प्रतिशत था, जिसकी वजह से लाखों बच्चों पर जोखिम बढ़ रहा है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement